शॉर्टकट की राजनीति कर देती है देश को तबाह, जो करता है उसका एक दिन हो जाता है शॉट सर्किट- मोदी

देवघर में मोदी मोदी

Politalks.Jharkhand/NarendraModi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के दौरे पर रहे जहां उन्होंने प्रदेशवासियों को16,800 करोड़ रुपये की सौगात दी. इस दौरान पीएम मोदी ने देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना भी की. नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में पहुंच पूजा अर्चना की. इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी ने भी बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी. हालांकि वे उस वक़्त प्रधानमंत्री के पद पर आसीन नहीं थी. देवघर पहुंचे पीएम मोदी ने कड़ी सुरक्षा के बीच 12 किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया. इसके साथ ही उन्होंने देवघर में झारखंड के दूसरे एयरपोर्ट का उद्धघाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी … Read more

नए संसद भवन पर लगे अशोक स्तंभ को लेकर उठे सवाल, कांग्रेस ने बताया राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान तो..

राष्ट्रीय प्रतीक पर सियासी बवाल

Politalks.News/Bharat/AshokStambh. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के शीर्ष पर स्थापित होने वाले राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का अनावरण किया. लेकिन पीएम मोदी द्वारा किए गए राष्ट्रीय प्रतीक के अनावरण की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही इसकी बनावट को लेकर विवाद शुरू हो गया है. जानकारों ने इस नए अशोक स्तंभ के चारों शेरों में में उस तरह की सुघड़ता, पूर्णता और आकर्षण का अभाव बताया है जो मूल सारनाथ के अशोक स्तंभ के शेरों में है. इस मुद्दे ने देश के सोशल मीडिया के साथ-साथ विपक्ष में एक नई बहस छेड़ दी है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इसे भारत … Read more

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से पता चलेगा कि देश में संविधान-कानून है या उसकी हत्या हो चुकी है- राउत

'सभी को सभी से है खतरा....'

Politalks.News/MaharashtraPolitics. महाराष्ट्र में एमवीए की सरकार गिरने और बीजेपी गठबंधन की सरकार बनने के बाद अब शिवसेना का ठाकरे गुट अब अपनी पार्टी बचाने की जुगत में लगा हुआ है. इस बीच शिवसेना के राज्यसभा सांसद और दिग्गज नेता संजय राउत ने एक नया ट्वीट कर महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर हलचल पैदा कर दी है. राउत ने शायर जौन एलिया का एक शेर ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘अब नहीं कोई बात खतरे की, अब सभी को सभी से खतरा है….’ यही नही संजय राउत ने इस ट्वीट में देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र सीएमओ, एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे और प्रियंका गांधी को भी टैग किया है. राउत के … Read more

जब ये निक्कर में थे तब मैं बन गया था सांसद, …मैं भी कर सकता था सौदा- शिवराज पर कमल’वार’

शिवराज पर कमल'वार'

Politalks.News/MadhyaPradesh. मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण को लेकर घमासान अब अपने अंतिम चरण में है. दूसरे चरण के लिए प्रचार का शोर थम गया है. दूसरे चरण में 13 जुलाई को 5 नगर निगम समेत 214 निकायों में मतदान होगा. वहीं कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गज नेता अपने अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए पुरजोर कोशिश में जुटे हैं तो वहीं दोनों ही दलों के दिग्गजों के बीच सियासी बयानबाजी भी चरम पर है. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. निकाय चुनाव में वोट ना देने वाले बयान पर जहां शिवराज ने कमलनाथ को घेरा तो … Read more

देश के सबसे बड़े झूठे नेता और बिन पेंदी के लोटे की तरह हैं ओपी राजभर- सुभासपा छोड़ बोले शशि प्रताप

सुभासपा छोड़ बोले शशि प्रताप

Politalks.News/UttarPradeshPolitics. उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर के बीच आपसी मनमुटाव की खबरों के बीच खुद राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में बड़ी बगावत सामने आ गई है. पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने सुभासपा छोड़ दी है, यही नहीं शशि प्रताप ने ओम प्रकाश राजभर के ऊपर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. शशि प्रताप ने कहा है कि ओम प्रकाश राजभर देश के सबसे बड़े झूठे नेता हैं और उन्होंने सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा दिया है. इसके साथ ही शशि प्रताप सिंह ने अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान भी कर दिया है. शशि प्रताप ने बताया कि उनकी पार्टी का नाम … Read more

छत्तीसगढ़ सरकार गिराने के लिए मुझे IT अधिकारियों ने दिया ‘एकनाथ शिंदे’ बनने का ऑफर- तिवारी

तिवारी का बड़ा खुलासा

Politalks.News/Chattisgarh. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के करीबी माने जाने वाले कोल कारोबारी सूर्यकांत तिवारी पर हुई आयकर विभाग की छापेमारी के बाद मीडिया के सामने तिवारी ने अपने आरोपों से सियासी जगत में भूचाल ला दिया है. तिवारी ने आरोप लगाया है कि आईटी के अधिकारियों ने उन्हें छत्तीसगढ़ का ‘एकनाथ शिंदे’ बनाने का प्रलोभन दिया है. तिवारी ने यह आरोप लगाया कि मुझे आयकर अधिकारियों ने कांग्रेस विधायकों को तोड़ने के लिए कहा है. यही नहीं तिवारी ने इशारों में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मैं जेल गया तो बगल वाली सेल में रमन सिंह भी होंगे. कोल … Read more

जन समस्याओं से जुड़े विभागों के अधिकारियों के बीच बेनीवाल ने की जनसुनवाई, मौके पर किए निस्तारण

जनसुनवाई में बेनीवाल ने किया समस्याओं का तुरंत निस्तारण

Politalks.News/Rajasthan/HanumanBeniwal. सोमवार को नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल ने अपने नागौर स्थित आवास पर जनसुनवाई की. सांसद बेनीवाल ने इस दौरान अपने आवास पर आए ग्रामीणों की जन समस्याओं को सुना और वहां मौजूद कई विभागों के अधिकारीयों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए. जनसुनवाई के दौरान सांसद बेनीवाल के आवास पर विद्युत, पेयजल, नहरी परियोजना, समाज कल्याण, कृषि विभाग, कृषि मंडी, सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग, नगर परिषद नागौर सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान सांसद बेनीवाल के सामने खींवसर से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने गांव में बायपास बनवाने की मांग उठाई और साथ ही उनकी मांग … Read more

ओल्ड पेंशन स्कीम लागु करे केंद्र, कर्मचारियों का NPS में जमा पैसा नहीं दे रहे वापस क्योंकि…- CM गहलोत

‘केंद्र भी लागू करे ओल्ड पेंशन स्कीम’

Politalks.News/AshokGehlot. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सोमवार को सीएम आवास पर वर्चुअल माध्यम से हुए ‘राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम’ कार्यक्रम को लॉन्च किया. कोरोना महामारी के कारण हुए लर्निंग लॉस को पूरा करने के लिए शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए रेमेडिएशन कार्यक्रम ‘राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम‘ शुरू किया गया है. इसके अन्तर्गत आयोजित ब्रिज कोर्स में विद्यार्थियों को दक्षता आधारित, आसान व आनन्दपूर्ण शिक्षण विधि से अध्ययन करवाया जाएगा. साथ ही शिक्षकों, शिक्षा अधिकारियों, अभिभावकों व बच्चों के लिए ‘फील्ड़ ओरिएन्टेशन’ कार्यक्रम का भी सीएम गहलोत ने उद्घाटन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संबोधन … Read more

एक ही वर्ग की बढ़ती आबादी पर योगी ने जताई चिंता, गिरिराज बोले- बने कड़ा कानून, सभी धर्मों पर हो लागू

‘एक ही वर्ग की आबादी बढ़ने से बढ़ेगी अराजकता’

Politalks.News/WorldPopulationDay/YogiAdityanath. आज देश के साथ साथ पुरे विश्व में जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है. हालांकि जनसंख्या के सामने आ रहे ये आंकड़े काफी डरावने हैं. आपको बता दें, 11 जुलाई 1987 को पृथ्वी की जनसंख्या 5 अरब पहुंच गई थी और इस विशेष दिन पर 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की परिषद ने जनसंख्या के मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करने के लिए हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में नामित किया था. इस तरह 11 जुलाई 1990 पहला विश्व जनसंख्या दिवस बना. मिली जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर, 2011 को दुनिया की आबादी 7 अरब तक पहुंच गई और 2030 तक … Read more

कौन क्या कहता है यह जनता सब देख सुन रही है, मेरा लक्ष्य 25 साल के मिथक को तोड़ना है- पायलट

img 20220710 172954

Politalks.News/Rajasthan/Congress/Sachin Pilot. राजस्थान में सत्ताधारी कांग्रेस की राजनीति में गाहे बगाहे आए दिन किसी न किसी बहाने सियासी गहमागहमी बनी रहती है. खास तौर पर 2020 में सचिन पायलट गुट की बगावत के चलते गहलोत सरकार पर आए सियासी संकट के बाद से सियासत के सबसे बड़े जादूगर माने जाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जहां अपने विरोधियों पर सियासी तंज मारने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, तो वहीं इसके विपरीत पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक लंबी सियासी चुप्पी के बाद अब अपना सारा ध्येय 25 साल पुराने मिथक को तोड़ते हुए 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को रिपीट करने पर एकाग्रचित्त कर दिया … Read more