‘अभी तो यह ट्रेलर है, हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है’ पुष्कर में फिर बोले मोदी

pm modi

Loksabha Election: राजस्थान के पुष्कर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा आयोजित हुई. इस जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तीसरी बार हमारी सरकार बनने वाली है. हमारी सरकार की शुरुआती 100 दिन में भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर कार्रवाई की जाएगी. इसकी पूरी तैयारी मैंने कर ली है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की अभी तो यह ट्रेलर है, हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है. प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की आज देश का जन जन 4 जून 400 पार कह रहा है. देश के 2024 … Read more

23 साल बाद मन्नत का धागा खोल नया धागा बांधा ममता ने, पहले दरगाह में जियारत बाद में ब्रह्म के किए दर्शन

Mamta Banerjee in Ajmer

Mamta Banerjee in Ajmer: करीब 23 साल बाद अजमेर दरगाह में जियारत करने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार सुबह एक दिवसीय दौरे पर दिल्ली से किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंची. यहां टीएमसी के कुछ नेताओं और प्रोटोकॉल में लगे अधिकारियों ने ममता बनर्जी का स्वागत किया. किशनगढ़ हेलीपैड से ममता बनर्जी का काफिला विश्व विख्यात सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पहुंचा. जहां दरगाह के मुख्य द्वार निजाम गेट पर दरगाह से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं के लोगों ने उनका इस्तकबाल किया. इस दौरान बीती रात तृणमूल के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले की जयपुर एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तारी को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि यह … Read more

कर्नल बैंसला को याद कर CM गहलोत ने साधा BJP पर निशाना- इस अपराध से कभी मुक्त नहीं होगी भाजपा

सीएम गहलोत ने किया कर्नल बैंसला को नमन

Politalks.News/AshokGehlot. स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बेटे विजय बैंसला की अगुवाई में 17 अगस्त को झुंझुनूं के खेतड़ी से शुरू हुई कर्नल बैंसला की अस्थि विसर्जन यात्रा सोमवार को 26वें दिन पुष्कर में खत्म हुई. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थियों का विसर्जन पुष्कर के 52 घाटों पर सोमवार शाम करीब चार बजे हुआ. कर्नल की अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के साथ साथ एक सभा का भी आयोजन किया गया. गुर्जर समाज के साथ रेबारी, राइका, देवासी, गड़रिया, बंजारा, गाडरी, गायरी, गाड़िया-लुहार समाज के लोग भी भारी संख्या में जुटे. इसके साथ ही कई सियासी चहेरे भी इस रैली में नजर आए. तो वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने … Read more

बैंसला के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में चांदना और रावत को दिखाए जूते, पायलट जिंदाबाद के जमकर लगे नारे

अपमानित चांदना का सियासी पलटवार

Politalks.News/Rajasthan. लंबे समय तक गुर्जर समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले एवं गुर्जर आरक्षण समिति के सुप्रीमो रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की जयंती के मौके पर आज पुष्कर में स्वर्गीय बैंसला की अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम हुआ. अस्थि विसर्जन से पहले एक सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें, कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के पुत्र विजय सिंह बैंसला को मंच पर समाज के सामने साफा पहनाकर उनकी विरासत सौंपी गई. वहीं गुर्जर आंदोलन में मारे गए 70 लोगों के परिजनों का मंच पर सम्मान भी किया गया. लेकिन इस कार्यक्रम ने उस सियासी रंग ले लिया जब मंच पर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं गुर्जर नेता अशोक चांदना और शकुंतला … Read more