‘यदुकुल पुनर्जागरण अभियान’ के साथ शिवपाल ने किया मिशन 2024 का आगाज! अब नहीं जुड़ेंगे सपा से

चाचा शिवपाल का मिशन 2024!

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भतीजे अखिलेश यादव के साथ आये प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव अब खुलकर 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं. गुरूवार को ‘यदुकुल पुनर्जागरण अभियान‘ के मंच पर प्रदेश के तकरीबन 250 यादव नेताओं के साथ शिवपाल यादव ने अपने प्रतिद्वंदियों को सकते में ला दिया है. सियासी जानकारों का कहना है कि शिवपाल यादव प्रदेश में तीसरे राजनीतिक मोर्चे का रास्ता खोलने की तैयारी कर रहे हैं. शिवपाल यादव फिलहाल उत्तरप्रदेश में यदुवंशियों के सर्वमान्य नेता बनने की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं. वहीं समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ अलग हो चुके शिवपाल यादव ने अब अखिलेश यादव के खिलाफ खुलकर बगावत … Read more

24 घंटे फ्री बिजली देने का जादू है सिर्फ मेरे पास, श्रीकृष्ण ने दी मुझे ये विद्या- गुजरात में गरजे केजरीवाल

केजरीवाल का मिशन गुजरातmission gujarat copy

Politalks.News/Gujarat. साल 2022 के अंत में होने वाले हिमाचल प्रदेश एवं गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है. दिल्ली के बाद पंजाब में अपना परचम लहराने के बाद आम आदमी पार्टी की नजरें इन दोनों राज्यों पर है. यही कारण है कि आम आदमी पार्टी पर एक के बाद एक लग रहे आरोपों के बीच पार्टी प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक के बाद एक गुजरात दौरे पर हैं. यही नहीं दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में हुए घोटाले में कथित आरोप दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हिमाचल प्रदेश पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. ये दोनों चुनाव आप के … Read more

पद का दुरूपयोग कर LG ने बेटी को दिलाया 80 करोड़ का ठेका, अब BJP खामोश?- आप का बड़ा आरोप

बीजेपी पर हमलावर आम आदमी पार्टी

Politalks.News/Delhi. दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आम आदमी पार्टी के नेता LG सक्सेना पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को लेकर CBI जांच की मांग कर रहे हैं. आप विधायक दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाया कि खादी विभाग में पुराने नोटों की अदला बदली के रूप में 1400 करोड़ का घोटाला हुआ है, उन्होंने कहा, ‘इस घोटाले को लेकर सीबीआई में मामला दर्ज हुआ, लेकिन इसमें LG का नाम तक नहीं लिखा गया और न सीबीआई ने रेड की, न FIR में नाम लिखा, लीपा पोती कर दी गई.’ हालांकि LG ने इस मामले पर अपनी सफाई … Read more

पायलट को लेकर खिलाड़ी के बयान से सहमत नजर आए मलिंगा! तो आंजना को बताया ज्यादा गलत

img 20220901 wa0155

Politics.News/Rajasthan. हाल ही में बीते दिनों एससी आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा द्वारा सचिन पायलट को सत्ता सौंपने और सीएम अशोक गहलोत को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने सम्बंधी बयान के बाद से सीएम गहलोत के करीबी माने जाने वाले गहलोत सरकार में मंत्री उदय लाल आंजना ने गलत बयान बताते हुए कटाक्ष किया था. अब इस पर सीएम गहलोत के ही दूसरे करीबी माने जाने वाले बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने मंत्री आंजना के जवाब को गैर वाजिब बताया है. साथ ही ये भी कहा है कि अगर ऐसा कुछ उनको कहना ही था सार्वजनिक मंच से नहीं पार्टी फोरम में कहना चाहिए था. ऐसे में माना … Read more

KCR ने बिहार से दिया भाजपा मुक्त भारत का नारा, तो बोले नीतीश- थर्ड फ्रंट नहीं हम बना रहे हैं मैन फ्रंट

‘हम साथ साथ हैं’

Politalks.News/Bihar/KCR-Nitish. पिछले दिनों बिहार में सत्ता परिवर्तन के जरिए राजनीति की जो नई बिसात बिछी है, उसका 2024 कनेक्शन का संकेत आज मिल ही गया. सियासी जानकारों का मानना है कि 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को टक्कर देने के लिए विपक्ष की मजबूती की नींव बिहार से ही रखी जानी है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधी आंख में आंख मिलाकर बात करने वाले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव आज बिहार पहुंचे. KCR ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ साथ राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की. KCR का बिहार दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है. … Read more

मैं नहीं किसी पार्टी के साथ, अब तो लग चूका है ठप्पा, मैं हूं सचिन पायलट के साथ- सोलंकी का बड़ा बयान

खिलाड़ी के बाद बोले सोलंकी

Politalks.News/Rajsthan. राजस्थान में इन दिनों सत्ता परिवर्तन की सियासी अटकलों ने जोर पकड़ रखा है. दो दिन पूर्व जहां गहलोत कैंप के नेता माने जाने वाले राज्य SC आयोग के अध्यक्ष खिलाडी लाल बैरवा ने सचिन पायलट को प्रदेश की कमान सौंपने की बात कही थी. तो वहीं अब कट्टर सचिन पायलट समर्थक एवं चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने भी पायलट को प्रदेश की कमान सौंपने की न सिर्फ खुलकर पैरवी ही कि बल्कि बड़ा बयान देते हुए यहां तक कह दिया कि, ‘मैं किसी पार्टी के साथ नहीं हूँ, मैं बार बार कह चूका हूँ कि मैं तो सचिन पायलट के साथ हूं.’ सोलंकी के इस बयान के … Read more

सड़कों पर उतरी शिक्षा के मंदिर की लड़ाई, आमने सामने हुए बीजेपी और आप के प्रवक्ता, मचा घमासान

आप-बीजेपी की नूरा कुश्ती आई सड़कों पर

Politalks.News/Delhi. दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर शुरू हुई सियासत अब स्कूलों के कमरों, टॉयलेट और शिक्षा पर आकर गर्म हो गई है. बीजेपी जहां आम आदमी पार्टी सरकार पर स्कूलों के कमरों की तय संख्या से अधिक कमरे बनाने पर घोटाला होने का सवाल उठा रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी के नेता बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाकर लगातार घेर रहे हैं. इसी बीच शिक्षा और स्कूलों  की लड़ाई तो अब सड़कों पर भी आ गई है. यहां स्कूल देखने और दिखाने को लेकर आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज और बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया के बीच खूब कहासुनी देखने को … Read more

लंबी चुप्पी के बाद बोले शरद पवार- बिलकिस बानो के दोषियों को छोड़ने का फैसला गलत और बेहद शर्मनाक

'भाजपा की कथनी और करनी में है बड़ा फर्क'

Politalks.News/BilkisBano/SharedPanwar. देशभर की सियासत में चर्चित बिलकिस बानो रेपकांड के आरोपियों की रिहाई के मामले में राजनीति गरमाई हुई है. लम्बे समय से मीडिया से दूरी बनाए बैठे एनसीपी के मुखिया शरद पवार ने बिलकिस बानो से गैंगरेप के दोषियों को जेल से रिहा किए जाने पर पहली बार सवाल उठाया है. पवार ने कहा कि बिलकिस बानो से गैंगरेप करने वालों को रिहा करना न सिर्फ गलत फैसला है, बल्कि बीते कुछ वक्त में यह सबसे बड़ी चिंता वाली बात है. यही नहीं NCP सुप्रीमो पवार ने यह भी कहा कि इन लोगों की रिहाई और फिर सम्मान किया जाना, खुद पीएम नरेंद्र मोदी के स्टैंड से अलग है. … Read more

पीएम मोदी के उंगली पकड़ने वाले बयान पर बोले पवार- नहीं पता था उंगली पकड़ाना पड़ेगा भारी

शरद पवार के निशाने पर भाजपा

Politalks.News/Maharashtra. देश में इन दिनों सियासी घमासान आपने चरम पर है. चाहे देश का कोई भी राज्य हो वहां के सियासी दिग्गज अपने अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में है. इसी कड़ी में देश की सियासत के सबसे बड़े दिग्गज नेता एवं NCP प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर चुटकी ली. कभी प्रधानमंत्री तो कभी राष्ट्रपति की दौड़ में रहने वाले शरद पवार ने पीएम मोदी के बयान ‘मैंने शरद पवार की उंगली पकड़कर राजनीति सीखी है,’ इस पर शरद पवार ने बयान देते हुए कहा कि, ‘मुझे नहीं पता था कि ये इतना महंगा पड़ने वाला है.’ एनसीपी प्रमुख शरद पवार के इस बयान से … Read more

जैसे होता है शराब का नशा, उसी प्रकार सत्ता के नशे में डूब गए हैं ‘आप’- अन्ना के निशाने पर आए केजरीवाल

गुरु की चेले को खरी खरी

Politalks.News/Delhi. दिल्ली सरकार की आबकारी नीति को लेकर घमासान अपने चरम पर है. भारतीय जनता पार्टी ने जहां केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, तो वहीं कभी UPA सरकार के खिलाफ 5 अप्रैल 2011 को एक सशक्त लोकपाल विधेयक के निर्माण की माँग के लिए अरविंद केजरीवाल के साथ सड़कों पर उतरे अन्ना हजारे ने भी अब दिल्ली सरकार की आबकारी नीति पर सवाल उठाए हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सियासी गुरु माने जाने वाले अन्ना हजारे ने उन्हें पत्र लिख नई शराब नीति पर सवाल उठाए हैं. अन्ना हजारे ने पत्र लिखते हुए शराब से जुड़ी समस्याओं और उसके निवारण के सुझाव दिए हैं. अन्ना हजारे ने … Read more