बिहार में चुनाव प्रचार पर लगा ब्रेक, 122 सीटों पर होगा 1300 से अधिक प्रत्याशियों का फैसला

bihar election 2025

बिहार में दूसरे और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार रविवार को थम गया. अब 11 नवंबर को राज्य में दूसरे चरण के लिए मतदान किया जाएगा. दूसरे चरण में कुल 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जिसमें राज्य के 3.7 करोड़ मतदाता 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. इससे पहले पहले चरण के लिए 6 नवंबर को मतदान हुआ था जिसमें हुई बंपर वोटिंग से पांच दशकों का रिकॉर्ड टूट गया था. इस बार भी कुछ वैसी ही संभावनाएं जताई जा रही है. यह भी पढ़ें: 75 सालों का रिकॉर्ड टूटा, फिर ऐसा हुआ तो जाएगी नीतीश की सत्ता? दूसरे चरण के लिए 20 जिलों की 122 सीटों पर … Read more

जिम्मेदारों का ‘जिम्मेदारी’ से मोह भंग: कूड़े में मिली हजारों वीवीपैट पर्चियां

bihar elections updates

बिहार में विधानसभा चुनाव का अंतिम चुनाव प्रचार चल रहा है. आज शाम 5 बजे चुनावी प्रचार से संबंधित रैलियां और सभाओं पर रोक लग जाएगी. मतदान 11 नवंबर को है. इससे पहले राज्य में सरकारी अफसरों का बे-जिम्मेदाराना रवैया देखने को मिला. बिहार के समस्तीपुर जिले की सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव के पास हजारों वीवीपैट की पर्चियां कूड़े में पड़ी मिली, जिसे देखकर हडकंप मच गया. उक्त विस सीट पर हाल में मतदान हुआ है. चुनावी माहौल के बीच इस अप्रत्याशित घटना ने चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन के साथ साथ जिम्मेदार अफसरों को भी संदेह के घेरे में खड़ा करने का काम किया है. समस्तीपुर जिले … Read more

बिहार चुनाव: 75 सालों का रिकॉर्ड टूटा, फिर ऐसा हुआ तो जाएगी नीतीश की सत्ता?

why bunper voting in bihar assembly elections 2025

बिहार विधानसभा चुनावों में आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. रविवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है, जिसके चलते विभिन्न राजनीतिक पार्टियां रैलियों एवं सभाओं में जान लगाने वाली है. शाम 5 बजे चुनाव प्रचार बंद होगा और फिर घर घर जाकर मान मनुहार का दौर शुरू होगा. 11 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होनी है. उससे भी पहले गौर करने वाली बात ये है कि पहले चरण के मतदान में देश में 75 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा है. ये निश्चित तौर पर सत्ता परिवर्तन के संकेत हैं और नीतीश सरकार के रिपीट करने की संभावनाओं पर गहरा आघात साबित हो सकता है. … Read more

तेजप्रताप का नया सियासी मूड – बीजेपी में एंट्री की चर्चा तेज, दरवाज़े खुले!

bihar politics

एक ओर बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अंतिम चरण में जोर पकड़ रहा है. वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के सियासी तेवर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल के दिनों में उनके बयानों और पार्टी से दूरी के संकेतों ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं और पार्टी में शामिल होने को लेकर उनका रुख नरम हुआ है. वहीं भारतीय जनता पार्टी के खेमे से भी उन्हें ‘दरवाजे खुले होने’ का सकारात्मक संदेश दिया गया है. तेजप्रताप ने हाल ही में … Read more

बिहार में पहले चरण का मतदान खत्म, 20 साल का टूटा रिकॉर्ड, पाँच बजे तक हुई इतनी वोटिंग

bihar election 2025

बिहार विधानसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, पहले चरण का मतदान हुआ खत्म, शाम 5 बजे तक 60.13% हुआ मतदान, अब सिर्फ वही लोग डाल सकेंगे वोट जो लगे है लाइन में, वही मतदान खत्म होने के बाद अब सभी को है नतीजों का इंतजार, पहले चरण के 121 सीटों पर हो रही वोटिंग में बना नया रिकार्ड, 2020 के विधानसभा चुनाव में 51.66 परसेंट वोटिंग हुई थी, ऐसे में 8.47 परसेंट ज्यादा वोटिंग हुई, वहीं कई स्थानों पर अभी वोटिंग है जारी, ऐसे में यह आंकड़ा आसानी से 65 परसेंट के पार जा सकता है, जो कि बिहार चुनाव के लिए नया रिकॉर्ड है, शाम 5 बजे तक बेगुसराय … Read more

बिहार चुनाव: पहले चरण में सुबह 11 बजे तक हुआ इतने प्रतिशत मतदान, जानिए कहां-कितनी हुई वोटिंग

bihar election

बिहार विधानसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, बिहार में पहले चरण का मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक हुई 27.65% वोटिंग, पटना में सबसे काम 23 % और बेगूसराय में हुई सबसे अधिक 30 % वोटिंग, पहले चरण में 121 सीटों पर जारी है मतदान, देखें कहाँ कितने प्रतिशत हुआ मतदान

बिहार विस चुनाव में लालू यादव की एंट्री का कितना होगा असर?

lalu yadav entry in bihar assembly elections 2025

साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पूरी तरह से गायब रहे. न सियासी मैदान में और न ही पोस्टर में. नतीजा – हवा होने के बावजूद महागठबंधन को मुंह की खानी पड़ी. शायद यही सोचकर राजद ने इस गलती को फिर नहीं दोहराया और वर्तमान बिहार विधानसभा चुनाव में लालू की एंट्री आखिरकार हो ही गयी. बिहार के सियासी घमासान के बीच राजद सुप्रीमो दानापुर सीट से पार्टी प्रत्याशी रीतालाल यादव के लिए चुनावी मैदान में उतरे. इस दौरान लालू ने 15 किमी. का रोड शो किया. हालांकि स्वास्थ्य कारणों के चलते वाहन से नहीं उतरे लेकिन हाथ हिलाकर सभी का अभिभावक किया और … Read more

बिहार की इन हाई प्रोफाइल सीटों पर निर्दलीय बनेंगे किंग मेकर!

bihar assembly elections story

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान में अब केवल एक दिन का वक्त शेष रह गया है. अब विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी घर घर जाकर मतदाताओं से मान मुनहार करने में जुटे हैं. महागठबंधन और एनडीए सहित सभी पार्टियों ने तरह तरह के वादों की पोटली वोटर्स के कंधों पर बांधने की कोशिश भी की है. इस बीच बिहार की कुछ ऐसी भी हाई प्रोफाइल सीटें हैं, जहां टिकट न मिलने से नाराज निर्दलीय उम्मीदों के किंग मेकर बनने की संभावनाएं बनती दिख रही है. इस बार के चुनाव में करीब 30 से अधिक सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार खेल बिगाड़ने की भूमिका में हैं. इन निर्दलीय के … Read more

‘कभी स्वीटी, कभी सरस्वती..ब्राजीलियन लड़की ने किया वोट’ -​बिहार वोटिंग से पहले राहुल गांधी ने फोड़ा ‘हाईड्रोजन बम’

rahul gandhi

बिहार चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को है. इससे एक दिन पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी का हाईड्रोजन बम’ फोड़कर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. एक प्रजेंटेबल प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी शासित राज्यों में चुनाव आयोग की मदद से वोट चोरी का आरोप लगाया और बिहार विधानसभा चुनाव में भी यही कृत्य होने की आशंका जताई है. राहुल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में 3.5 लाख वोटर्स का नाम लिस्ट से काट दिया गया था. बिहार में भी यही दोहराया जा रहा है. चुनाव से ठीक पहले वोटर लिस्ट दी जाती है, ताकि लोकतंत्र … Read more

तेजस्वी यादव का ‘सुपर सिक्स’ क्या दिला पाएगा महागठबंधन को जीत?

bihar election

बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी मैदान में प्रचार के अंतिम दिन महागठबंधन के मुख्यमंत्री फेस तेजस्वी यादव का ऐलान सुर्खियां बटौर रहा है. 2012-13 के करीब आईपीएल में अपने खेल के जौहर दिखाने वाले तेजस्वी ने बिहार के सियासी मैदान में आखिरी बॉल पर जो ‘सुपर सिक्स‘ जड़ा है, उससे विपक्षी दलों की ​नीदें भी जैसे उड़ सी गयी हैं. महिलाओं पर खेला गया ये दांव सच में महागठबंधन को एक बारगी तो एनडीए के बराबर लाकर खड़ा कर रहा है. अगर महिला वोटर्स में तेजस्वी का ये दांव चल गया तो महागठबंधन के लिए जीत के दरवाजे खुले हुए हैं, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता. यह … Read more