निर्माण मजदूरों के पंजीकरण के लिए श्रम विभाग चलाएगा विशेष अभियान, CM गहलोत ने दिए निर्देश
Politalks.news/Rajasthan. प्रदेश में निर्माण मजदूरों के पंजीकरण के लिए श्रम विभाग 15 जुलाई से 15 अगस्त तक विशेष अभियान चलाएगा ताकि मजदूरो को केंद्र तथा राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित किया जा सके. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं. गहलोत मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित श्रम संहिताओं के प्रारूप पर विमर्श के लिए आयोजित विशेष बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण मजूदरों के पंजीकरण के लिए अभियान के दौरान श्रम विभाग के अधिकारी निर्माण स्थलों तथा मजदूरों के इकट्ठा होने की जगहों पर जाकर ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन करें. … Read more