अजान के लिए शाह ने बीच में रोका अपना भाषण, महबूबा को लिया आड़े हाथ- नहीं करेंगे पकिस्तान से बात

बारामुला में जमकर गरजे अमित शाह

Politalks.News/JammuKashmir. साल के अंत में दो राज्यों गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भी रणभेरी बज सकती है. यही कारण है कि केंद्रीय गृहमंत्री एवं बीजेपी के चाणक्य अमित शाह पिछले तीन दिनों से जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं. मंगलवार को जहां अमित शाह ने महानवमी के मौके पर माता वैष्णों देवी के दर्शन किये और राजोरी में एक विशाल सभा को संबोधित किया. तो वहीं बुधवार को विजयादशमी के मौके पर अमित शाह ने राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ अधिकारीयों के साथ सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की. इसके बाद अमित शाह … Read more

रणसिंघा फूंककर PM मोदी ने किया चुनावी शंखनाद, हिमाचल को दी बड़ी सौगात, विपक्ष को लिया आड़े हाथ

पीएम मोदी ने फूंका चुनावी बिगुल

Politalks.News/HimachalPradesh. साल 2022 के अंत में देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चुनावी राज्यों को दौरे पर हैं. यही कारण है कि पिछले 10 दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार बुधवार को चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहे. हिमाचल पहुंचे पीएम मोदी ने 3,650 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी. पीएम मोदी ने जहां बिलासपुर में 1,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने एम्स अस्पताल का उद्घाटन किया. इसके साथ ही हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज का उद्घाटन करने के साथ मेडिकल डिवाइस पार्क और पिंजौर नालागढ़ फोरलेन की आधारशिला रखी. इसके साथ ही पीएम मोदी … Read more

शस्त्र पूजन के बाद बढ़ती जनसंख्या और रोजगार को लेकर भागवत का बड़ा बयान, आमजन को दी ये सलाह

RSS प्रमुख का बड़ा बयान

Politalks.News/Nagpur. ‘हमें हर जिम्मेदारी सरकार पर ही डालने की बजाय खुद भी समाज के तौर पर जागरूक होना होगा, समाज में सभी के लिए मंदिर, पानी और श्मशान एक होने चाहिए, कौन घोड़ी चढ़ सकता है और कौन नहीं, इस तरह की बातें अब समाज से विदा हो जानी चाहिए, ऐसे प्रयास संघ के स्वयंसेवक करेंगे तो समाज में विषमता को दूर किया जा सकेगा,’ ये कहना है कि RSS प्रमुख मोहन भागवत का. आज पूरा देश बड़ी ही धूमधाम से विजयादशमी मना रहा है. ऐसे में नागपुर में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयादशमी पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया. इस आयोजन में शस्त्र पूजा के दौरान मुख्य … Read more

शहीदी दिवस पर चीन की चेतावनी पर स्वामी ने PM को चेताया, ट्वीट कर लिखा- ‘जागो मोदी: कोई आया है!’

अपनी ही सरकार को स्वामी ने चेताया

Politalks.News/Delhi. चीन के राष्ट्रीय दिवस पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) को ‘बड़े संघर्ष’ के लिए तैयार रहने को कहा. इस दौरान जिनपिंग ने शहीद दिवस पर काराकोरम थिएटर और तिब्बत पर ज़ोर दिया गया. भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर का कहना है कि चीन के साथ संबंध सामान्य नहीं हुए हैं. ऐसे में चीन के खिलाफ केंद्र सरकार की बेरुखी को देखकर अब उनके अपने ही सवाल उठाने लगे हैं. अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. सोमवार को स्वामी ने एक ट्वीट करते हुए पीएम मोदी के साथ साथ केंद्र सरकार का … Read more

विधानसभा चुनाव में सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी RLP, जरुरत पड़ी तो करेंगे गठबंधन- हनुमान बेनीवाल

बीकानेर में गरजे बेनीवाल

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब महज सालभर का समय बचा है. ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने अपने तरीके से चुनावी तरियारियों में जुट गई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जहां पार्टी में चल सियासी घमासान के इतर बजट घोषणाओं को धरातल पर लाने की कोशिश कर रहे हैं.वहीं बात करें बीजेपी की तो भाजपा नेता फिलहाल तो आंतरिक कलह के कारण कही मैदान में नजर तो नहीं आ रहे लेकिन प्रदेश सरकार के खिलाफ एंटी इंकमबेंसी चरम पर है तो उन्हें उसका फायदा मिल सकता है. लेकिन प्रदेश की सियासत में तेजी से अपनी पकड़ को मजबूत करते हुए RLP संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आगामी चुनाव … Read more

शाह का मिशन जम्मू-कश्मीर, पहाड़ी पिछड़ों-दलितों से किया आरक्षण का वादा, DGP की हत्या से मचा बवाल

महानवमी पर अमित शाह ने लिया मां वैष्णों देवी का आशीर्वाद

Politalks.News/JammuKashmir. इस साल के अंत में होने वाले गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी चुनावी तारीखों का एलान हो सकता है. यही कारण है कि अपनी रणनीति के तहत बीजेपी के चाणक्य एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को जम्मू कश्मीर पहुंचे. यही नहीं मंगलवार को राजोरी में हुई विशाल सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने गुर्जर, बकरवाल और पहाड़ी समुदायों के लोगों आरक्षण देने का चुनावी वादा भी किया. इससे पहले अमित शाह ने वैष्णो देवी मंदिर पहुंचकर महानवमी के दिन पूजा अर्चना भी की. वहीं अमित शाह का ये दौरा इसलिए भी चर्चा में है … Read more

अभिमन्यु की तरह षडयंत्र के तहत घेरा जा रहा है पायलट को, इतना धैर्य लाते कहां से हैं सचिन- गुढ़ा

राजेंद्र गुढ़ा का बड़ा बयान

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में छिड़े सियासी घमासान को लेकर पिछले कुछ दिन से सियासी बयानबाजी पर विराम लग गया है. लेकिन सियासी जानकारों की माने तो वो इसे तूफ़ान के आने से पहले की शांति बता रहे हैं. यही नहीं कुछ तो ये भी कह रहे हैं कि कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी जादू की छड़ी घुमाते हुए इस पुरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है. वहीं इस सियासी घटनाक्रम को लेकर सबसे ज्यादा मुखर रहे, बसपा से कांग्रेसी बने मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने एक और बड़ा बयान देते हुए प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है. राजेंद्र गुढ़ा ने बड़ा बयान देते हुए मंगलवार को … Read more

दिल्ली से आने के बाद CM गहलोत का आचरण ऐसा है, जैसे चोर है सामान समेटने की फिराक में- भाजपा

मध्यावधि चुनाव कराने की तैयारी में भाजपा

Politlaks.News/Rajasthan. हाल ही में राजस्थान कांग्रेस में हुए सियासी घमासान ने सभी को चकित कर दिया. लेकिन सबसे ज्यादा आश्चर्य करने वाली बात जो है वो है प्रदेश में भारी भरकम सियासी ड्रामे के बाद एकदम से छाई सियासी शांति. राजनीति के कुछ जानकर जहां इसे तूफ़ान से पहले की शांति बता रहे हैं तो वहीं कुछ कह रहे हैं कि आलाकमान ने इस मुद्दे को फिर से ठंडे बस्ते में डाल दिया है. लेकिन अब इस मामले को लेकर बीजेपी पूरी तरह एक्टिव मोड़ में आती नजर आ रही है. प्रदेश में मुख्यमंत्री परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुट के विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को भेजे … Read more

महागठबंधन सरकार के लिए पहली अग्निपरीक्षा बना उपचुनाव, एक पर BJP तो दूसरी सीट पर RJD भारी

महागठबंधन की अग्निपरीक्षा

Politalks.News/Bihar. बिहार में सत्ता परिवर्तन हुए करीब एक महीने से ज्यादा का समय बीत चूका है. बीजेपी से नाता तोड़ राजद के साथ आने वाले नीतीश कुमार लगातार 2024 लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को एकसाथ लाने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन महागठबंधन की पहली अग्निपरीक्षा तो बिहार से ही शुरू होने वाली है. चुनाव आयोग ने सोमवार को देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है. बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं. बीजेपी और महागठबंधन में शामिल जेडीयू-आरजेडी समेत अन्य पार्टियों ने बिहार उपचुनाव के लिए कमर कस ली है. मौजूदा समीकरणों के मुताबिक मोकामा में … Read more

सरकार बदलने पर न केवल योजनाएं बंद होती हैं बल्कि…, मुझ पर भी हुए मुकदमें- गहलोत, राठौड़ ने दिया जवाब

ढोल पीटने मात्र से नहीं होगा प्रदेश का भला- राठौड़

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot. प्रदेश में आगामी 7 और 8 अक्टूबर को होने वाली इन्वेस्ट राजस्थान समिट को लेकर सोमवार को हुई प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आयोजित होने वाले इन्वेस्ट राजस्थान समिट के तहत 11 लाख करोड़ निवेश के लिए 4192 एमओयू साइन होने की बात कही. इसके साथ ही सरकार बदलने के साथ ही योजनाओं को बंद कर मुकदमा दर्ज करने के मामले पर सीएम गहलोत ने पूर्ववर्ती सरकार को निशाने पर लिया. सीएम गहलोत ने कहा कि जब भी सरकार बदलती है तो उसके बाद न केवल उन योजनाओं को बंद किया जाता है, बल्कि उनमें कमियां ढूंढ कर मुकदमे दर्ज किए जाते हैं. मेरे खिलाफ भी पिछली … Read more