गहलोत को सिर्फ अपनी कुर्सी से प्यार, जनसुरक्षा से नहीं कोई सरोकार, 20 को होगा हल्ला बोल- पूनियां

प्रदेश सरकार के खिलाफ 20 अगस्त को बीजेपी करेगी विशाल प्रदर्शन

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था विपक्ष के लिए सबसे बड़ा मुद्दा बन चुकी है. सियासी जानकारों का मानना है कि अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में बढ़ता अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था सबसे बड़ा मुद्दा बनने वाली है. इसे लेकर जहाँ बीजेपी सोशल मीडिया और पत्रकार वार्ता के जरिये तो लगातार प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर हमलवार है ही लेकिन अब बीजेपी ने सड़कों पर उतरने की भी तैयारी कर ली है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि, ‘20 अगस्त को राजस्थान की बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिला अत्याचार, अवैध खनन, साधु-संतों पर अत्याचार, मॉब लिंचिंग, हिंदुओं … Read more

बेनीवाल सहित RLP के सभी MLA व अन्य नेता 20 को जाएंगे सुराणा, पीड़ित परिवार को देंगे सांत्वना और…

20 अगस्त को बेनीवाल जाएंगे सुराणा

Politalks.News/HanumanBeniwal. राजस्थान के जालौर में दलित छात्र के निधन से प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. कथित तौर पर मटकी से पानी पीने से गुस्साए स्कूल संचालक द्वारा दलित छात्र की पिटाई के बाद इलाज के दौरान हुई मौत को लेकर विपक्ष प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर हमलावर है. वहीं इस घटना को लेकर मेघवाल समाज भी आक्रोशित है. ऐसे में गुरूवार को मेघवाल समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान सांसद बेनीवाल ने प्रतिनिधियों से कहा कि, ‘आजादी के दशकों बाद इस प्रकार की घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था व सभ्य समाज के ऊपर … Read more

जातीय समीकरणों में फंसा JNVU छात्रसंघ का चुनावी रण, ABVP व NSUI दोनों को बेनीवाल की दरकार

रोचक हुआ JNVU का छात्रसंघ चुनाव

Politalks.News/StudentUnionElection/JNVU. राजस्थान में कोरोना के दुष्प्रभाव के चलते दो साल बाद हो रहे छात्रसंघ चुनावों के चलते विश्विद्यालयों और कॉलेजों में सियासी हलचलें तेज हो गईं हैं. राजनीति को अपना कैरियर बनाने वाले युवाओं के लिए ये छात्रसंघ चुनाव पहला सियासी इम्तिहान माना जाता है, क्योंकि यहां जो योद्धा जीतता है उस पर सूबे की बड़ी पार्टियों के साथ राजनेताओं की भी नजरें गढ़ जाती हैं, यही कारण है कि इन चुनावों में छात्रनेता अपना पूरा दमखम दिखाते हैं और पार्टी से टिकट नहीं भी मिले तो निर्दलीय भाग्य आजमाते हैं. बात करें मारवाड़ की छात्र राजनीति की तो, इस बार मारवाड़ के सबसे बड़े विश्वविद्यालय जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी (JNVU) … Read more

गांधी के प्रदेश में ये कौनसा मोदी मॉडल आ गया जो बिना संभावना के तोड़ रहा है विधायकों को- गहलोत

मोदी के गढ़ में गरजे सीएम गहलोत

Politalks.News/Gujarat/Gehlot. इसी साल 2022 के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर अब कांग्रेस पार्टी भी सक्रीय होती हुई नजर आ रही है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी पहले से प्रदेश में जीत का परचम लहराने की बात कह चुकी है तो वहीं कांग्रेस भी अब प्रदेश में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने दावा ठोक रही है. विधानसभा चुनाव के लिए गुजरात के सीनियर आब्जर्वर बनाए गए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात के वड़ोदरा पहुंचे. वड़ोदरा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद गुरुवार को अहमदाबाद पहुंचे सीएम गहलोत ने पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली और एक पत्रकार वार्ता को … Read more

गहलोत के राज में जंगलराज से भी घटियाराज हो गया है राजस्थान में- कटारिया के निशाने पर मुख्यमंत्री

'राज चला रहे हो या मजाक कर रहे हो'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में लगातार बढ़ते अपराध के बाद प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार विपक्ष के निशाने पर है. जालौर में दलित छात्र के मौत की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि अलवर के गोविंदगढ़ में हुई मोब लिंचिंग की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया. लेकिन हद तो तब हो गई जब राजधानी जयपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर रायसर गांव में एक दलित महिला टीचर को जिंदा जला दिया गया. इन घटनाओं से आम जान में तो दहशत व्याप्त है ही वहीं सरकार के उन दावों की भी लगातार पोल खुल रही है जिसमें वह प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर अपनी पीठ थपथपाती नहीं थकती. … Read more

CM की नाक नीचे एक महिला को जिंदा जला देने की घटना दर्शाती है राजस्थान में जंगलराज- बेनीवाल

बेनीवाल ने उठाए सवाल

Politalks.News/Rajasthan. बढ़ते अपराध और महिला अत्याचारों को लेकर प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार विपक्ष के निशाने पर है. जालौर में दलित छात्र की मौत की आग अभी तक शांत भी नहीं हुई थी कि जयपुर के रायसर में कुछ लोगों ने मिलकर आपसी वाद विवाद के चलते एक दलित शिक्षिका को जिंदा जला दिया. यह घटना 10 अगस्त की बताई जा रही है लेकिन इलाज के दौरान 7 दिन बाद मंगलवार रात महिला की मौत हो गई. अब इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी ने जहां सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तो वहीं प्रदेश की सियासत में तीव्र … Read more

दलित छात्र के बाद अब शिक्षिका को सरेआम जिंदा जला देने की घटना से राजस्थान में आया सियासी भुचाल

महिला की मौत पर गरमाई सियासत

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के जालौर के सुराणा गांव के एक स्कूल में कक्षा 3 के दलित छात्र के साथ शिक्षक द्वारा की गई मारपीट के बाद उसकी मौत का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि राजधानी जयपुर के जमवारामगढ़ में एक दलित शिक्षिका को सरेआम पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया. महिला बचाव के लिए आग की लपटों के बीच लोगों से मदद मांगती रही लेकिन बेशर्मी की हद है कि लोग जलती हुई शिक्षिका का वीडियो बनाने में मस्त रहे और आग बुझाने का किसी ने प्रयास नहीं किया. बीते 7 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझते हुए आखिर शिक्षिका ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. घटना को लेकर … Read more

क्या बिहार में फिर होगा सत्ता परिवर्तन? तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने के योग को लेकर शुरू हुई चर्चाएं

बिहार में फिर होगा सत्ता परिवर्तन!

Politalks.News/Bihar. बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन को एक हफ्ता बीत चूका है लेकिन एक बार फिर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज हो गई है. सूत्रों का कहना है अगर विधानसभा अध्यक्ष का पद भी राजद को मिलता है तो फिर सरकार में परिवर्तन तय है. बीजेपी लगातार कह रही है कि इस सरकार की कमान राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के हाथ में है और कभी भी लालू नीतीश को झटका दे सकते हैं. प्रदेश में जहाँ एक तरफ इस तरह की चर्चाओं ने तूल पकड़ रखा है तो वहीं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, … Read more

गहलोत को गजनी के आमिर खान की तरह शार्ट टर्म मेमोरी लॉस- CM के बयान पर भाजपा ने खोला मोर्चा

गहलोत के बयान पर बिफरी भाजपा

Politalks.News/Rajasthan. पैरामिल्ट्री फोर्सेज को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिए गए बयान के बाद से प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. सीएम गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर पैरामिल्ट्री फोर्सेज की गाड़ियों के जरिए BJP के दफ्तरों तक पैसा पहुंचाने का आरोप लगाया था. सीएम गहलोत के इस बयान के बाद प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं ने सीएम गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने इसे पैरामिल्ट्री फोर्सेज का अपमान बताते हुए कहा कि, ‘कुर्सी की असुरक्षा, कांग्रेस के अंतर्कलह और देश में कांग्रेस के सिमटते जनाधार से सीएम गहलोत बहुत ज्यादा विचलित हैं और इतने विचलित है कि … Read more

दलित छात्र की मौत पर पायलट ने उठाए गहलोत सरकार पर सवाल, जिम्मेदारों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

sachin pilot in jalor copy

Politalks.News/Rajasthan/Pilot. राजस्थान के जालौर में दलित स्कूली छात्र की निर्मम पिटाई के बाद हुई मौत के मामले में गहलोत सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है. एक और जहां इस मामले में प्रमुख विपक्षी पार्टियों बीजेपी और आरएलपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है तो वहीं इस घटना को लेकर व्यक्तिशः आहत हुए दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. मृतक दलित छात्र के परिजनों को ढांढस बंधाने आज जालौर के सुराणा गांव पहुंचे पायलट इस घटना को लेकर भावुक नजर आए. इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सचिन पायलट ने कहा कि आजादी … Read more