सिसोदिया ने किया BJP के फेल्ड ऑपेरशन लोटस का खुलासा तो केजरीवाल ने उठाई भारत रत्न देने की मांग

बीजेपी का ऑपरेशन लोटस फेल्ड

Politalks.News/Gujarat. चालू वर्ष के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान अपने चरम पर है. दिल्ली के बाद पंजाब जैसे राज्य में जबरदस्त जीत के जोश से लबरेज आम आदमी पार्टी ने अब बीजेपी के गढ़ गुजरात में भाजपा को हिला कर रख दिया है. यही वजह है कि आप के अंदर अरविंद केजरीवाल के बाद नम्बर दो के नेता माने जाने वाले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को केंद्र सरकार के अंडर आने वाली जांच एजेंसियों ने निशाने पर ले लिया है. इसी बीच सिसोदिया ने आज दो दिवसीय दौरे पर गुजरात रवाना होने से पहले एक बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया कि बीजेपी की … Read more

ये जीजाजी जीजाजी चिलायेंगे, तुम इनके बलात्कारी जीजा की याद दिलाना- राजद नेताओं से बोली रोहिणी

रोहिणी के निशाने पर बीजेपी

Politalks.News/Bihar. बिहार सरकार में मंत्री रहे और बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को राहत प्रदान करने से इन्कार कर दिया, यही नहीं अदालत ने पुलिस को दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तीन माह में जांच पूरी करने के निर्देश दिए. जिसके बाद हुसैन ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी दिल्ली उच्च न्यायालय के इस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और इस मामले में तुरंत सुनवाई से इंकार कर दिया. अब इस मामले को लेकर … Read more

शिवपाल का बधाई संदेश बना चर्चा का विषय, ‘कंस’ किसको कहा समझ आया लेकिन कौन होगा ‘कृष्ण’?

शिवपाल का बड़ा सियासी आव्हान

Politalks.News/UttarPradesh. आज पूरा देश जन्माष्टमी के पावन पर्व पुरे हर्ष और उल्लास के साथ मन रहा है. आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार लिया था. श्री कृष्ण के जीवन का हर प्रसंग, हर कथा, हर बात आज भी प्रत्येक इंसान की जिंदगी के लिए उतनी ही काम की है, जितनी महाभारत या उसके बाद के समय में रही होगी. अब आप सोच रहे होंगे कि सिर्फ और सिर्फ राजनीति की बात करने वाला आपका पॉलिटॉक्स न्यूज़ आज राजनीति से हटकर भक्ति में कैसा आ गया, लेकिन हम अपने पाठकों से कहना चाहेंगे कि इस खबर में जैसे जैसे आप आगे बढ़ेंगे राजनीति नजर आने लगेगी. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी … Read more

गांधी के प्रदेश में ये कौनसा मोदी मॉडल आ गया जो बिना संभावना के तोड़ रहा है विधायकों को- गहलोत

मोदी के गढ़ में गरजे सीएम गहलोत

Politalks.News/Gujarat/Gehlot. इसी साल 2022 के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर अब कांग्रेस पार्टी भी सक्रीय होती हुई नजर आ रही है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी पहले से प्रदेश में जीत का परचम लहराने की बात कह चुकी है तो वहीं कांग्रेस भी अब प्रदेश में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने दावा ठोक रही है. विधानसभा चुनाव के लिए गुजरात के सीनियर आब्जर्वर बनाए गए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात के वड़ोदरा पहुंचे. वड़ोदरा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद गुरुवार को अहमदाबाद पहुंचे सीएम गहलोत ने पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली और एक पत्रकार वार्ता को … Read more

जिंदगी में अंतिम सांस तक गरीब को गणेश मानकर करता रहूंगा सेवा- आजादी के दिवस पर बोले CM गहलोत

'सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को रेवड़ी कहना है गलत'

Politalks.News/Rajasthan. आज पूरा देश 76वां स्वतंत्रता दिवस पुरे जोश और उल्लास के साथ मना रहा है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी आज सवाई मानसिंह स्टेडियम पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की. इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने आवास पर ध्वजारोहण किया और इसके बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के साथ ध्वजारोहण किया. इस दौरान सीएम गहलोत ने सेवादल के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की. सीएम अशोक गहलोत ने इसके बाद छोटी चौपड़ पर सभा को संबोधित किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. वहीं सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सीएम … Read more

‘फ्री रेवड़ी पॉलिटिक्स’ पर छिड़ी सियासी बहस, केंद्र करे तो सशक्तिकरण और विपक्ष करे तो बात गलत

img 20220814 125326

Politalks.News/Bharat. देश में इन दिनों चुनावों के दौरान मुफ्त की चीजें बांटने और फ्री सुविधाओं के वादों को लेकर होने वाली ‘ फ्री रेवड़ी पॉलिटिक्स’ को लेकर सियासी बहस छिड़ी हुई है. सियासत में ‘आम आदमी पार्टी’ के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छेड़ी गई इस बहस कई राजनीतिक दलों के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग भी शामिल हो गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों इस पर रोक लगाने के लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाने का सुझाव दिया था, जिसमें सर्वोच्च अदालत का कहना था कि इसमें केंद्र सरकार के साथ साथ विपक्षी पार्टियों, चुनाव आयोग, नीति आयोग, भारतीय रिजर्व बैंक और अन्य संस्थाओं … Read more

फ्रीबीज को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर ‘आप’ मांग रही है सिसोदिया की अग्रिम जमानत- भाजपा

बीजेपी के बयानों पर आप का पलटवार

Politalks.News/Delhi. आगामी विधानसभा चुनावों में अगर देखा जाए तो कांग्रेस के अलावा बीजेपी के सामने सबसे ज्यादा मुश्किलें कोई पार्टी खड़ी कर सकती है तो वो है आम आदमी पार्टी. यही कारण है कि बीजेपी इन दिनों हर मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साध रही है. चाहे मुफ्त की रेवड़ी की बात हो या फिर प्रदेश सरकार की नीतियों का जमकर विरोध कर रहे हैं. शनिवार को भी बीजेपी ने मुफ्त रेवड़ी और दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर निशाना साधा. शनिवार को बीजेपी ने कहा कि, ‘रेवड़ी’ संस्कृति पर जारी बहस में मोदी सरकार पर हमला … Read more

गालीबाज नेता के साथ नाम जोड़ने पर मौर्य ने पुलिस कमिश्नर को भेजा 11.5 करोड़ की मानहानि का नोटिस

बीजेपी पर भड़के मौर्य

Politalks.News/UttarPradesh. नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है. कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है. त्यागी की गिरफ्तारी से पहले सोशल मीडिया पर उसकी कई बड़े नेताओं के साथ की तस्वीरें वायरल हो रही थीं, जिसमें से एक तस्वीर में श्रीकांत त्यागी पूर्व बीजेपी और वर्तमान सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ दिखाई दे रहा था. यही नहीं स्वामी प्रसाद मौर्य पर यह आरोप भी लगाया गया कि मौर्य ने ही श्रीकांत त्यागी को विधानसभा सचिवालय का स्टीकर उपलब्ध कराया था. अब इन सभी … Read more

किरोड़ी मीणा ने सरकार के इस वादे पर स्थगित किया ऐतिहासिक जयपुर कूच, जल क्रांति का किया आगाज

किरोड़ी लाल मीणा ने किया जल क्रांति का आगाज

Politalks.News/Rajasthan/KirodiMeena. राजस्थान में 2023 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बन चुकी ERCP को लेकर जमकर सियासी बवाल मचा हुआ है. फिर चाहे भाजपा हो या कांग्रेस, हर कोई ERCP के बहाने 2023 को साधने में जुटा हुआ है. इस बीच दिग्गज नेता और बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने ERCP को लेकर आज ‘जल क्रांति’ आंदोलन का आगाज कर दिया है. दौसा के नांगल प्यारीवास मीणा हाईकोर्ट में हुई विशाल जनसभा के बाद डॉ किरोड़ी ने अपने हजारों समर्थकों वाहनों के भारी लवाजमे के साथ जयपुर कूच किया. हालांकि बाबा किरोड़ी के काफिले को बस्सी के पास जटवाड़ा में रोका दिया गया. … Read more

बिहार की सियासत में भूचाल! अगले 48 घंटों में गिर जाएगी NDA सरकार! जानें किसकी होगी सत्ता

बिहार में होगा बड़ा खेला!

Politalks.News/NitishKumar/Bihar. राजनीति में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. एक पल तो आपके हाथ में लड्डू हैं लेकिन दूसरे ही पल वह लड्डू कब कहां गायब हो जाए तो सवाल उठता है लेकिन राजनीति में यह अब आम हो चला है. देश के कई राज्यों में अन्य दलों के साथ गठबंधन या विधायकों की तोड़फोड़ में माहिर बीजेपी को बिहार में अब बड़ा झटका लगने जा रहा है. सूत्रों की माने तो अगले एक दो दिन में जदयू और बीजेपी का गठबंधन टूट सकता हैं और इसके संकेत भी मिल रहे हैं. सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल जहां पार्टी सांसदों से फ़ोन पर चर्चा की … Read more