पंजाब में सिद्धू हुए पावरफुल, प्रदेश चुनाव समिति के बने अध्यक्ष तो चन्नी को बनाया गया सिर्फ सदस्य

सिद्धू बने 'पावर'फुल

Politalks.News/PunjabElection. देश में अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए लगभग हर बड़ी पार्टी ने अपनी कमर कस ली है. इसी कड़ी में पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Assembly Elections 2022) के लिए कांग्रेस पार्टी (Congress) ने भी अपनी फाइनल तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है. इसी के चलते कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के लिए प्रदेश चुनाव समिति के गठन पर अपनी मुहर लगा दी. अहम बात यह है कि पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को इस चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjit Singh Channi) को सदस्य … Read more

कैप्टन का रावत और सुरजेवाला पर पलटवार- सिद्धू की तरह ही कॉमेडी कर रहे हैं कांग्रेस के ये नेता

कैप्टन का रावत और सुरजेवाला पर पलटवार

Politalks.News/PunjabPolitics. पंजाब कांग्रेस में मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. पंजाब में कांग्रेस से पूरी तरह नाता तोड़ चुके पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह लगातार कांग्रेस हमलावर हैं. अब कैप्टन ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को उस बयान के लिए आड़े हाथ लिया जिसमें सुरजेवाला ने कहा कि राज्य के 79 में से 78 विधायकों ने सीएम बदलने की मांग की थी. सुरजेवाला के इस बयान पर राज्य के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जमकर निशाना साधा और कहा कि राज्य प्रभारी हरीश रावत ने पहले कहा था कि मेरे खिलाफ 43 विधायकों ने अविश्वास जताते हुए कांग्रेस आलाकमान को चिट्ठी लिखी थी और अब सुरजेवाला कह … Read more

40 विधायकों ने खोला सीएम के खिलाफ मोर्चा, रावत के साथ माकन और चौधरी भी रहेंगे CLP की बैठक में

img 20210918 100739

Politalks.News/PunjabPolitics. पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी राज्यों में सियासत तेज हो गई गई. वहीं पंजाब कांग्रेस में पिछले कई महीने से चल रहा बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. ताजा मामले के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ 40 विधायकों के मोर्चा खोलने के बाद पार्टी ने आज शाम विधायक दल की बैठक (CLP) बुलाई है. इस बैठक में प्रभारी हरीश रावत के अलावा, दिल्ली से पार्टी के दो पर्यवेक्षक हरीश चौधरी और अजय माकन के बैठक में शामिल होने की उम्मीद है. बता दें, हरीश चौधरी राहुल गांधी के विश्वासपात्र और राजस्थान की गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री … Read more

बागियों को ‘जोर का झटका’ रावत की दो टूक-‘पंजाब में अमरिंदर ही कैप्टन, उनके चेहरे पर लड़ेंगे चुनाव’

रावत बोले- कैप्टन की अगुवाई में ही लड़ेंगे 2022 का विधानसभा चुनाव

Politalks.News/Punjab. पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत के बीच सियासत में नया मोड़ आया है. पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश रावत ने बागियों को बड़ा झटका देते हुए कहा है कि, ‘2022 के विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी का चेहरा होंगे. यानी कांग्रेस कैप्टन के नेतृत्व में ही एक बार फिर पंजाब में सत्ता बचाने के लिए मैदान में उतरेगी’. पंजाब कांग्रेस में हुए घमासान में पिछली बार भी प्रदेश पार्टी प्रभारी हरीश रावत ने अहम रोल निभाया था. इधर सीएम अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटाने के मांग को लेकर देहरादून पहुंचे पंजाब सरकार के मंत्रियों ने बंद कमरे में … Read more