रेवड़ी बयान पर CM गहलोत ने PM मोदी पर कसा तंज तो जयपुर की जनता से मांगीं पूरी 8 विधानसभा सीटें

‘रेवड़ी तो हमारे जोहरी बाजार में ठेले पर मिलती है’

Politalks.News/Rajasthan. शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मनरेगा की तर्ज पर प्रदेश में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना की शुरुआत की. जयपुर में आगरा रोड स्थित खानिया की बावड़ी से इस योजना का शुभारंभ हुआ. इस दौरान सीएम गहलोत महिला श्रमिकों को जॉब कार्ड बांटे. इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के नाम शुरू हुई इस योजना में पहले दिन प्रदेशभर की 200 से ज्यादा नगरीय निकायों में 2.25 लाख लोगों को जॉब कार्ड जारी किए गए. इस अभियान में शहरी बेरोजगार परिवारों को साल में 100 दिन का रोजगार मिलेगा. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, ‘कांग्रेस की सोच … Read more

वे लड़ने के बजाए बीजेपी के सामने हाथ जोड़कर पाना चाहते हैं शांति- गुलाम नबी पर राहुल का तंज

‘हम बीजेपी और संघ के विचारों का करते हैं स्वागत, लेकिन...’

Politalks.News/RhaulGandhi. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है. कन्याकुमारी से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई कांग्रेस की यह पदयात्रा अब तक करीब 60 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है. कांग्रेस की इस यात्रा को लोकसभा चुनाव 2024 से भी जोड़कर देखा जा रहा है. लेकिन कांग्रेस का कहना है कि हमारी यात्रा देश के लोगों को एकजुट करने की महंगाई के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ, अन्याय के खिलाफ है. इसी कड़ी में आज यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी पत्रकारों से मुखातिब हुए. इस दौरान राहुल ने बीजेपी पर जमकर निशाना तो साधा ही साथ में कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव और … Read more

गुजरात के हस्तक्षेप से नाराज BTP विधायकों ने किया नई पार्टी बनाने का एलान, घोघरा ने बताया धोखा

BTP में फूटा बगावत का ज्वार

Politalks.News/Rajasthan/BTP. राजस्थान में अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी सियासी दल अपनी अपनी नींव मजबूत करने में जुट गए है. सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस जहां अपने मैनिफेस्टो के सभी वादों को जनता तक पहुंचाने की जुगत में लगी है, तो वहीं प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी अलग अलग मुद्दों को लेकर अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की जुटी हैं. लेकिन प्रदेश की सियासत में अपनी अलग पहचान बनाने वाली और भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) में फूट पड़ती नजर आ रही है. बीटीपी के टिकट पर राजस्थान में 2018 के विधानसभा चुनावों में भाग्य आजमाने वाले दोनों विधायकों ने अब अपनी नई पार्टी … Read more

राजस्थान में लम्पी ने मचाई त्राहि-त्राहि, सरकार बैठी कन्याकुमारी- आप के निशाने पर सीएम गहलोत

आप के निशाने पर सीएम गहलोत

Politalks.News/Rajasthan/AAP. दिल्ली और पंजाब की सत्ता पर काबिज होने के बाद अब प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में अपनी सियासी गतिविधियां तेज कर दी हैं. इसी बीच राजस्थान में लम्पी बीमारी के चलते हजारों गौवंशों की मौत पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. इस पर आम आदमी पार्टी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर गौवंश में फैल रही लम्पी बीमारी की रोकथाम व प्रभावी कदम नहीं उठाने के आरोप लगाए हैं. आप के प्रदेश प्रभारी दिल्ली विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली व कन्याकुमारी में व्यस्त है और आमजन बेहाल है. आप … Read more

2024 के रण को लेकर ममता ने किया बड़े खेल का दावा तो जानें क्यों बोलीं- क्या मैं उनकी नौकर हूँ?

ममता का बड़ा दावा

Politalks.News/MamataBanerjee. केंद्र की मोदी सरकार और ममता बनर्जी के बीच की अदावत किसी से छिपी नहीं है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. यही नहीं बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत के बाद से ममता दीदी अब 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं. यही कारण है कि जब भी ममता बनर्जी को मौका मिलता है वो बीजेपी पर जमकर निशाना साध रही है. इसी कड़ी में आज कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि ‘2024 में पश्चिम बंगाल से एक बड़ा खेल होगा … Read more

CM गहलोत ने बताया पार्टी अध्यक्ष के लिए सोनिया को कैसे मनाया, क्या राहुल पर भी चलेगा ये जादू?

गहलोत ने फिर अलापा राहुल राग

Politalks.News/AshokGehlot. ‘गांधी परिवार फैसला करते वक्त अपना पराया नहीं देखते, फैसला वही करते हैं जो पार्टी हित में हो, एक समय तो हमें सोनिया गांधी को यह तक कहना पड़ा था कि आपने कांग्रेस की बागडोर नहीं संभाली तो इतिहास माफ नहीं करेगा, कांग्रेस बिखर रही थी, कांग्रेस को एकजुट करने के लिए हम सोनिया गांधी को लेकर आए थे…’ ये कहना है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का. अगले माह कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव होना है. कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर गहमगहमी लगातार जारी है. हालांकि राहुल गांधी अध्यक्ष ना बनने की अपनी बात पर डटे हुए हैं. लेकिन कांग्रेसी दिग्गज राहुल गांधी पर अध्यक्ष बनने का … Read more

मंत्री भ्रष्ट हो सकता है लेकिन सरपंच कभी भ्रष्ट नहीं होता- सरपंचों के समर्थन में खड़े हुए राजेंद्र गुढा का बड़ा बयान

सरपंच संघ का धरना जारी!

Politalks.News/Rajasthan. बीते दिनों नागौर और बाड़मेर दौरे के समय पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा ने पंचायतों में भ्रष्टाचार को लेकर बयान दिया था और 300 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप सरपंचों पर लगाया था जो कि सरपंचों को नागवार गुजरा. तब से सरपंच संघ ने मंत्री रमेश मीणा के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर राजधानी जयपुर में जारी सरपंच संघ के धरने में बीती रात उस समय ट्विस्ट आ गया जब आंदोलन कर रहे सरपंच संघ में दो फाड़ हो गई और एक गुट ने मंगलवार रात को आंदोलन समाप्ति की घोषणा कर दी, जबकि दूसरा गुट अभी भी मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के … Read more

आडवाणी की रथ यात्रा थी सत्ता के लिए जबकि भारत जोड़ो यात्रा है सत्य के लिए- कन्हैया का बड़ा बयान

कन्हैया कुमार का बड़ा बयान

Politalks.News/BharatJodoYatra. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हो चुकी है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में करीब 120 कांग्रेसी कार्यकर्त्ता 150 दिनों में 3,570 किलोमीटर की यात्रा तय करने वाले हैं. कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की इस यात्रा का अंतिम पड़ाव इसका अंतिम पड़ाव कश्मीर होगा. इस यात्रा को कांग्रेस पार्टी में जान फूंकने की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है. सोनिया गांधी भी इसे लेकर खासी उत्साहित हैं. वहीं इस यात्रा को लेकर बीजेपी लगातार सवाल उठा रही है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस की ये यात्रा महज गांधी परिवार और उसके वजूद को बचाने के … Read more

LG के भेजे लीगल नोटिस को संजय सिंह पत्रकारों के सामने फाड़ा, कहा- ऐसे भ्रष्ट व्यक्ति से मैं नहीं डरता

LG के नोटिस पर घमासान

Politalks.News/Delhi. दिल्ली सरकार की आबकारी नीति को लेकर शुरू हुआ घमासान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. हाल ही में सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी के विधायकों ने जहां दिल्ली के उपराज्यपाल पर नोटबंदी के समय उनके खादी ग्रामोद्योग में चेयरमैन रहते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, तो वहीं अब राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद ठहराते हुए आप विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही है. इसी के चलते राज्यपाल वीके सक्सेना ने आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए आरोपों के विरोध में एक लीगल नोटिस भेजा था, लेकिन बुधवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान आप सांसद संजय सिंह … Read more

नीतीश के प्रयास लाने लगे रंग, इसी महीने एक मंच पर जुटेंगे तमाम विपक्षी दिग्गज, जानें कब और कहां

एक मंच पर नजर आएगा विपक्ष!

Politalks.News/Delhi. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली आए हुए हैं. सोमवार को दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार ने राहुल गांधी के साथ-साथ विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं के साथ मुलाकात की. तो वहीं नीतीश की इस मुलाकात के नतीजे भी अब सामने आने लगे हैं. विपक्षी एकता का एक जीता जागता उदाहरण इसी महीने देखने को मिलने वाला है. इसकी बानगी स्वर्गीय जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती पर 25 सितंबर को हरियाणा के फतेहाबाद जिले में होने वाली सम्मान दिवस रैली में देखने को मिलेगी. फतेहाबाद में इनेलो द्वारा आयोजित होने वाली सम्मान दिवस रैली में नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, फरुख अब्दुल्ला, शरद पवार और ममता … Read more