बीजेपी सांसद की अधिकारी के साथ बदसलूकी दिल्ली की जनता को नहीं आई रास, लगाई जमकर क्लास

छठ पूजा पर दिल्ली में 'ड्राय डे'

Politalks.News/Delhi. आस्था के महापर्व छठ पूजा का उत्सव आज से शुरू हो गया है. इस चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है. लेकिन हर साल की तरह इस बार भी छठ पूजा के मौके पर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. एक तरफ जहां दिल्ली के LG विनय कुमार सक्सेना ने बड़ा फैसला लेते हुए छठ पूजा के कारण 30 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में ‘ड्राय डे’ घोषित कर दिया है. वहीं सोशल मीडिया पर भाजपा सांसद का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वे एक अधिकारी को जमकर लताड़ लगा रहे हैं. यमुना में उठ रहे झागों को हटाने के लिए जल बोर्ड के … Read more

गाजीपुर कूड़े का ढेर है भाजपा के भ्रष्टाचार का पहाड़- बीजेपी पर बरसे केजरीवाल तो वर्मा ने किया पलटवार

MCD चुनाव को लेकर गरमाई सियासत

Politalks.News/DelhiMCDElection. दिल्ली MCD चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर अपने चरम पर पहुंच चूका है.  भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता आमने सामने आ गए हैं और दोनों ही दलों के बीच वार पलटवार का दौर जारी है. गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गाजीपुर ढलाव घर पहुंच बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. केजरीवाल ने कहा कि, ‘दिल्ली नगर निगम के आगामी चुनाव कचरे के मुद्दे पर लड़े जाएंगे. गाजीपुर कूड़े का ढेर भाजपा के बुरे कर्मों का और नगर निकायों में हुए भ्रष्टाचार का पहाड़ है.’ सीएम केजरीवाल ने कूड़े के पहाड़ पर जाकर बीजेपी पर निशाना … Read more

800 करोड़ का कैश रखा है बीजेपी ने विधायकों की खरीद फरोख्त के लिए- आप का बड़ा आरोप

‘आप’ है अजब गजब अलबेली पार्टी’

Politalks.News/Delhi. ‘ऑपरेशन लोटस और कुछ नहीं सिर्फ घोटाला है. हमारे एक-एक विधायक को 20-20 करोड़ का ऑफर है, बीजेपी ने विधायकों की खरीद फरोख्त के लिए 800 करोड़ कैश रखा है, लेकिन देश जानना चाहता है ये 800 करोड़ है किसका?’ ये कहना है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का. दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच लगातार वार पलटवार का दौर जारी है. इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया गया है. बुधवार को आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया. … Read more

गुजरात चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय एजेंसियों के निशाने पर आई ‘आप’, टाइमिंग को लेकर भी मचा बवाल

दिल्ली में आबकारी नीति पर घमासान जारी

Politalks.News/Delhi. देश के दो राज्यों दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी बड़ी ही तेजी के साथ गुजरात में भी अपना परचम लहराने की तैयारी में है. लेकिन आप के रास्ते में जो सबसे बड़ा रोड़ा बनकर बैठी है वह है भारतीय जनता पार्टी. इसी बीच कई राज्यों में विपक्षी पार्टियों के नेताओं को निशाने पर ले चुकी बीजेपी की केंद्र सरकार के अधीन आने वाली सरकारी एजेंसियों के निशाने पर अब अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी आ चुकी है. पहले से ED के शिकंजे में फंस चुके आप की दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया … Read more

यूपी के बाद अब दिल्ली में भी धार्मिक स्थलों से हटेंगे लाउडस्पीकर! बीजेपी ने लिखा केजरीवाल को पत्र

दिल्ली में शुरू हुई लाउडस्पीकर पॉलिटिक्स

Politalks.News/Delhi/Loudspeaker. देश में भर में लाउडस्पीकर को लेकर सियासत अब चरम पर पहुंच गई है. राजधानी दिल्ली में भी अब धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने की आवाज बुलंद हो गई है. इसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी दिल्ली सरकार से लाउडस्पीकरों को हटाने की मांग की है. भाजपा की ओर से पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर उन धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने या आवाज नियंत्रित करने की कार्रवाई की मांग की है, जो इस संबंध में उच्चतम न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं. वहीं इस मामले को लेकर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष … Read more