पंजाब में कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी पर खड़गे ने दिखाई आंख तो बोले केजरीवाल – हम आपके साथ

img 5945

Punjab Politics: पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच विवाद छिड़ गया है. इस गिरफ्तारी के बाद विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. सियासी गलियारों में यह बहस भी चल पड़ी है कि इस गिरफ्तारी के बाद शायद आम आदमी पार्टी इस गठबंधन से बाहर निकल जाएगी. यह मामला कांग्रेस आलाकमान तक जा पहुंचा है. इस मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आप को चेताते हुए कहा है कि अगर वे (भगवंत मान सरकार) हमारे साथ अन्याय करते हैं तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल … Read more

आप की बदले की कार्रवाई- कुमार के बाद लांबा के घर पहुंची पंजाब पुलिस, नोटिस चस्पा कर दी धमकी

'बड़े संघियों से नहीं डरे, छोटे संघी की तो बात ही छोड़ दो'

Politalks.News/Punjab-Delhi. पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद लगता है आम आदमी पार्टी के होसलें बुलंद है. शायद इसी कारण पार्टी पंजाब पुलिस के सहारे बीजेपी और अन्य दलों के नेताओं पर हमलावर हैं. बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा, नवीन कुमार जिंदल और प्रीति गांधी पर पंजाब पुलिस द्वारा केस दर्ज किये जाने के बाद अब इसकी आंच पूर्व आप नेता एवं मशहूर कवि कुमार विश्वास और कांग्रेस नेत्री अलका लांबा पर भी आ गई है. बताया जा रहा है कि आप प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयानबाजी को लेकर इस तरह की कार्रवाई की जा रही है. बुधवार को कुमार विश्वास के साथ … Read more

दिल्ली के नेताओं पर पंजाब में हुई FIR तो भड़की BJP- कई राज्यों में है हमारी सरकार, शाह से करेंगे बात

'आप' ने अभी सिर्फ एक राज्य में बनाई है सरकार...'

Politalks.News/Delhi. दिल्ली भाजपा नेताओं पर पंजाब पुलिस द्वारा FIR की कार्रवाई के बाद सियासत गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा और नवीन कुमार जिंदल पर पुलिस ने कई मामलों में FIR दर्ज की है. इस पर पश्चिमी दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. प्रवेश वर्मा ने कहा कि, ‘आप’ ने अभी सिर्फ एक राज्य में सरकार बनाई है और उन्होंने पुलिस की शक्ति का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है. इस पुरे मामले को लेकर बीजेपी नेता गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिलकर पंजाब की पुलिस शक्ति का दुरुपयोग … Read more