वसुंधरा राजे के कट्टर समर्थक प्रहलाद गुंजल कांग्रेस में होंगे शामिल! ओम बिरला के सामने लड़ेंगे चुनाव!

prahlad gunjal

राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, भाजपा की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे के कट्टर समर्थक प्रहलाद गुंजल जल्द कांग्रेस में हो सकते है शामिल, प्रहलाद गुंजल की गिनती होती है हाड़ौती के कद्दावर नेताओं में, भाजपा में उपेक्षा से आहत बताए जा रहे गुंजल, सूत्रों की माने तो आज या कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में प्रहलाद गुंजल ज्वाइन कर सकते है कांग्रेस, वहीं चर्चा यह भी है कि कांग्रेस पार्टी कोटा-बूंदी लोकसभा सीट से प्रहलाद गुंजल को दे सकती है टिकट

FIR दर्ज होने पर बोले गुंजल- मेरे लिए यह कोई पहला मुकदमा नहीं है, इस बार यह सरकार घबराई हुई है

मेरे लिए यह कोई पहला मुकदमा नहीं है- प्रहलाद गुंजल

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ रैली निकालना कोटा के बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया है. बीजेपी के दिग्गज नेता और कोटा उत्तर से पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल व पीपल्दा के पूर्व विधायक विद्याशंकर नंदवाना सहित 111 लोगों के खिलाफ नयापुरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. बता दें, कोविड-19 को लेकर मेले और अन्य आयोजनों पर रोक है, लेकिन इसी बीच कोटा में भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रहलाद गुंजल ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में भीड़ जुटाकर प्रदर्शन किया था. इस दौरान गुंजल ने प्रदेश सरकार व स्थानीय मंत्री पर जमकर आरोप लगाए थे. दोनों पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल … Read more

अब राजे समर्थक नेताओं पर भड़के मदन दिलावर, कहा- ये घमंड में हैं और घमंड किसी का कभी टिका नहीं

ये घमंड में हैं और घमंड किसी का कभी टिका नहीं

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा चुनाव से ढाई साल पहले ही प्रदेश भाजपा में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर संग्राम छिड़ गया है. कांग्रेस के अंदर गुटबाजी का आरोप लगाने वाली भाजपा अब खुद दो खेमों में बंटी नजर आ रही है. हालांकि, बताया जाता है कि प्रदेश भाजपा में दो नहीं बल्कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री पद के लिए कई चेहरे अपना दावा ठोक सकते हैं. फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थक नेताओं वर्तमान प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए प्रदेश भाजपा की कमान मैडम राजे को सौंपे जाने को लेकर मौर्चा खोल दिया है. पूर्व मंत्री और विधायक प्रतापसिंह सिंघवी ने एक बयान में कहा कि वसुंधरा राजे … Read more