14 महीने बाद मैं खुद पहनाऊंगा पूनियां को साफा- BJP की जीत के दावे के साथ जावड़ेकर का बड़ा बयान

'मोदी को समझने में कांग्रेस को लग जाएंगे सालों'

Politalks.News/Rajasthan/BJP. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री से लेकर पीएम मोदी के पिछले 20 वर्षो के अनुभव पर आधारित पुस्तक ‘मोदी@20‘ को लेकर पुरे देश में चर्चाएं जोरों पर हैं. देशभर में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता प्रत्येक जिलों में जाकर प्रबुद्धजनों के सम्मेलन के जरिए पीएम मोदी की तारीफों की पोल बांध रहे हैं. इसी कड़ी में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी के दिग्गज नेता प्रकाश जावड़ेकर ने निम्स यूनिवर्सिटी स्थित सभागार में बतौर मुख्य वक्ता कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान प्रकाश जावड़ेकर ने अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने के दावे के साथ ही बीजेपी … Read more

ठाकरे पर जावड़ेकर का अब तक का सबसे बड़ा हमला- उद्धव धोखेबाजी से बने ‘एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर’

‘महा विश्वासघाती अघाड़ी सरकार’

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र की राजनीति भले ही शांत हो लेकिन कुछ कुछ न किसी न किसी नेता के बयान से गर्माहट पैदा हो जाती है. वर्तमान सरकार को लेकर विपक्ष लगातार बयानबाजी कर रहा है कि यह ‘महाविकास अघाड़ी सरकार’ (Mahavikas Aghadi Sarkaar) पूरे 5 साल नहीं चलने वाली. तो वहीं सत्ताधारी पार्टी के नेता लगातार ये दावा कर रहे हैं कि सरकार पूरे पांच साल चलेगी. इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javdekar) ने रविवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान जमकर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा. साथ ही प्रकाश जावड़ेकर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर’ बताया और कहा कि ‘वे … Read more

क्या होगा प्रसाद, हर्षवर्धन और जावड़ेकर का, मंझे हुए प्लेयर्स को किस पॉजीशन पर उतारेगी BJP

प्रसाद, हर्षवर्धन और जावड़ेकर को लेकर क्या है प्लान?

Politalks.News/Delhi. टीम मोदी का नया अवतार सामने आ चुका है. केंद्रीय मंत्रिपरिषद से कई दिग्‍गज नेताओं का पत्‍ता कटा है. इनमें खासतौर से रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, हर्षवर्धन और रमेश पोखरियाल निशंक सहित 12 मंत्रियों ने दनादन इस्तीफे दिए. इनके इस्तीफे की खबरों पर सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट आ रहे हैं. इसके बाद इन नेताओं के भविष्‍य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. संभावना है कि इनमें से कुछ को बीजेपी संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी जाए. केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार को फेरबदल और विस्तार हुआ. इसमें भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी सहित पार्टी संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे पांच नेताओं को मंत्री बनाकर … Read more

प्यास से मासूम की मौत मामले में चौतरफा घिरी गहलोत सरकार, अब क्यों चुप हैं सोनिया-राहुल-प्रियंका?

प्यास से मासूम की मौत मामले में चौतरफा घिरी गहलोत सरकार

Politalks.News/Rajasthan. जालोर ज़िले में पानी नहीं मिलने से पांच साल की मासूम बच्ची की मौत के मामले में प्रदेश की सियासत गरमा गई है. जालौर जिले के रानीवाड़ा के धोरों में प्यास से 6 साल की बच्ची की मौत और उसकी नानी के बेसुध होने के मामले को लेकर भाजपा ने गहलोत सरकार पर चौतरफा हमला बोला है. बीजेपी के केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से लेकर जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित प्रदेश भाजपा ने गहलोत सरकार पर जबरदस्त निशाना साधा है. सोनिया-राहुल-प्रियंका चुप क्यों?- प्रकाश जावड़ेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रदेश की गहलोत सरकार को आड़े हाथ लेते हुए एक तीर से कई निशाने साधते हुए कहा कि … Read more