मैं कांग्रेस में हूं जरूर लेकिन नहीं है किसी से संपर्क- आजाद के बाद अब इस नेता ने दिए पार्टी छोड़ने के संकेत

अब कर्ण सिंह भी होंगे आजाद!

Politalks.News/JammuKashmir. कांग्रेस पार्टी के लिए मुश्किलों का मानों चोली और दामन का साथ है और हो भी क्यों ना. कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में अब पार्टी के पुराने नेताओं को साथ रखने की कला लगभग ख़त्म होती जा रही है. पहले कम से कम पुराने नेताओं से  अलग अलग मसलों पर चर्चा तो की जाती थी लेकिन अब तो ऐसा बिलकुल नजर नहीं आता. ऐसे हम ही नहीं कह रहे बल्कि अब तक पिछले 6 महीनों में पार्टी का साथ छोड़ने वाले कई दिग्गज नेता कह चुके हैं. इसी कड़ी में अब कांग्रेस को जम्मूकश्मीर में एक और बड़ा झटका लगने वाला है. सूबे के पूर्व मुख्यमत्री गुलाम नबी आजाद … Read more

सुभासपा में टूट के पीछे हैं अखिलेश, उनके जैसा धोखेबाज कोई नहीं, बता दूंगा उनकी हैसियत- राजभर

राजभर का बड़ा बयान

Politalks.News/UttarPradesh. समाजवादी पार्टी से अलग क्या हुए कि सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अकेले से पड़ गए हैं. विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के साथ आये ओमप्रकाश राजभर की पार्टी चुनाव में कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई. इसके बाद से ही अखिलेश और राजभर के रिश्तों में खटास नजर आने लगी. अंत में नतीजा ये निकला कि लोकसभा चुनाव मिली हार के बाद ओमप्रकाश राजभर सपा से अलग हो गए. लेकिन अखिलेश का साथ छोड़ना शायद उनकी पार्टी के कई नेताओं को रास नहीं आया. यही कारण है कि उनकी पार्टी के कई जिलाध्यक्षों समेत बड़े पदाधिकारियों ने पिछले एक महीने में इस्तीफा दे दिया. पार्टी नेताओं के इस्तीफे से … Read more

भाजपा के नए स्टिंग वीडियो पर सिसोदिया ने किया चैलेंज- 4 दिन में गिरफ्तार करो वर्ना माफी मांगें मोदी

'भाजपा है सीबीआई की एक्सटेंडेड ब्रांच'

Politalks.News/Delhi. दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की नई शराब नीति को लेकर मचा घमासान ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. कथित शराब घोटाले को लेकर गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी ने एक और नया स्टिंग वीडियो जारी किया है और सूबे की आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. भाजपा ने गुरुवार को एक कथित स्टिंग वीडियो जारी करते हुए कहा कि ‘आम आदमी पार्टी ‘घोटाले’ के उद्देश्य से नई आबकारी नीति लेकर आई थी ताकि चुनिंदा लोगों को इसका फायदा मिले और इससे अर्जित धन का इस्तेमाल पंजाब और गोवा के विधानसभा चुनावों में किया जा सके.’ तो वहीं भाजपा के आरोपों पर आम … Read more

मुख्यमंत्री गहलोत ने फिर दिया बड़ा संकेत, कहा- चाहे मैं कहीं भी रहूं राजस्थान मेरे दिल में रहेगा….

'मेरे दिल में बसता है राजस्थान'

Politalks.News/Rajasthan. ‘राजस्थान मेरे दिल में बसता है, चाहे मैं कहीं भी रहूं, राजस्‍थान हमेशा मेरे दिल में रहेगा, प्रदेश के विकास के लिए मैं हमेशा तैयार हूं…’ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर ये बयान देकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. सियासी पंडितों द्वारा सीएम गहलोत के इस बयान के मायने निकाले जा रहे हैं कि क्या वे जल्द ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले हैं? बता दें इससे पहले भी सीएम गहलोत ने पत्रकारों के सवाल पर कहा था कि ‘मैं थांसू दूर कोनी.’ सीएम गहलोत के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही राजस्थान में बड़ा … Read more

दूसरे राज्यों के गुंडे बुलाकर आंदोलन के नाम पर गोलियां चलवाई BJP ने, फिर भी हमने…- बनर्जी का बड़ा बयान

ममता के निशाने पर बीजेपी

Politalks.News/WestBengal. बंगाल में मंगलवार को हुई हिंसा के बाद से प्रदेश की सियासत गरमा गई है. बीजेपी द्वारा प्रदेश की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ निकाली गई रैली में जमकर बवाल मचा. नबन्ना चलो मार्च के तहत बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई. भारी संख्या में पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस की तरफ से पूरा जोर लगा दिया गया. वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल हुआ. लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई से मामला और ज्यादा बढ़ गया और इसके बाद में मार्च ने आगजनी और तोड़फोड़ का रूप ले लिया. यही नहीं प्रदर्शनकारियों द्वारा एक पुलिसकर्मी के साथ निर्ममता से पिटाई … Read more

ओवैसी ने किया मिशन राजस्थान का आगाज, BJP से ज्यादा कांग्रेस को होगा नुकसान, RSS पर बोला हमला

ओवैसी का मिशन राजस्थान

Politalks.News/Rajasthan. अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो चली है. आम आदमी पार्टी के साथ साथ AIMIM भी प्रदेश की सियासत में अपने पैर पसारने की तैयारी कर रही है. इस कड़ी में आज जयपुर पहुंचे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम बाहुल्य सीटों में से एक किशनपोल और हवामहल विधानसभा क्षेत्र में लोगों से मुलाकात कर जनसंपर्क किया. इसके साथ ही देर शाम असदुद्दीन ओवैसी का फतेहपुर पहुंचने का भी है कार्यक्रम. इसके बाद वे कल लाडनूं में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जयपुर के जालूपुरा में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए … Read more

2 कौड़ी की हालत होती अगर तुम न होते- मंत्री ने किया CM का गुणगान तो फिर लगे पायलट जिंदाबाद के नारे

img 20220914 wa0102

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot. प्रदेशभर में जारी राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के चलते बीते रोज मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नावां, दूदू और टोंक जिले के निवाई में आयोजित हुए कार्यक्रमों में शिरकत की. कार्यक्रम के दौरान सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई. वहीं चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने जोरदार स्वामीभक्ति दिखाई और सीएम गहलोत का जबरदस्त महिमामंडन-गुणगान करते हुए यहां तक कह दिया कि आपकी बदौलत राजस्थान में सरकार बची है, वरना आज हमारी हालत दो कौड़ी की हो जाती. इसके साथ ही एक बार फिर सीएम गहलोत के सामने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट जिंदाबाद के जमकर … Read more

सीएम गहलोत की सभा में नारेबाजी से डरे विधायक नागर ने खुले मंच से दी धमकी- यहां लगेंगे सिर्फ दो नारे..

पायलट समर्थकों से खौफजदा नागर

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot. इसे सचिन पायलट समर्थकों का खौफ कहा जाए या कुछ और कि अब राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कार्यक्रमों, सभाओं और रैलियों के दौरान नारेबाजी पर पाबंदी लगाई जा रही है. यदि नारे लगेंगे भी तो सिर्फ वो जो स्थानीय विधायक या पार्टी नेता आपको पहले से बता देंगे वो, और अगर किसी ने किसी और नेता के पक्ष में नारा लगा दिया या अन्य किसी प्रकार की नारेबाजी कर दी तो फिर राजस्थान पुलिस आपको उठा ले जाएगी. आपको यकीन नहीं हो रहा होगा क्योंकि नारेबाजी पर पाबंदी वाली बात आपको बिलकुल फ़िल्मी लग रही होगी, लेकिन ये सच है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नजदीकी माने जाने वाले … Read more

अवैध बजरी खनन: हेमाराम ने उठाए अपनी ही सरकार पर सवाल तो बोले खाचरियावास- किससे कह रहे हैं?

‘मंत्री तो खुद ही सरकार है’

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में बजरी खनन से रोक हटने के बाद से अवैध बजरी खनन माफियाओं के हौसले और भी ज्यादा बुलंद हो गए हैं और ये माफिया खुलकर जनता को लूट रहे हैं. इन बजरी माफियाओं से सिर्फ जनता ही नहीं बल्कि उनकी सरकार के मंत्री और विधायक भी दुखी हैं. इसी के चलते सोमवार को अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले एवं प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं पायलट समर्थक हेमाराम चौधरी ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. हेमाराम चौधरी ने कहा कि, ‘बाड़मेर में बजरी खनन को लेकर जनता को लूटा जा रहा है. इससे कतई बर्दाश्त नहीं … Read more

लोकतंत्र की नहीं यह अंहकार व गुरुर की भाषा जिसका काल नहीं होता लंबा- राठौड़ की चांदना को नसीहत

'जिनकी सरपरस्ती में आप बने...'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में काफी लंबे समय से थमी हुई सियासी गहमा गहमी अब एक बार फिर तेज हो चली है. गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की जयंती पर पुष्कर में आयोजित सभा में लगे नारों की गूंज अब और भी तेज हो चली है. सभा में पायलट समर्थकों ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री अशोक चांदना और शकुंतला रावत को काले कपड़े और जूते दिखाए जिसके बाद से अशोक चांदना की सियासी बयानबाजी अपने चरम पर है. यही नहीं इसके लिए अशोक चांदना ने सचिन पायलट का नाम लेते हुए तो बड़ा बयान दिया ही लेकिन साथ में बीजेपी नेता एवं विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र … Read more