पंजाब में सिद्धू हुए पावरफुल, प्रदेश चुनाव समिति के बने अध्यक्ष तो चन्नी को बनाया गया सिर्फ सदस्य

सिद्धू बने 'पावर'फुल

Politalks.News/PunjabElection. देश में अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए लगभग हर बड़ी पार्टी ने अपनी कमर कस ली है. इसी कड़ी में पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Assembly Elections 2022) के लिए कांग्रेस पार्टी (Congress) ने भी अपनी फाइनल तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है. इसी के चलते कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के लिए प्रदेश चुनाव समिति के गठन पर अपनी मुहर लगा दी. अहम बात यह है कि पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को इस चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjit Singh Channi) को सदस्य … Read more

कैप्टन के कंधे पर बंदूक रख BJP का ‘खेला’ लेकिन किसान आंदोलन की आग में जीरो साबित होंगे ‘महाराजा’

पंजाब में अब कैप्टन जीरो

Politalks.News/PunjabPolitics. पंजाब में कांग्रेस की कलह पर जो दिखाया जा रहा है उसे सच मानने वालों के लिए ये खबर चौंकाने वाली है. पटियाला के बूढे ‘महाराजा‘ का भाजपा की मोदी औऱ शाह की राजनीति का औजार बनना चौंकाने वाला नहीं है. भाजपा ने गुजरे सप्ताह अमरिंदर सिंह की नाराजगी को इस तरह भुनाया और भाजपा में शामिल भी नहीं किया. पिछले एक हफ्ते से चैनलों पर छाई रही भाजपा में अमरिंदर सिंह के शामिल होने की खबर. मीडिया ने साथ ही ये भी जमकर चलाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कैप्टन अमित शाह और अजित डोवाल को पंजाब की ऐसी रियलिटी बता दे रहे हैं कि केंद्र सरकार के … Read more

कैप्टन का रावत और सुरजेवाला पर पलटवार- सिद्धू की तरह ही कॉमेडी कर रहे हैं कांग्रेस के ये नेता

कैप्टन का रावत और सुरजेवाला पर पलटवार

Politalks.News/PunjabPolitics. पंजाब कांग्रेस में मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. पंजाब में कांग्रेस से पूरी तरह नाता तोड़ चुके पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह लगातार कांग्रेस हमलावर हैं. अब कैप्टन ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को उस बयान के लिए आड़े हाथ लिया जिसमें सुरजेवाला ने कहा कि राज्य के 79 में से 78 विधायकों ने सीएम बदलने की मांग की थी. सुरजेवाला के इस बयान पर राज्य के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जमकर निशाना साधा और कहा कि राज्य प्रभारी हरीश रावत ने पहले कहा था कि मेरे खिलाफ 43 विधायकों ने अविश्वास जताते हुए कांग्रेस आलाकमान को चिट्ठी लिखी थी और अब सुरजेवाला कह … Read more

शिवसेना की कांग्रेस को सलाह- पार्टी को फुलटाइम अध्यक्ष की जरुरत, उफान मारकर मैदान में आना होगा

शिवसेना की कांग्रेस को सलाह

Politalks.News/Maharashtra. देश की सबसे बड़ी पार्टी रही कांग्रेस फिलहाल अपने वजूद को बचाने की जद्दोजहद में लगी है. देश के जिन जिन राज्यों में कांग्रेस की या फिर कांग्रेस गठबंधन की सरकार है वहां पार्टी में आपसी खींचतान चरम पर है. पंजाब की राजनीति में जो भी घटनाक्रम फिलहाल चल रहा है वो किसी से छुपा नहीं है. तो वहीं राजस्थान कांग्रेस में दो दिग्गजों के बीच वर्चस्व की लड़ाई ख़त्म होने का नाम नहीं ले रही है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के हाल भी कुछ इसी तरह के हैं. तो वहीं महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार में शामिल तीनों दलों के नेता समय समय पर एक दूसरे की पार्टी को आड़े … Read more