सिद्धू-चन्नी की वजह से बुरी तरह हारी कांग्रेस, दोनों हैं अवसरवादी और पलटू- हार पर भड़के दिग्गज नेता

हार पर भड़के दिग्गज नेता

Politalks.News/Punjab. पंजाब चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) में हार के बाद कांग्रेस में हाहाकार मचा हुआ है. हार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पीसीसी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू (PCC chief Navjot Singh Sidhu) को पार्टी के भीतर भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इसी कड़ी में कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू (Former Minister Balbir Singh Sidhu) ने दोनों को ‘पलटू और अवसरवादी’ तक कह दिया. सिंह ने कहा कि, ‘इन दोनों नेताओं ने ही पार्टी की अपमानजनक हार की पटकथा लिखी थी’. दोनों नेताओं को पैराशूटी नेता बताते हुए बलबीर ने कहा कि, ‘दोनों कांग्रेस, उसके इतिहास और संस्कृति से … Read more

बोल्ड अक्षरों में लिखे कारणों को नहीं पढ़ेगा कांग्रेस नेतृत्व- हार का ठीकरा फोड़ने पर भड़के कैप्टन

हार का ठीकरा फोड़ने पर भड़के कैप्टन

Politalks.News/PunjabResult. पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) में चली आप की सुनामी में कांग्रेस और अकाली दल के सभी सियासी दिग्गज धराशाही हो गए हैं, यहां तक के पुराने पुराने सियासी दरख्त भी उखड़ गए हैं. इसके साथ ही यहां अब आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो गया है. हार के लिए जिम्मेदार ठहराने पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt. Amrinder Singh) कांग्रेस पर भड़क गए हैं. नाराज कैप्टन ने कहा कि, ‘कांग्रेस की लीडरशिप कभी सबक नहीं सीखेगी‘. कैप्टन बोले कि, ‘उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड में कांग्रेस की शर्मनाक हार के लिए कौन जिम्मेदार है? कैप्टन का यह पलटवार कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला (Congress … Read more

राहुल ने बनाया चन्नी को सीएम फेस, जिम्मेदारी भी उन्हीं की थी- सिद्धू ने कैप्टन को बताया लालची और ढोंगी

करारी हार के बाद सिद्धू ने तोड़ी चुप्पी

Politalks.News/PunjabElectionResult. जिन लोगों ने सिद्धू के लिए गड्ढे खोदे वे उनसे 10 गुणा ज्यादा गहरे गड्ढों में दफन हो गए… कहीं से फिर शुरूआत करनी पड़ेगी, चिंता नहीं चिंतन करना पड़ेगा- यह कहना है करारी हार के बाद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Siddhu) का. पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) के नतीजे चौंकाने वाले आए हैं और आम आदमी पार्टी को 117 में से 92 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत मिला. जबकि कांग्रेस के केवल 18 कैंडिडेट्स ही चुनाव जीत पाए. खुद सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjeet Singh Channi) चुनाव हार गए हैं. सिद्धू ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते … Read more

कामयाबी पचाना सीखे BJP, अपनी जीत में योगदान के लिए मायावती और ओवैसी को दें भारत रत्न- राउत का तंज

कामयाबी पचाना सीखे भाजपा

Politalks.News/Maharashtra. पांच राज्यों के चुनावी नतीजे (Assembly Election Results) सामने आ चुके हैं. चार राज्यों में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है. ना सिर्फ उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) में बीजेपी का बुलडोजर विरोधियों पर जम कर चला है बल्कि उत्तराखंड, (Uttrakhand Assembly Election 2022) मणिपुर और गोवा में भी बीजेपी ने अपना दबदबा बरकरार रखा. गुरुवार को पीएम मोदी ने इस विजय पर वोटरों का आभार मानते हुए कहा कि एक तरफ उत्तर भारत का राज्य उत्तराखंड, एक तरफ उत्तर-मध्य भारत का उत्तर प्रदेश जिसे मां गंगा का आशीर्वाद मिला हुआ है. चार राज्यों में मिली हार पर तंज कसते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay … Read more

जनता ने बता दिया आतंकवादी केजरीवाल नहीं, तुम लोग हो- भारी जीत के बाद विपक्ष पर बरसे केजरीवाल

भारी जीत के बाद विपक्ष पर बरसे केजरीवाल

Politalks.News/Punjab. पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly Election 2022) चुनाव परिणामों में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को बंपर जीत हासिल हुई है. 117 सीटों वाली विधानसभा में आम आदमी पार्टी को 92 सीटों पर बढ़त मिली है, यही नहीं आम आदमी पार्टी के मुकाबले कांग्रेस (Congress) और अकाली दल के तमाम दिग्गज नेता हार गए. इनमें चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjeet Singh Channi), कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, बिक्रम सिंह मजीठिया, प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल शामिल हैं. ये वो बड़े नाम रहे हैं, जो पंजाब की राजनीति में दशकों से काबिज थे. ऐसे में आम आदमी पार्टी की यह जीत बहुत मायने रखती है. रुझानों में बड़ी जीत … Read more

कांग्रेस का मिशन एंटी सर्जिकल स्ट्राइक, चुनावी राज्यों में उतारे सियासी पैराटूपर्स, करेंगे एयरलिफ्ट

कांग्रेस का मिशन एंटी सर्जिकल स्ट्राइक

Politalks.News/Congress. एग्जिट पोल (Exit Polls) के नतीजों के उलट कांग्रेस (Congress) अपने इंटरनल सर्वे के आधार पर पंजाब (Punjab Assembly Election 2022), उत्तराखंड (Uttrakhand Assembly Election 2022) और गोवा (Goa Assembly Election 2022) में सरकार बनाने के लिए एक्टिव हो गई है. पार्टी के सर्वे में दावा किया गया है कि इन तीनों ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. इसके साथ ही पार्टी ने पिछले अनुभवों के आधार पर अपने विधायकों को किसी भी तरह दूसरे पाले में जाने से बचाने की कवायद भी तेज कर दी है. यानि की कांग्रेस ने मिशन एंटी सर्जिकल स्ट्राइक (anti surgical strike) छेड़ दिया है. इसके लिए छत्तीसगढ़ के … Read more

Exit Polls में हार से पंजाब कांग्रेस में पंगा! निशाने पर सिद्धू, चन्नी बोले- नतीजों का करें इंतजार

Exit Polls में हार से पंजाब कांग्रेस में पंगा!

Politalks.News/Punjab. पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) के नतीजे 10 मार्च को आने वाले हैं, लेकिन इलेक्शन के दौरान आपसी कलह से जूझने वाली कांग्रेस में एक बार फिर से रार छिड़ गई है. इंडिया टुडे माय एक्सिस, टाइम्स नाउ और जन की बात समेत कई एग्जिट पोल (Exit Polls) में कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा 30 सीटें ही मिलने का अनुमान जताया गया है. साफ है कि कांग्रेस पार्टी पंजाब (Punjab Congress, ) की सत्ता में वापसी नहीं कर रही है. ऐसे में कांग्रेस में लड़ाई छिड़ गई है और इन संभावित नतीजों के लिए एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ा जा रहा है. इनमें भी ज्यादातर नेताओं के निशाने … Read more

कैंडिडेट सपरिवार राजस्थान में क्यों? कैप्टन की पार्टी के सवाल पर कांग्रेस बोली- बताओ रिजॉर्ट का नाम

'आभासी बाड़ाबंदी' पर सियासी घमासान

Politalks.News/Punjab.  पंजाब (Punjab Assembly Election 2022) में कौन होगा ‘सरदार’? 10 मार्च को मतगणना के बाद यह तस्वीर भी साफ हो जाएगी. लेकिन इससे पहले ही घमासान मचना शुरू हो गया है. पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt. Amrinder Singh) की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. कैप्टन की पार्टी के प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियेवाल ने पूछा कि, ‘कांग्रेस के कैंडिडेट परिवार समेत राजस्थान (Rajasthan) में क्यों हैं?’ कैप्टन की पार्टी के सवाल पर कांग्रेस (Congress) ने पलटवार किया है. कांग्रेस ने पूछा है कि, ‘रिसॉर्ट का नाम बताइये’. सियासी गलियारों में चर्चा है कि पंजाब में बहुमत नहीं मिलने की स्थिति पार्टियों को जोड़तोड़ की … Read more

सियासी चर्चा: स्थानीय मुद्दों पर लड़े गए राज्यों के चुनाव, चाहकर भी BJP नहीं बना पाई राष्ट्रीय मुद्दों की हवा!

पांच राज्यों का चुनावी घमासान समापन की ओर

Politalks.News/StateElections. पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव (5 state assembly elections) समापन की ओर बढ़ रहा है. तीन अहम राज्यों- उत्तराखंड(Uttrakhand Election2022), पंजाब (Punjab Assembly Election 2022) और गोवा (Goa Assembly Election) में मतदान संपन्न हो चुका है. जबकि उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) में आज पांचवें चरण में 61 सीटों पर मतदान हो रहा है. उसके बाद सूबे में दो चरण में मतदान होना बाकी है. एक अन्य राज्य मणिपुर की 60 सीटों पर भी दो चरण में मतदान होना है, जो 28 फरवरी और पांच मार्च को होगा. इन पांच राज्यों के चुनाव प्रचार में एक खास बात जो देखने को मिली है, उसको लेकर सियासी गलियारों में … Read more

पंजाब में कम वोटिंग ने चौंकाया, कांग्रेस-आप-अकालियों की बढ़ी धड़कनें, नतीजों के बाद बदलेंगे समीकरण

पंजाब में कम वोटिंग ने बढ़ाई दिलों की धड़कनें...

Politalks.News/Punjab. पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly Election 2022) की 117 सीटों के लिए मतदान रविवार को संपन्न हो चुका है. इसमें सबसे चौंकाने वाली बात कम वोटिंग रही. 2017 में 77.2% के मुकाबले इस बार वोटिंग करीब 7% घटकर 70 रह गई. इसका सीधा संकेत यह माना जा रहा है कि पंजाब में बदलाव की संभावना ज्यादा नहीं है. ऐसे में इसी मुद्दे पर वोट मांग रही आम आदमी पार्टी (AAP) और एंटी इनकंबेंसी से जीत की आस में बैठे अकाली दल (Akali Dal) को झटका लगता दिख रहा है. हालांकि सियासी जानकारों की माने तो मालवा में बढ़ी वोटिंग से कांग्रेस को भी सीधा फायदा नहीं हो रहा. वहीं राज्य … Read more