अजय माकन के रिट्वीट से प्रदेश की सियासत में मचा हड़कंप, पंजाब के बाद अब राजस्थान पर टिकी निगाहें
Politalks.News/Congress. देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में अंदरूनी घमासान पर अब आलाकमान ने गम्भीरता दिखाना शुरू कर दिया है. पंजाब में आलाकमान के निकट माने जाने वाले अमरिंदर सिंह को दरकिनार कर नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाना, इसका एक ताजा उदाहरण है. आलाकमान के इस कदम से पंजाब कांग्रेस में उठे सियासी घमासान का पटाक्षेप हो चुका है या अब संग्राम और बढ़ेगा यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा, लेकिन इसी बीच राजस्थान के प्रभारी अजय माकन के एक रीट्वीट ने पंजाब के साथ साथ राजस्थान में भी एक बार फिर सियासी हलचल को तेज कर दिया है. दरअसल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने एक … Read more