जैसे होता है शराब का नशा, उसी प्रकार सत्ता के नशे में डूब गए हैं ‘आप’- अन्ना के निशाने पर आए केजरीवाल

गुरु की चेले को खरी खरी

Politalks.News/Delhi. दिल्ली सरकार की आबकारी नीति को लेकर घमासान अपने चरम पर है. भारतीय जनता पार्टी ने जहां केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, तो वहीं कभी UPA सरकार के खिलाफ 5 अप्रैल 2011 को एक सशक्त लोकपाल विधेयक के निर्माण की माँग के लिए अरविंद केजरीवाल के साथ सड़कों पर उतरे अन्ना हजारे ने भी अब दिल्ली सरकार की आबकारी नीति पर सवाल उठाए हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सियासी गुरु माने जाने वाले अन्ना हजारे ने उन्हें पत्र लिख नई शराब नीति पर सवाल उठाए हैं. अन्ना हजारे ने पत्र लिखते हुए शराब से जुड़ी समस्याओं और उसके निवारण के सुझाव दिए हैं. अन्ना हजारे ने … Read more

गहलोत बनें पार्टी अध्यक्ष और सत्ता की कमान सौंपें पायलट को- खिलाड़ी ने सुझाया 2023 की जीत का प्लान

खिलाड़ी लाल बैरवा का बड़ा बयान

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने की अटकलों ने जोर क्या पकड़ा प्रदेश में परिवर्तन की मांग भी तेज हो गई है. सियासी जानकारों का तो ये भी मानना है कि विधानसभा के मानसून सत्र से पहले या फिर उसके बाद राजस्थान में बड़ा सियासी परिवर्तन हो सकता है. कुछ राजनीतिज्ञों का कहना है कि सचिन पायलट का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है. बता दें कि आगामी 19 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव होना है और उसके बाद राजस्थान में भी बड़ा बदलाव हो सकता है. इसी बीच कभी पायलट तो कभी गहलोत खेमे में रहने वाले एससी आयोग … Read more

सोनिया चाहती थीं राहुल के हिसाब से काम करें सब, लेकिन उनमें नहीं राजनीतिज्ञ वाली बात- बोले आजाद

आजाद ने फिर साधा राहुल पर निशाना

Politalks.News/GulamNabiAzad. ‘मुझसे कहा जा रहा है कि मैं मोदी से मिला हुआ हूं, लेकिन मैं आपको बता दूं कि मोदी और भाजपा से वो मिले हैं, खुद नरेंद्र मोदी ने भी कही थी कि राहुल गांधी उनके खिलाफ बयानबाजी करते हैं और फिर संसद में गले मिलकर कहते हैं कि हमारा दिल साफ है, तो आप बताइए कि वो लोग मोदी जी से मिले हैं कि मैं मिला हूं…’ ये कहना है 51 साल तक पार्टी के शीर्ष पदों पर रहकर कांग्रेस को अलविदा कहने वाले दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद का. जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के … Read more

विश्वास प्रस्ताव के बाद ‘आप’ ने LG पर लगाए नोटबंदी के समय 1400 करोड़ के भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप

LG पर आम आदमी पार्टी का बड़ा आरोप

Politalks.News/Delhi. दिल्ली में आम आदमी पार्टी की नई आबकारी नीति को लेकर उठा विवाद अभी थमा भी नहीं था कि सूबे के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाकर सियासत को गरमा दिया है. लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने सूबे के उपराज्यपाल विनय सक्सेना पर ही घोटाले का आरोप लगा दिया. आप विधायकों ने LG का इस्तीफा मांगते हुए आरोप लगाया कि खादी ग्रामोउद्योग का चेयरमैन रहते हुए दिल्ली के मौजूदा एलजी विनय कुमार सक्सेना ने नोटबंदी के दौरान नोटों की अदला-बदली कर 1400 करोड रुपये का भ्रष्टाचार किया है. तो वहीं विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं … Read more

अनपढ़ गंवारों वाली पार्टी नहीं चाहती गरीब का बच्चा अच्छे सरकारी स्कूल में पढ़े- BJP पर सिसोदियावार

मनीष सिसोदिया ने बीजेपी को दिया खुला चैलेंज

Politalks.News/ManishSisodia. दिल्ली में आप सरकार की आबकारी निति को लेकर सियासत अपने चरम पर है. यहां तक कि बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस ने भी आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. लेकिन ऐसा लग रहा है कि बीजेपी की रणनीति सीख चुकी आम आदमी पार्टी भी अब बीजेपी की ही तर्ज पर मुद्दे से ध्यान भटकाकर किसी अन्य मुद्दे पर विपक्ष का ध्यान केंद्रित करने वाला दांव खेल रही है. शायद यही कारण है कि विपक्ष जहां आबकारी नीति को लेकर सवाल उठा रहा है तो वहीं आम आदमी पार्टी अपनी शिक्षा नीति को लेकर बीजेपी को ललकार रही है. इसी बीच आबकारी नीति को लेकर सवालों के … Read more

हम बनाएंगे इतिहास, भूमिपुत्रों के प्रति द्वेष रखने वाले दो मुंहे सापों को कर देंगे दफन- ठाकरे का बड़ा बयान

ठाकरे के निशाने पर बीजेपी

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद मचे सियासी बवाल में फिलहाल कुछ कमी आती नजर नहीं आ रही है. महाराष्ट्र में शिवसेना में बगावत के बाद उद्धव ठाकरे का गुट और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गुट असली शिवसेना को लेकर लड़ रहा है. शिवसेना के 40 से अधिक विधायकों को अपने पाले में करने के बाद शिंदे ने शिवसेना पर दावेदारी को लेकर मुकदमा कर दिया है. यह विवाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. वहीं उद्धव ठाकरे गुट आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर पूरी तरह एक्टिव हो गई है. यही कारण है कि उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में मराठा संगठन संभाजी ब्रिगेड के साथ पार्टी के गठबंधन … Read more

अगर संजय गांधी उस समय के सबसे बड़े चापलूस आजाद को हटा देते तो कोई नाम भी नहीं जानता उनका

आजाद के इस्तीफे पर बवाल

Politalks.News/Gehlot/Azad. देश में अगर इस समय सबसे ज्यादा अगर किसी राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा हो रही है तो वो है पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेता रहे नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे की. शुक्रवार को गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के नाम पांच पेजों का पत्र लिख कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. यही नहीं गुलाम नबी आजाद ने अपने पत्र के जरिये कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. आजाद के राहुल पर लगाए आरोपों पर मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है. कांग्रेस के कुछ नेता गुलाम नबी आजाद के इस फैसले को गलत बता रहे हैं तो वहीं कुछ … Read more

CM गहलोत को हुआ अहसास- दिल्ली आ रही है पास, दलित महिला कार्ड का खेल सकते हैं सियासी दांव!

राजस्थान में बड़े बदलाव के संकेत

Politalks.News/Rajasthan/AshokGehlot. देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर लगातार जारी सियासी बयानबाजी में हर तरफ से जो नाम सुनाई दे रहा है वो है अशोक गहलोत. यहां तक कि खुद को अध्यक्ष पद से जोड़ने पर मुख्यमंत्री गहलोत लगातार इनकार करते रहे हैं लेकिन बीते रोज गुरुवार को कोटा-बारां के बाढ़ प्रभावित इलाकों के हवाई दौरे के दौरान दिए सीएम गहलोत के बयान ने इस बात का संकेत दे दिया है कि आलाकमान के आदेश को अब ज्यादा देर तक वो इनकार नहीं कर सकते हैं. बारां के अंता में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, ’28 अगस्त को चुनाव का … Read more

8 वर्षो से पार्टी ने एक गैर गम्भीर व्यक्ति को शीर्ष पर थोपने की कोशिश की..- आजाद के निशाने पर राहुल

आजाद के निशाने पर सीएम गहलोत

Politalks.News/Congress. जब से सोनिया गांधी अपने इलाज के लिए अमेरिका के लिए रवाना हुई है तभी से पार्टी के दिन मान कुछ ठीक नहीं चल रहे. पहले पार्टी के युवा नेता ने इस्तीफा दिया तो वहीं शुक्रवार को पार्टी के सबसे वरिष्ठ एवं सोनिया गांधी के बेहद करीबी रहे गुलाम नबी आज़ाद ने पार्टी को अलविदा कह दिया. देश के कई राज्यों में अगले 6 महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में नेताओं का पार्टी से मोहभंग होना कांग्रेस के लिए काफी चिंताजनक है. सूत्रों का कहना है कि, गुलाम नबी आज़ाद पहले काफी समय से कांग्रेस आलाकमान से नाराज चल रहे थे लेकिन उनकी नाराजगी अब इतनी … Read more

सोरेन पर लटकी इस्तीफे की तलवार, केंद्र को दिखाए तल्ख़ तेवर, पुलिसकर्मियों ने जताया CM का आभार

सोरेन के निशाने पर बीजेपी

Politalk.News/Jharkhand. बिहार के बाद झारखंड में अब सियासी उथल पुथल तेज हो गई है. हालांकि झारखंड में सत्ता परिवर्तन का कोई भी खेल नहीं होने वाला है. लेकिन सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर विधायकी जाने की तलवार लटकी हुई है. अगर ऐसा होता है तो फिर उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा. लाभ के पद के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर चुनाव आयोग ने अपनी राय गुरुवार को राजभवन भेज दी. अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हेमंत की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा चुनाव आयोग ने की है तो वहीं दिल्ली से रांची पहुंच राज्यपाल रमेश बैस को अंतिम फैसला लेना है. सूत्रों के अनुसार … Read more