पंजाब में कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी पर खड़गे ने दिखाई आंख तो बोले केजरीवाल – हम आपके साथ

img 5945

Punjab Politics: पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच विवाद छिड़ गया है. इस गिरफ्तारी के बाद विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. सियासी गलियारों में यह बहस भी चल पड़ी है कि इस गिरफ्तारी के बाद शायद आम आदमी पार्टी इस गठबंधन से बाहर निकल जाएगी. यह मामला कांग्रेस आलाकमान तक जा पहुंचा है. इस मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आप को चेताते हुए कहा है कि अगर वे (भगवंत मान सरकार) हमारे साथ अन्याय करते हैं तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल … Read more

क्या सच में अमरिंदर सिंह के पदचिन्हों पर चल पड़े हैं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी?

charanjit singh channi

Speculation of Charanjit Singh Channi joining BJP: पंजाब में हुए विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस सरकार में सूबे के मुख्यमंत्री रहे चरणजीत सिंह चन्नी प्रदेश की राजनीति से करीब करीब अदृश्य हो गए हैं. चुनाव के बाद बीते साल पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनके गांव पहुंचने के बाद सक्रिय राजनीति से चन्नी गायब ही रहे हैं. अब पंजाब के सियासी गलियारों से उड़ती हुई खबर आ रही है कि चन्नी अब पूर्व कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह के पद चिन्हों पर चल पड़े हैं. चन्नी के जल्द बीजेपी में शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि इस बात से कांग्रेस नेताओं ने … Read more

आज लोकतंत्र है बेड़ियों में… जेल से हुए रिहा हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया बड़ा बयान

sidhu big statement

रोड रेज मामले में पटियाला जेल में बंद पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू जेल से हुए रिहा, एक साल की सजा सुनाए जाने के करीब 10 महीने बाद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला जेल से किया गया रिहा, जेल से बाहर आते ही मीडिया में नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, प्रेस वार्ता में सिद्धू ने कहा- आज लोकतंत्र बेड़ियों में है, अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है, पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश अल्पसंख्यकों को बनाया जा रहा है निशाना, पंजाब को कमजोर करने की कोशिश की तो हो जाओगे कमजोर, बता दे जेल के बाहर सिद्धू के … Read more

पंजाब में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल का इस्तीफा, BJP में हुए शामिल

पंजाब में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

भारत जोड़ो यात्रा के बीच पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री एवं सीनियर नेता मनप्रीत सिंह बादल ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, राहुल गांधी के पंजाब से निकलते ही पंजाब कांग्रेस को लगा झटका, राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज मनप्रीत सिंह बादल बीजेपी में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में मनप्रीत बादल ने थाम भारतीय जनता पार्टी का दामन, बता दे ट्विटर पर राहुल गांधी को टैग करते हुए मनप्रीत ने सौंपा अपना इस्तीफा, मनप्रीत बादल को माना जाता है नवजोत सिंह सिद्धू का करीबी, मनप्रीत बादल पंजाब की कांग्रेस सरकार मे रह चुके हैं वित मंत्री, चुनावी हार के बाद वह चले गए थे विदेश, अमरिंदर … Read more

पंजाब छोड़ने से पहले भगवंत मान ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब- …आप न ही बोलें तो अच्छा है

img 20230118 003231

Bhagwant Mann’s reply to Rahul Gandhi. पंजाब में जारी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा समाप्त हो गई है. मंगलवार को सुबह जालंधर से रवाना हुई भारत जोड़ो यात्रा मुकेरियां में जाकर ठहर गई. मंगलवार रात का पड़ाव मुकेरियां के बॉर्डर एरिया महसाबपुर में रखा गया. आज सुबह राहुल गांधी यात्रा के साथ हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं. लेकिन पंजाब छोड़ने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राहुल गांधी को करारा जवाब दिया. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के रिमोट कंट्रोल वाले बयान पर सीएम मान ने उन्हें पंजाब के बारे में उलटा सीधा न बोलने की नसीहत दे दी. बीते सोमवार को होशियारपुर में … Read more

पंजाब में पहली बार आप पर बरसे राहुल तो कन्हैया बोले- आरएसएस अगर जड़ है तो बीजेपी उसका फल

AAP पर राहुल का जोरदार हमला

Rahul Gandhi on Bhagwat Man in Punjab. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों पंजाब के अंतिम चरण में है. इससे पहले पिछले साल तक यहां कांग्रेस की सरकार थी लेकिन आम आदमी पार्टी के आए तेज हवा के झोकें ने कांग्रेस की सत्ता को जड़ से उखाड़ फेंका. इसी कड़ी में होशियारपुर पहुंचे भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने पहली बार आम आदमी पार्टी पर हमलावर होते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब को रिमोट कंट्रोल से चला रहे हैं लेकिन सीएम भगवंत मान को … Read more

गहलोत को हर 15वें दिन जनता को बताना पड़ता है कि CM मैं ही रहूंगा- जाखड़ के निशाने पर पार्टी दिग्गज

'खटिया पर नजर आ रही है कांग्रेस'

Politalks.News/SunilJakhar. एक तरफ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राजस्थान के उदयपुर में नव संकल्प चिंतन शिविर के जरिए खुद को मजबूत करते हुए पार्टी को रिशेप करने में जुटी है, तो वहीं दूसरी तरफ शिविर के दूसरे दिन पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने पार्टी को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस छोड़ने का एलान कर दिया है. यहीं नहीं सुनील जाखड़ ने शनिवार को अपने दिल की बात कहते हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर पर तो सवाल उठाए साथ ही साथ कांग्रेस के कई दिग्गजों पर जमकर निशाना साधा. सुनील जाखड़ ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव कर पार्टी के नाम एक सन्देश दिया और … Read more

कैप्टन को हटाने के बाद मेरे समर्थन में थे 42 विधायक, लेकिन हिंदू होना हो गया मेरा गुनाह- सुनील जाखड़

हिंदू होना हो गया मेरा गुनाह- सुनील जाखड़

Politalks.News/SunilJakhar. छोटी सोच के नेता ऊंची कुर्सी पर बैठकर कांग्रेस की सेक्युलर विचारधारा को तोड़ रहे थे, जिसके बारे में कांग्रेस को सचेत किया था, मुझे कांग्रेस में चापलूसी और जी हुजूरी करने वाले नेताओं से ऐतराज है क्योंकि वह पार्टी को गुमराह करते हैं…. ये बयान है पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ का. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद से ही आलकमान एक्शन में है. हाल ही में कांग्रेस आलाकमान ने कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ और KV थॉमस को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते से 2 साल के लिए निष्काषित कर दिया … Read more

पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग की हुई ताजपोशी तो चन्नी-सिद्धू के बीच जारी अदावत खुलकर आई सामने

चन्नी सिद्धू हुए आमने सामने

Politalks.News/Punjab. पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद अब कांग्रेस की आंतरिक कलह भी धीरे धीरे सामने आती जा रही है. पंजाब में पार्टी के ख़राब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस आलाकमान ने तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से इस्तीफा मांग लिया था. वहीं आज अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाल ली है. उनके साथ वर्किंग प्रधान भारत भूषण आशु ने भी शपथ ली. वहीं वड़िंग की ताजपोशी से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू ने एक दूसरे के खिलाफ तीखी बयानबाजी की. चन्नी ने जहां सिद्धू को विधानसभा चुनाव में मिली हार के … Read more

कारण बताओ नोटिस को लेकर बोले पूर्व PCC चीफ जाखड़- नहीं दूंगा जवाब, पार्टी जो करना चाहे वो कर ले

'नहीं दूंगा जवाब, पार्टी जो करना चाहे वो कर ले'

Politalks.News/PunjabPolitics. विधानसभा चुनाव के पहले से पंजाब कांग्रेस में मचा आंतरिक सियासी घमासान पार्टी की हार के बाद भी थमता नजर नहीं आ रहा है. इसी बीच प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के बगावती सुर और ज्यादा तेज होते नजर आ रहे हैं तो वहीं पार्टी आलाकमान भी अब ऐसे नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने का पूरा मन बना चुका है. इसी कड़ी में पार्टी से पूरी तरह आर-पार के मूड में आ चुके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर पार्टी कार्रवाई के मूड में दिख रही है. हाल ही में जाखड़ द्वारा पार्टी नेताओं के खिलाफ दिए गए बयानों पर कांग्रेस ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब तलब … Read more