ऑपरेशन लोटस फ़ेल होता दिखा तो राज्यपाल के पास आ गया ऊपर से फ़ोन वापस ले लो आदेश- आप

आप के निशाने पर पंजाब के राज्यपाल

Politalks.News/Punjab. दिल्ली के बाद पंजाब में भी विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाने के बाद आम आदमी पार्टी ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर विश्वास मत पेश करने की राज्यपाल से मांग की थी. इस विशेष सत्र के लिए स्पीकर की तरफ से विप भी जारी कर दिया गया था लेकिन बुधवार को सूबे के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने विशेष सत्र बुलाने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है. गवर्नर ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि केवल विश्वास प्रस्ताव को साबित करने के लिए स्पेशल सेशन बुलाने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है. राज्यपाल के इस आदेश के बाद प्रदेश की सियासत का गरमा गई … Read more

दो दशक की राजनीतिक पारी को विराम लगाएंगे सिद्धू! कॉमेडी शो या कॉमेंट्री करते दे सकते हैं दिखाई

दो दशक की राजनीतिक पारी को विराम लगाएंगे सिद्धू!

Politalks.News/PunjabPolitics/Siddhu. पंजाब (Punjab Assembly) में कांग्रेस की जबरदस्त हार के बाद बीते रोज मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh sidhhu) ने प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया है. अब सियासी चर्चाएं हो रही हैं कि सिद्धू दोबारा कॉमेडी शो (Comedy show) या क्रिकेट कॉमेंट्री (Cricket commentary) का रुख कर सकते हैं. 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आए और पंजाब में सत्ता संभाल रही कांग्रेस 18 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई, इतना ही नहीं अमृतसर पूर्व से चुनावी मैदान में उतरे सिद्धू भी करीब 2 दशक पुरानी अपनी सीट नहीं बचा सके. हालांकि, पार्टी की हार के कई कारण गिनाए जा रहे … Read more

सियासी होली: जीत के बाद गाढ़ा हुआ ‘भगवा’ तो आप का रंग क्रांतिकारी, विपक्ष को पड़े वोट के कोड़े

भाजपा का धमाल, विपक्ष के लिए साबित हुई 'लठ्ठमार' होली

सबसे पहले पॉलिटॉक्स के सभी पाठकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं, प्रत्येक देशवासी के जीवन में हर्ष, उल्लास और समृद्धि के रंग हमेशा बिखरे रहें… Politalks.News/PoliticalHoli. देशभर में होली का उल्लास (Celebration of Holi) छाया है, लेकिन सियासी होली की बात ही कुछ और है. सियासी जानकारों का कहना है कि यूं तो किसी भी बड़े चुनाव के नतीजे पक्ष में आने के बाद राजनीतिक दलों के लिए अमूमन हर दिवाली या होली सियासी रंगों से सराबोर होती है. वोटों में मिली जीत से कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो जाता है और नई उम्मीदें हिलोरें लेने लगती हैं. इस होली पर भी हाल में पांच राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा … Read more

आम चुनाव से पहले यूपी को छोड़ 13 राज्यों में सीधी भाजपा-कांग्रेस में है आमने-सामने की टक्कर

लोकसभा तक कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

Politalks.News/AssemblyElection2022. उत्तरप्रदेश (UttarPradesh Assembly Election 2022) और पंजाब (Punjab Assembly) समेत 5 राज्यों में चुनावी शंखनाद हो चुका है. वहीं दिल्ली के सियासी गलियारों में चर्चा है कि अब से लेकर लोकसभा चुनाव तक 14 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें केवल उत्तर प्रदेश को छोड़ दें तो हर राज्य में कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) में आमने-सामने मुकाबला है. उत्तरप्रदेश को छोड़ कर बाकी सभी राज्यों में कांग्रेस या तो सरकार में है या मुख्य विपक्षी पार्टी है. लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) तक जितने भी राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं उन राज्यों में प्रादेशिक पार्टियां या तो हैं ही नहीं या बहुत मामूली जनाधार रखती हैं. कांग्रेस की … Read more

BSF के अधिकार क्षेत्र के मुद्दे पर पंजाब एसेंबली बनी ‘अखाड़ा’! तो कैप्टन ने मिलाए मोदी सरकार के सुर में सुर

पंजाब विधानसभा बनी अखाड़ा!

Politalks.News/PunjabPolitics. पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में कई मुद्दों को लेकर सियायत गरमाई हुई है. इसी बीच गुरुवार को पंजाब विधानसभा में जारी विशेष सत्र के दौरान जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. सूत्रों के अनुसार सदन में अकाली दल के विधायकों और कांग्रेस विधायकों के बीच हाथापाई की नौबत तक आ गई. वहीं सत्र के दौरान बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र पर बोलते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भाजपा की केंद्र सरकार और शिरोमणि अकाली दल को खूब आड़े हाथ लिया. चन्नी ने आरोप लगाया कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर अकाली दल ने विरोध नहीं जताया और केंद्र ने राज्य के अधिकारों में दखल देना शुरू कर दिया. … Read more