हरभजन को छोड़ सब चलेंगे दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से- सिद्धू ने राज्यसभा प्रत्याशियों को लेकर कसा तंज

सिद्धू ने राज्यसभा प्रत्याशियों को लेकर कसा तंज

Politalks.News/Punjab.  पंजाब (Punjab) में आप की सरकार ने कमान संभाल ली है. नई मान सरकार बनते ही पहला ही चुनाव सिर पर आ गया. आप ने राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections) के लिए 5 प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है. अब इन नामों को लेकर आम आदमी पार्टी निशाने पर आ गई है. कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Congress leader Navjot Singh Sidhu) ने पंजाब से राज्यसभा के पांच उम्मीदवारों के चयन को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधा है. सिद्धू ने मंगलवार को ट्वीट करके क्रिकेटर हरभजन सिंह (Cricketer Harbhajan Singh) को छोड़कर आप के सेलेक्शन पर सवाल उठाया. सिद्धू ने आप के फैसले को पंजाब … Read more

पंजाब में मान के 10 मंत्रियों ने ली शपथ, 9 मंत्री करोड़पति तो 2 लखपति, सरकार की औसत उम्र 46 साल

पंजाब में मान के 10 मंत्रियों ने ली शपथ

Politalks.News/Punjab. पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की धमाकेदार जीत के बाद भगवंत मान (Bhagwant Maan) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ 16 मार्च को ही ले ली है. अब आज उनके 10 मंत्रियों ने भी शपथ ली. राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Governor Banwari Lal Purohit) ने मंत्रियों को शपथ दिलायी. मान कैबिनेट में पुराने चेहरों के बजाय नए नवेले विधायकों को मौका दिया गया है. इनमें से एक महिला मंत्री भी हैं. सबसे खास बात यह है कि पार्टी ने दूसरी बार जीतने वाले विधायकों में से केवल दो को तरजीह दी है. साथ ही मालवा इलाके से सबसे ज्यादा पांच मंत्री बनाए गए हैं. बात की … Read more

भगवंत मान की तारीफ कर ‘नए युग की शुरुआत’ बताने वाले सिद्धू क्यों बढ़ा रहे हैं कांग्रेस की मुश्किलें?

नवजोत सिंह सिद्धू की पॉलिटिक्स क्या है?

Politalks.News/PunjabPolitics. पंजाब (Punjab) में कांग्रेस (Congress) की हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh sidhhu) ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. अब उनके अगले कदम यानि राजनीतिक भविष्य (political future) को लेकर सियासी चर्चाएं शुरू हो गई हैं. 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आए और सत्ता संभाल रही कांग्रेस 18 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई, इतना ही नहीं अमृतसर पूर्व से चुनावी मैदान में उतरे सिद्धू भी करीब 2 दशक पुरानी अपनी सीट नहीं बचा सके. इसके बाद से सिद्धू लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं. पंजाब कांग्रेस चीफ के पद से इस्तीफा देने के … Read more

16 मार्च को भगवंत मान की ‘शपथ बसंती…’, पंजाब के लोगों से की पीली पगड़ी और शॉल ओढ़कर आने की अपील

मान की पंजाबियों से अपील

Politalks.News/Punjab. पंजाब में आम आदमी पार्टी की की प्रचंड जीत के बाद अब बुधवार भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. आम आदमी पार्टी विधायकों ने बैठक में भगवंत मान को अपना नेता चुना. भगवंत मान 16 मार्च को दोपहर 12.30 बजे शहीद स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं. 16 तारीख को होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए भगवंत मान ने पंजाब की जनता को भी आमंत्रित किया है. भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में खटकर … Read more

अब तेलंगाना में बेतुकी बयानबाजी, कांग्रेस चीफ ने KCR के DNA को बताया बिहारी तो गरमाई सियासत

अब तेलंगाना में बेतुकी बयानबाजी

Politalks.News/TelnganaCongress. पंजाब (Punjab) के बाद अब तेलंगाना (Telangana) में क्षेत्रीयता के मुद्दे पर बयानबाजी शुरू हो गई है. तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी (A Revanth Reddy) ने सोमवार को कहा कि, ‘मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) में बिहारी डीएनए है और वे मुख्य सचिव सोमेश कुमार और कार्यवाहक डीजीपी अंजनी कुमार जैसे बिहारी अधिकारियों के साथ मिलकर राज्य चला रहे हैं’. खास बात है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) को भी निशाना बनाया, जिनकी मदद लेने का फैसला हाल ही में केसीआर ने किया है. आपको याद दिला दें, पंजाब चुनाव के दौरान सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के ‘यूपी-बिहार के भैया’ बयान … Read more

गरीबों को मुफ्त बिजली देने को राजी नहीं थे कैप्टन, इसलिए हटाए गए पद से- चुनाव से पहले राहुल का खुलासा

चुनाव से पहले राहुल का खुलासा

Politalks.News/PunjabElection. पंजाब में चुनावी घमासान (Punjab Assembly Election 2022) अपने अंतिम चरम पर है. शुक्रवार यानी आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार के थमने के बाद 20 फरवरी को पूरे प्रदेश में एक चरण में मतदान होना है. कांग्रेस, भाजपा, आप, अकाली दल समेत सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंककर प्रचार में जुटी रही हैं. आखिरी दौर के इस प्रचार में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi In Punjab) ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain amrinder singh) को मुख्यमंत्री पद से हटाने का कारण भी बता ही दिया. पंजाब के फतेहगढ़ साहिब पहुंचे राहुल ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि, ‘कैप्टन ने बिजली आपूर्ति … Read more

अन्य दल करते हैं गंदी राजनीति, हमारे पास है पंजाब की बेहतरी का एजेंडा- जालंधर में व्यापारियों से बोले केजरीवाल

हमारे पास है पंजाब की बेहतरी का एजेंडा

Politalks.News/PunjabAssemblyElection. पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने अपने तरीके से प्रदेश की जनता को लुभाने की तैयारी कर रही है. इसी कड़ी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) सभी चुनावी राज्यों में दिल्ली मोडल के साथ आगे बढ़ रही है. विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में अब कुछ ही वक़्त शेष बचा है ऐसे में आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पंजाब (Punjab) में अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है. जालंधर में शनिवार को अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, ‘शहरों को लेकर हम 10 गारंटी लेकर आए हैं, पंजाब के शहरों को साफ-सुथरा किया जाएगा. डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ सर्विस, बिजली के तारों को … Read more

मैं केजरीवाल को माफ़ी देकर छोड़ने वाला नहीं, कराऊंगा मानहानि का मुकदमा दर्ज- आप सुप्रीमो पर चन्नी’वार’

मैं केजरीवाल को माफ़ी देकर छोड़ने वाला नहीं

Politalks.News/PunjabAssemblyElection. पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान साथ ही सियासी दिग्गजों के बीच वार पलटवार और भी तेज हो चला है. पंजाब (Punjab) में अगर मुख्य मुकाबले की बात की जाए तो वहां वो कांग्रेस और आप के बीच है. हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पंजाब में अवैध रेत खनन को लेकर की गई कई कार्रवाई का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है. पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjeet Singh Channi) के भतीजे का इस पुर मामले में नाम सामने आने और और उनके घर से मिले 4 करोड़ कैश को लेकर आम आदमी पार्टी सीएम चन्नी पर हमलावर हैं. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह … Read more

आम बजट बनेगा ब्रह्मास्त्र! 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के पास चौका लगाने का मौका!

चुनावी राज्यों को लुभाने के लिए बीजेपी के पास बजट रुपी हथियार!

Politalks.News/Budget2022. चुनावी तारीखों के एलान के साथ ही पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly election) का घमासान तेज हो गया है. उत्तरप्रदेश (UttarPradesh), उत्तराखंड (Uttarakhand), पंजाब (Punjab), गोवा (Goa) और मणिपुर (Manipur) में पार्टियां फुल चुनावी मोड में आ गई है. पांच में चार राज्यों में भाजपा (BJP) की सरकारें हैं तो पंजाब में कांग्रेस (Congress) के सामने वजूद बनाए रखने की चुनौती है. चुनाव के ऐलान के साथ ही सभी चुनावी राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है. लेकिन इसके बावजूद भाजपा के पास अभी भी एक और बड़ा मौका है. आगामी 1 फरवरी को सरकार केंद्रीय बजट-2022 (Budget) पेश करने जा रही है. साथ ही इस … Read more

बीजेपी और कांग्रेस से आगे निकली आप, उत्तराखंड, पंजाब के बाद गोवा में किया मुख्यमंत्री चेहरे का एलान

बीजेपी और कांग्रेस से आगे निकली आप

Politalks.News/GoaAssemblyElection. देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) को लेकर देश की सियासत गरमाई हुई है. पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी और कांग्रेस मुख्यमंत्री चेहरे को घोषित करने से डर रही है, क्योंकि दोनों ही दलों को आंतरिक फुट का डर सता रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दोनों ही दलों से एक कदम आगे निकलते हुए उत्तराखंड (Uttarakhand) और पंजाब (Punjab) के बाद आज गोवा (Goa) में भी अपने मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा कर दी है। पेशे से वकील और सामाजिक कार्यकर्ता अमित पालेकर (Amit Palekar) गोवा में आम आदमी पार्टी (AAP) की … Read more