केवल भाषणबाजी से नहीं होगा भारत No.1, करना होगा काम- मोदी के गढ़ में गरजे केजरीवाल

केजरीवाल ने गुजरात में किया छठा चुनावी वादा

Politalks.News/Gujarat. साल 2022 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी गुजरात में धीरे धीरे अपने पेअर पसारती नजर आ रही है. आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपने जन्मदिन के मौके पर गुजरात दौरे पर रहे. सीएम केजरीवाल की यह एक महीने में पांचवी गुजरात यात्रा है. आप नेता अरविंद केजरीवाल ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए छठा चुनावी वादा किया है. सीएम केजरीवाल ने गुजरात की जनता को मुफ्त शिक्षा की गारंटी दी है. अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि, ‘गुजरात में पैदा होने वाले हर बच्चे को मेरी तरफ से मुफ्त और अच्छी शिक्षा की गारंटी है.’ … Read more

‘फ्री रेवड़ी पॉलिटिक्स’ पर छिड़ी सियासी बहस, केंद्र करे तो सशक्तिकरण और विपक्ष करे तो बात गलत

img 20220814 125326

Politalks.News/Bharat. देश में इन दिनों चुनावों के दौरान मुफ्त की चीजें बांटने और फ्री सुविधाओं के वादों को लेकर होने वाली ‘ फ्री रेवड़ी पॉलिटिक्स’ को लेकर सियासी बहस छिड़ी हुई है. सियासत में ‘आम आदमी पार्टी’ के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छेड़ी गई इस बहस कई राजनीतिक दलों के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग भी शामिल हो गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों इस पर रोक लगाने के लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाने का सुझाव दिया था, जिसमें सर्वोच्च अदालत का कहना था कि इसमें केंद्र सरकार के साथ साथ विपक्षी पार्टियों, चुनाव आयोग, नीति आयोग, भारतीय रिजर्व बैंक और अन्य संस्थाओं … Read more

सत्ता के स्वार्थ में अपने अतीत के काले पन्नों को छुपाने के प्रयास में जुटे हैं भाजपा और RSS- अखिलेश

अखिलेश के निशाने पर बीजेपी और RSS

Politalks.News/AkhileshYadav. 15 अगस्त 2022 को देश आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव बना रहा है. इसी कड़ी में आज से देश भर में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत भी हो चुकी है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर भाजपा के दिग्गज नेताओं, कारकर्ताओं एवं आम आदमियों ने अमृत महोत्सव के तहत अपनी सोशल मीडिया डीपी को देश की आन बान तिरंगे से बदल लिया है. हालांकि पीएम मोदी की इस अपील के बाद देश की सियासत गर्म हो गई और तरह तरह के सवाल उठने लगे. बीजेपी ने जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा तिरंगे की जगह जवाहर लाल नेहरू के … Read more

फ्रीबीज को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर ‘आप’ मांग रही है सिसोदिया की अग्रिम जमानत- भाजपा

बीजेपी के बयानों पर आप का पलटवार

Politalks.News/Delhi. आगामी विधानसभा चुनावों में अगर देखा जाए तो कांग्रेस के अलावा बीजेपी के सामने सबसे ज्यादा मुश्किलें कोई पार्टी खड़ी कर सकती है तो वो है आम आदमी पार्टी. यही कारण है कि बीजेपी इन दिनों हर मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साध रही है. चाहे मुफ्त की रेवड़ी की बात हो या फिर प्रदेश सरकार की नीतियों का जमकर विरोध कर रहे हैं. शनिवार को भी बीजेपी ने मुफ्त रेवड़ी और दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर निशाना साधा. शनिवार को बीजेपी ने कहा कि, ‘रेवड़ी’ संस्कृति पर जारी बहस में मोदी सरकार पर हमला … Read more

गालीबाज नेता के साथ नाम जोड़ने पर मौर्य ने पुलिस कमिश्नर को भेजा 11.5 करोड़ की मानहानि का नोटिस

बीजेपी पर भड़के मौर्य

Politalks.News/UttarPradesh. नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है. कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है. त्यागी की गिरफ्तारी से पहले सोशल मीडिया पर उसकी कई बड़े नेताओं के साथ की तस्वीरें वायरल हो रही थीं, जिसमें से एक तस्वीर में श्रीकांत त्यागी पूर्व बीजेपी और वर्तमान सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ दिखाई दे रहा था. यही नहीं स्वामी प्रसाद मौर्य पर यह आरोप भी लगाया गया कि मौर्य ने ही श्रीकांत त्यागी को विधानसभा सचिवालय का स्टीकर उपलब्ध कराया था. अब इन सभी … Read more

जदयू-राजद ने बढ़ाई NDA की मुश्किलें, LJP के 3 सांसद छोड़ेंगे पार्टी का दामन! मोदी ने किया बड़ा खुलासा

बिहार में होने वाला है एक और बड़ा खेला!

Politalks.News/Bihar. इस साल के अंत में और अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है. बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई और अब खाद्य वस्तुओं पर केंद्र सरकार द्वारा लगाये गए GST के फैसले से पार्टी बैकफुट पर है. तो वहीं देश के कई राज्यों में सियासी खेला कर सरकार गिराने वाली बीजेपी को बिहार में मुँह की खानी पड़ी. यही नहीं सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी को और भी बड़े झटके देने के लिए आतुर बैठे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार से आने वाले NDA के एक और घटक दल पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक … Read more

आरोप-प्रत्यारोप सब थी पुरानी बात, अब देश हित में हम और नीतीश कुमार आ गए हैं साथ- तेजस्वी यादव

'एक महीने में सबसे ज्यादा नौकरी देने वाला राज्य होगा बिहार'

Politalks.News/BiharPolitics/Tejshwi. बिहार में महागठबंधन की सरकार को बने हुए 2 दिन पुरे हो चुके हैं. इसी बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वार पलटवार का दौर भी चरम पर पहुंच चुका है. बुधवार से पहले तक बिहार के विकास बेरोजगारी से जुड़े मुद्दे पर एक दूसरे को फूटी आंख ना सुहाने वाले तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के एक साथ आने पर बड़ा संशय बना हुआ था. लेकिन शुक्रवार को दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने इन सभी संशयों का जवाब दे दिया. शुक्रवार को तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात की और मंत्रिमंडल विस्तार के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा … Read more

नीति, नीयत और नैतिकता को फ्रिज में रख कर राजनीति करते हैं नीतीश बाबू- BJP के निशाने पर CM

'स्वार्थियों के अंगने में हमारा क्या काम है'

Politalks.News/Bihar. बिहार की सियासत में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से पक्ष और विपक्ष के बीच वार पलटवार का दौर जारी है. 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार जहां दावे कर रहे हैं कि उन्होंने बीजेपी के साथ कोई धोखा नहीं किया है तो वहीं अब बीजेपी भी नीतीश कुमार पर हमलावर हो गई है. मंगलवार को जब नीतीश कुमार ने NDA से गठबंधन तोड़ने का एलान किया था तभी से बीजेपी के तमाम नेता उन्हें पल्टूराम के साथ साथ धोखेबाज कह रहे थे. लेकिन केंद्रीय मंत्री एवं बिहार के दिग्गज नेताओं में शुमार गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. यहीं नहीं गिरिराज … Read more

फोन टैपिंग मामले में गज्जू बना ने किया विश्वेन्द्र सिंह के बयान पर पलटवार, कराएंगे मानहानि का मुकदमा दर्ज

'पहले कानून की जानकारी कर लें विश्वेन्द्र सिंह'

Politalks.News/Rajasthan/PhoneTapping. दो साल पहले 2020 में गहलोत सरकार पर आया सियासी संकट भी खत्म हो गया और उस दौरान चली दिग्गज कांग्रेसियों के बीच की खींचतान भी अब खत्म सी हो गई है, लेकिन अगर कुछ जारी है तो वह है उस दौरान सामने आया विधायक, मंत्री और बीजेपी नेता में बीच उठा फ़ोन टैपिंग का मुद्दा. हाल ही में भरतपुर में मीडिया से बातचीत में गहलोत सरकार में पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, जिनका खुद का नाम इस फ़ोन टैपिंग में सामने आया था, ने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के वॉयस सैंपल को लेकर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया था. वहीं अब हर घर तिरंगा अभियान के तहत … Read more

तिरंगे का करो बहिष्कार, इसने कर दिया हिंदुओं को बर्बाद- नरसिंहानंद के ये बोल नहीं पहुंचे सरकार के पास?

नरसिंहानंद के ये बोल नहीं पहुंचे सरकार के पास?

Politalks.News/HarGharTirangaAbhiyan. देशभर की सड़कों के किनारे नजर आ रही सजावट से लेकर हर आम हिंदुस्तानी के घरों, गाड़ियों और प्रतिष्ठानों तक पर हर जगह हमारे देश की आन, बान और शान तिरंगे की धूम मची है. शहरों में ही नहीं बल्कि गांवों में भी जहां से भी आप निकलेंगे हर ओर हमारा तिरंगा शान से लहराता नजर आ रहा है. हो भी क्यों न, हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव जो मना रहा है. इस 15 अगस्त को देश की आजादी को 75 साल पूरे हो रहे हैं. इस अमृत महोत्सव के तत्वावधान में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है. जिसके … Read more