कांग्रेस के कंट्रास्ट का सुर हो गया है बेसुरा, इनका दोहरा चरित्र आ गया है सबके सामने- जानें क्यों बोले पूनियां

img 20221008 115639

Politalks.News/Rajasthan. केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अब लोग कांग्रेस की सियासी परिपाटी को भलीभांति समझ रहे हैं. एक ओर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अडानी की आलोचना करते नहीं थकते हैं तो वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अडानी को गले लगा रहे हैं, अडाणी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. राहुल गांधी अडानी को लेकर केंद्र और बीजेपी पर हमला करते रहे हैं, जबकि अशोक गहलोत अडानी की अगवानी में खड़े हैं, तो ऐसे में अब कांग्रेस का दोहरा चरित्र सबके सामने है…. ये कहना है शुक्रवार को हाड़ौती दौरे पर कोटा पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया का. पूनियां ने कोटा में मीडिया से … Read more

मुख्यमंत्री की कुर्सी पर मंडराते खतरे के चलते राजस्थान को नहीं मिलेगा इस समिट का कोई फायदा- राठौड़

राजेंद्र राठौड़ के निशाने पर सीएम अशोक गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. इन्वेस्ट राजस्थान समिट का आज आगाज हो गया है. दो दिन तक चलने वाले इस समिट में देश विदेश के कई उद्योगपति जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी पहुंचे. सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दीप प्रज्वलित कर इस समिट का उद्धघाटन किया. लेकिन इन्वेस्ट राजस्थान समिट पर अब सियासत शुरू हो गई है. प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर गंभीर लगाते हुए कहा था कि, ‘यह सरकार इन्वेस्टमेंट समिट नहीं बल्कि समेटने में लगी है.’ बीजेपी के दिग्गज नेता एवं राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. इनवेस्ट राजस्थान समिट को लेकर सरकार निशाना साधते … Read more

सियासी चर्चाओं में मैडम राजे का बीकानेर दौरा, देवीसिंह भाटी की होगी घर वापसी! विरोधी बना रहे दूरी

मैडम राजे का बीकानेर दौरा

Politalks.News/Rajasthan/VasundhraRaje. भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार और सोमवार यानी 9 व 10 अक्टूबर को दो दिन के बीकानेर दौरे पर रहेंगी. इस दौरान मैडम राजे करणी माता व लक्ष्मीनाथ मंदिर में दर्शन पूजा के अलावा पूर्व में भाजपा नेताओं के निधन पर शोक व्यक्त करने जांएगी. इसके साथ ही पूर्व सीएम देशनोक और मुकाम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी और बीकानेर में भी एक जन संवाद सभा को संबोधित करेंगी. इसमें सूबे के पूर्व मंत्री व दिग्गज नेता देवी सिंह भाटी की भाजपा में वापसी की घोषणा हो सकती है. बता दें, मैडम राजे के बीकानेर दौरे की पूरी कमान देवीसिंह भाटी के पास … Read more

मेरी 100 जांच करवा लें लेकिन अपनी एक भी करा दें तो सामने आ जाएगा सच- मलिक के निशाने पर मोदी

सत्यपाल मलिक का बड़ा बयान

Politalks.News/UttarPradesh. अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का कार्यकाल खत्म हो चूका है. उनकी जगह पर मेघालय के गवर्नर के तौर पर अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा को मेघालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. सेवानिवृति के बाद अपने पैतृक गांव हिसावदा पहुंचे सत्यपाल मलिक अब खुलकर बीजेपी के विरोध में बात करने लगे हैं. मलिक के पैतृक गांव में प्राथमिक विद्यालय में उनके सम्मान में कार्यक्रम रखा गया. जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर खाना खाया. इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए सत्यपाल मलिक ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, ‘सेवानिवृत होने के बाद भी मेरे खिलाफ … Read more

इन्वेस्ट समिट में लगा पूंजीपतियों का जमावड़ा, CM गहलोत ने जमकर की ‘गौतम भाई’ की तारीफ

राजस्थान इन्वेस्ट समिट का हुआ आगाज

Politalks.News/RajasthanInvestSummit2022. इन्वेस्ट राजस्थान समिट की आज से शुरुआत हो चुकी है. जयपुर के जेईसीसी सीतापुरा में आयोजित इस समिट में देश के साथ साथ विदेश के इन्वेस्टर शामिल हुए. 2 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, देश के मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी, वेदांत ग्रुप के अनिल अग्रवाल एवं राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष सीपी जोशी ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. इस समिट में दुनिया के करीब 3 हजार से ज्यादा उद्योगपति-बिजनेसमैन शामिल हो रहे हैं. समिट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘हमारे राजस्थान में अकाल सूखे पड़ते थे, लेकिन आज पुरे विश्व में हमारे उद्योगपति छाए … Read more

OBC आरक्षण विसंगति नहीं की दूर तो RLP न सिर्फ करेगी आंदोलन बल्कि संसद में होगी गूंज- बेनीवाल

OBC आरक्षण को लेकर CM गहलोत को किया ट्वीट, दी चेतावनी

Politalks.News/Rajasthan. ओबीसी आरक्षण विसंगति के विषय को लेकर प्रदेश के युवा आंदोलनरत हैं. ओबीसी आरक्षण संघर्ष समिति की मांग है कि सरकार राज्य में भर्तियों के लिये जारी 2018 के परिपत्र में संशोधन करे और सही रोस्टर बनाए लेकिन अब तक इसका कोई समाधान नहीं निकला है. यही नहीं पिछले शुक्रवार को हजारों की तादाद में OBC वर्ग के लोग किसान नेता राजाराम मील और पूर्व मंत्री हरीश चौधरी के नेतृत्व में सड़कों पर उतर आए लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव के साथ प्रतिनिधिमंडल की बैठक के बाद भी अब तक उस मुद्दे को लेकर कोई भी समाधान नहीं निकला है. ऐसे में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय … Read more

अधिकारियों की ज्यादा मालिश मत करो, मेरे अलावा किसी में ताकत नहीं है कि बोल ले ये बात- विजयवर्गीय

अधिकारीयों की तारीफ से खफा नजर आए कैलाश

Politalks.News/MadhyaPradesh. चार दिन पूर्व स्वच्छता के मामले में मध्य प्रदेश के इंदौर का फिर डंका बज गया. केंद्र सरकार ने 1 अक्टूबर को ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2022’ के नतीजों की घोषणा की जिसमें इंदौर ने स्वच्छता का छक्का लगाया है. दिल्ली में इंदौर को स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 का अवार्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला. इंदौर लगातार छठी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना. सम्मान की घोषणा के साथ इंदौर में जश्न मनाना शुरू हो गया. ऐसे में इंदौर के लगातार छठी बार नंबर वन आने पर मीडिया में अधिकारियों की जमकर तारीफ की गई थी. लेकिन ये तारीफ भाजपा के दिग्गज नेता एवं पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय रास नहीं आई. कैलाश … Read more

कांग्रेस के सियासी संग्राम का पटाक्षेप अब दीवाली बाद! जोशी को नोटिस नहीं मिलना क्या है सियासी चाल?

राजस्थान कांग्रेस का सियासी संग्राम

Politalks.News/Rajasthan. बीते दिनों राजस्थान कांग्रेस में आए राजनीतिक उबाल के बाद अचानक छाई सियासी चुप्पी अभी और लंबी चलती नजर आ रही है. उसका कारण है गहलोत समर्थक नेताओं को दिए गए कारण बताओ नोटिस. हालांकि गुरुवार सुबह तक माना जा रहा था कि मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ को दिए गए नोटिस की 10 दिन की मियाद आज पूरी हो रही है तो इन तीनों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होना तय है. लेकिन इसी बीच मंत्री महेश जोशी ने आधिकारिक रूप से पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें आज ही यह नोटिस मिला है और अब इसका जवाब वो अगले 10 दिनों में देंगे. ऐसे में अब … Read more

जानें क्यों खुले मंच से ठाकरे ने खाई मां-बाप की कसम, कहा- असली शिवसैनिक कटप्पा को नहीं करेगा माफ

'कटप्पा का भी ईमान था'

Politalks.News/Maharashtra. दशहरा के मौके पर कल महाराष्ट्र की सियासत बेहद गर्म रही. हालांकि किसी तरह के बखेड़े की खबर सामने नहीं आई लेकिन दशहरे के मौके पर दो अलग अलग मंचों से सियासी शब्दबाण बहुत चले. दो गुटों में बटीं शिवसेना में एक दूजे को एक दूसरे से श्रेष्ठ बताने की जैसे होड़ से मची रही. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने जहां परंपरागत तरीके से शिवाजी पार्क में दशहरा मेले को संबोधित किया तो वहीं मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान से सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हूंकार भरी. सूत्रों की मानें तो एकनाथ शिंदे की रैली उद्धव ठाकरे पर हर तरह से भारी पड़ती दिखाई दी. … Read more

महामहिम पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, BJP ने खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा तो राज ने दी सफाई

उदित का बयान, मचा घमासान

Politalks.News/Delhi. भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो विपक्ष को घेरने का एक छोटे से छोटा मौका भी नहीं छोड़ती है. अगर मौका बड़ा है तो फिर जैसे उसे संजीवनी मिल गई हो और पूरी पार्टी की तरफ से बयानबाजी अपने चरम पर होती है. हाल ही देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि, ‘गुजरात में देश का 76 प्रतिशत नमक बनाया जाता है. यह कहा जा सकता है कि सभी देशवासी गुजरात का नमक खाते हैं.’ राष्ट्रपति के इस बयान पर अब सियासत गरमा गई है. अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली कांग्रेस नेता … Read more