ज़रूरत के वक्त जो जनता की मदद नहीं कर पाये तो वह कैसी सरकार- मैडम राजे के निशाने पर गहलोत सरकार

मैडम राजे के निशाने पर गहलोत सरकार

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में लगातार हो रही बारिश के बाद से प्रदेश के 10 जिलों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं. प्रदेश में इस बार बारिश का रिकॉर्ड टूटा है. आमतौर पर 24 अगस्त तक राजस्थान में 428.65 एमएम बारिश होती है, लेकिन साल 2022 में अब तक 582.74 एमएम बारिश हो चुकी है. राज्यभर में अब तक 154 एमएम बारिश ज्यादा हुई है. लेकिन बारिश का ये दौर अभी थमा नहीं है. मौसम विभाग अगले 5 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. वहीं सरकार ने सभी कलेक्टर्स से रिपोर्ट मांगी है कि किस क्षेत्र में कितने लोग बाढ़ से प्रभावित हो … Read more

ED-CBI पर भड़के तेजस्वी ने दी चेतावनी, गुड़गांव मॉल को लेकर बोले- हिम्मत है तो पकड़ो खट्टर को

तेजस्वी का रौद्र रूप

Politalks.News/Bihar. बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद से ही राजनेताओं के बीच जुबानी जंग चरम पर है. लेकिन इस जुबानी जंग में तड़का तब लग गया जब बुधवार को CBI ने राजद के कई नेताओं के आवास पर छापेमारी की. ‘नौकरी के बदले जमीन’ से जुड़े मामले में ED ने कल बिहार सहित 25 ठिकानों पर छापेमारी की. यही नहीं CBI ने गुरुग्राम स्थित एक मॉल में भी छापा मारा. सियासी गलियारों में चर्चा थी कि ये मॉल बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का है लेकिन बुधवार को तेजस्वी ने विधानसभा के अंदर और बाहर इन सभी आरोपों को गलत बताया. वहीं राजद MLC सुनील सिंह के यहाँ से … Read more

ERCP परियोजना तैयार होने पर मिलेगी बाढ़ से निजात, लेकिन बीजेपी कर रही है इस पर राजनीति- गहलोत

बाढ़ग्रस्त इलाकों का सीएम गहलोत ने किया हवाई सर्वेक्षण

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से आम जान प्रभावित है. पिछले दो से तीन दिनों में बरसात ऐसी तबाही लेकर आई कि 6 हजार से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है. फिलहाल राजस्थान में मानसून की रफ्तार कम पड़ चुकी है और बारिश का यह विराम कहीं न कहीं आमजन को सुकून देने वाला है, लेकिन, प्रदेश के 10 शहरों में अब भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है. झालावाड़, कोटा, बूंदी, बारां, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, जालोर, सिरोही और टोंक में हालात ये है कि यहां के बांध पूरी तरह से भर चुके हैं. ऐसे में बुधवार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हवाई दौरे … Read more

आश्चर्य है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोग मर रहे हैं और प्रदेश की गहलोत सरकार लापता है- वसुंधरा राजे

'लोगों के घर ढह गए लेकिन सरकार का अता-पता ही नहीं'

Politalks.News/VasundharaRaje. राजस्थान के साथ साथ देश भर के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते आम जीवन प्रभावित हो रहा है. कोटा संभाग की अगर बात की जाए तो यहां पिछले तीन दिन से हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं. इसके कारण बांधों से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ने के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं. चंबल नदी से भी करीब पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. वहीं झालावाड़ जिले में बाढ़ के हालात के चलते पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार को बारां से झालावाड़ पहुचीं और सांसद दुष्यंत सिंह के साथ हवाई सर्वे के माध्यम से बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया. इसके … Read more

BJP के 3 जमाई, इनकम टैक्स, ED और CBI- तेजस्वी का बड़ा बयान, नीतीश सरकार ने जीता विश्वास मत

‘बिहारी टिकाऊ हैं... बिकाऊ नहीं’

Politalks.News/Bihar. बिहार में बड़े सियासी परिवर्तन के बाद आज नीतीश कुमार सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है. लेकिन इससे पहले प्रदेश के कई ठिकानों पर CBI की रेड से सियासत गरमा गई. CBI की टीमों ने बिहार में राजद के 5 नेताओं के घर छापा मारा. राजद पर तत्कालीन लालू सरकार के समय रेलवे के विभिन्न मंडलों में जमीन के बदले नौकरी देने के आरोप लगे थे. इन्हीं मामलों को लेकर आज CBI की टीम राजद के 2 राज्यसभा सांसदों के अलावा पूर्व विधायक और राजद के फाइनेंसर अबु दोजाना के आवास पर छापेमारी के लिए पहुंची. यही नहीं CBI की टीम गुरुग्राम के एक मॉल … Read more

बिलकिस बानो के बलात्कारियों को सजा सुनाने वाले जज ने दोषियों की रिहाई और स्वागत पर उठाए सवाल

साल्वी ने उठाए गुजरात सरकार के फैसले पर सवाल

Politalks.News/Gujarat. गुजरात में गोधरा कांड के दौरान बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार मामले में उम्रकैद की सजा पाए सभी 11 दोषी पिछले सोमवार को गोधरा उप कारागार से रिहा कर दिए गए हैं. गुजरात सरकार ने अपनी क्षमा नीति के तहत सभी दोषियों की रिहाई को मंजूरी दे दी. यही नहीं जेल से बाहर आने के बाद विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों द्वारा इन दोषियों का ऐसा जोरदार स्वागत भी किया गया कि जैसे देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर लौटे हों. खैर, इन सभी 11 दोषियों की आजादी को लेकर अब देशभर की सियासत गरमाई हुई है. बता दें कि इनकी रिहाई का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है … Read more

कोई पार्टी चुनाव में लोगों को सिंगापुर ले जाने का करे वादा तो EC को दखल नहीं देना चाहिए?- SC

SC का बड़ा बयान

Politalks.News/Delhi. देश में इन दिनों चुनावों के दौरान मुफ्त की चीजें बांटने और फ्री सुविधाओं के वादों को लेकर होने वाली ‘फ्री रेवड़ी पॉलिटिक्स’ को लेकर सियासी बहस छिड़ी हुई है. सियासत में ‘आम आदमी पार्टी’ के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छेड़ी गई इस बहस में कई राजनीतिक दलों के साथ-साथ अब सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग भी शामिल हो गए हैं. इसी कड़ी में इस मामले पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव के दौरान पार्टी द्वारा योजनाओं की घोषणा और उससे होने वाले अर्थव्यवस्था को नुकसान को लेकर संसद में विचार करने का सुझाव दिया. यही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने … Read more

शेखावत और पूनियां के बयान पर भड़की कांग्रेस- मोदी को श्रीकृष्ण ही बता दो, यह भगवदगीता का अपमान

बुक मोदी@20 को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Politalks.News/Rajasthan. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन से जुड़ी पुस्तक ‘मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के बयान के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है. बीते रोज सोमवार को झुंझुनूं में इस पुस्तक पर आयोजित एक कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि आने वाले समय में इस पुस्तक का महत्व भागवत गीता के बराबर ही होगा. शेखावत इस बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि यह चापलूसी की पराकाष्ठा है और बहुत शर्मनाक है. इतनी चापलूसी करनी है तो नरेंद्र मोदी को श्रीकृष्ण बता देना चाहिए. वहीं सीएम … Read more

महाराष्ट्र में आदित्य ठाकरे की रैलियों की उमड़ रही भीड़ ने उड़ाई शिंदे गुट के साथ बीजेपी गठबंधन की नींद

ठाकरे पिता-पुत्र की जोड़ी जुटी नए समीकरण बनाने में

Politalks.News/MaharashtraPolitics. अपनों की बगावत के बाद सत्ता से बाहर हो चुके शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने आने वाले वाले एमएलसी और बीएमसी चुनावों के लिए नए सिरे से पारी संगठन को मजबूत करने की मुहिम छेड़ दी है. इसी कड़ी में आदित्य ठाकरे ने सूबे में कई जगहों पर दौरे करके पार्टी में नया जोश भरने की कोशिश शुरू कर दी है. इस दौरान ठाकरे की रैलियों में आने वाली भीड़ को देखकर महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के साथ शिंदे गुट की चिंता बढ़ा दी है. मीडिया रिपोर्ट्स में छपी खबर के मुताबिक पार्टी सूत्रों ने बताया कि आदित्य ठाकरे की रैलियों में आने वाली … Read more

कांग्रेस नेताओं को काले कपड़ों में देख बौखला गए पीएम मोदी, घबराकर बोले- काला जादू हो रहा है…

अशोक गहलोत का बड़ा बयान

Politalks.News/Rajasthan. देशभर में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर एक बार फिर कांग्रेस एक बड़ी महारैली की तैयारी कर रही है. 4 सितम्बर को महंगाई के खिलाफ होने वाले हल्ला बोल के लिए सोमवार को राजधानी जयपुर स्थित होटल क्लार्क्स आमेर में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहे. कांग्रेस की इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट, कैबिनेट मंत्री बीड़ी कल्ला, प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. लेकिन कांग्रेस की इस बैठक में 50 विधायक भी मौजूद नहीं … Read more