डॉ अर्चना शर्मा के सुसाइड नोट ने सबको हिलाया, सत्ता पक्ष-विपक्ष बोला- नहीं बख्शा जाएगा दोषियों को

डॉ अर्चना शर्मा के सुसाइड मामले ने पकड़ा तूल

Politalks.News/Rajasthan. दौसा में एक निजी क्लिनिक में कार्यरत डॉ अर्चना शर्मा के सुसाइड मामले में प्रदेश की सियासत गरमा गई है. चिकित्सा मंत्री प्रसादी लाल मीणा के विधानसभा क्षेत्र लालसोट में सोमवार को डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई थी. इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया. हत्या का मामला दर्ज होने के बाद डॉ अर्चना शर्मा डिप्रेशन में आ गई और मंगलवार को उन्होंने सुसाइड कर लिया. अर्चना शर्मा के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है. इस पुरे मामले को लेकर अब प्रदेश की सियासत गरमा गई है. एक तरफ जहां बीजेपी प्रदेश सरकार पर सवाल उठा रही है … Read more

सिसोदिया ने पेश किया रोजगार बजट, 5 साल में 20 लाख नई नौकरियों का वादा, निजी स्कूलों में बिजनेस ब्लास्टर

सिसोदिया ने किया रोजगार बजट पेश

Politalks.News/Delhi. आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज केजरीवाल सरकार का वर्ष 2022-23 का बजट विधान सभा में पेश किया. सदन में बजट पेश करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि, ‘मैं इस सदन में इस बार मैं रोजगार बजट पेश करने जा रहा हूं. इससे पहले हमने शिक्षा, ग्रीन, स्वास्थ्य और देशभक्ति बजट पेश किया था.’ सिसोदिया ने कहा कि, ‘इस बजट से हम दिल्ली के लिए अगले 5 साल में 20 लाख नौकरियां पैदा करेंगे.’ सिसोदिया ने बताया कि, ‘युवाओं को रोजगार देना हमारी सरकार की पहली प्रार्थमिकता है.’ इस बार सभी विधायकों को बजट पढ़ने के लिए टैबलेट दिए गए हैं. मनीष सिसोदिया ने … Read more

हार के बावजूद फिर सजा धामी के सिर पर ‘ताज’, PM मोदी समेत दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ ‘राजतिलक’

धामी का राजतिलक

Politalks.News/Uttarakhand. देवभूमि उत्तराखंड में आज से अगले 5 साल ‘पुष्कर राज’ रहेगा. जी हां हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद एक बार फिर बीजेपी आलाकमान ने उत्तराखंड की कमान खटीमा सीट से हारे पुष्कर सिंह धामी को सौंपी है. पुष्कर सिंह धामी ने आज दोपहर करीब 2.30 बजे राज्यपाल गुरजीत सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ भाजपा के कई दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 8 कैबिनेट मंत्रियों ने भी पद व गोपनीयता की शपथ ली. धामी कैबिनेट 2.0 में जिन … Read more

ये बंगाल है, उत्तर प्रदेश नहीं, हमें अपने लोगों की चिंता- बीरभूम हिंसा मामले को लेकर ममता का पलटवार

बीरभूम हिंसा को लेकर ममता का पलटवार

Politalks.News/WestBengal. बीरभूम में TMC नेता भादू शेख की हत्या और उसके बाद भड़की हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की सियासत गरमा गई है. सोमवार को स्‍टेट हाईवे- 50 पर जा रहे TMC नेता भादू शेख पर कुछ अज्ञात लोगों ने काफिले पर बम फेंक दिया. जिसके बाद भड़की हिंसा ने दर्जनों घरों में आग लगा दी. जिसमें 10 लोग जिंदा जल गए. इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रदेश की ममता बनर्जी सरकार ने SIT का गठन कर दिया और जल्द से जल्द इस पूरे मामले में जांच रिपोर्ट मांगी है. वहीं सूबे के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने जहां इस घटना को दुखद बताते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था … Read more

अपने काम के लिए एक सदस्य BJP में भेजा- मायावती का अखिलेश पर सीधा वार, याद दिलाई 5 साल पुरानी बात

सपा के आरोपों पर मायावती का पलटवार

Politalks.News/Uttrapradesh. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. मायावती ने अपर्णा यादव के बहाने तंज भी कसा है. बसपा सुप्रीमो ने योगी सरकार के पिछले शपथ ग्रहण की याद दिलाकर यह भी कहा कि तब मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश को बीजेपी से आशीर्वाद दिलाया था. ध्यान रहे कि उस वक्त पीएम मोदी से मुलायम सिंह और अखिलेश यादव की बातचीत करते हुए तस्वीर ने सुर्खियां बटोरी थीं. सियासी जानकारों का कहना है कि यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी एक बार फिर सत्ता को बरकरार रखने … Read more

BJP को मुख्यमंत्री बनाने की जल्दी नहीं या उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में फंसा है सीएम को लेकर पेंच!

मणिपुर और गोवा में फंसा है सीएम को लेकर पेंच!

Politalks.News/Assembly Elections/BJP. हाल ही में देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चार राज्यों में जोरदार प्रदर्शन किया है. लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के बाद भी सियासी गलियारों में चर्चा है कि ऐसा लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्रियों को शपथ दिलाने की जल्दी में नहीं है. एक ओर जहां पंजाब में जबरदस्त तरीके से चुनाव जीती आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक हो चुकी है और सीएम के दावेदार के तौर पर लड़े भगवंत मान नेता चुन लिए गए हैं. यहां तक कि भगवंत मान ने राज्यपाल से मिल कर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर … Read more

अंबिका ने चन्नी को बताया असेट तो उखड़े जाखड़ बोले- पार्टी का बोझ, दवा तो बीमारी से ज्यादा घातक

हार के बाद पंजाब कांग्रेस में छिड़ा घमासान

Politalks.News/Punjab. पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद विरोध के स्वर तेज हो चले हैं. पंजाब में कांग्रेसी दिग्गज अपनी कुर्सी तक नहीं बचा पाए. खुद सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू अपनी सीट नहीं बचा पाए. तो वहीं चन्नी सरकार के कई मंत्री भी इस चुनावी रण में सफल नहीं हो सके. चुनावी नतीजों के सामने आने के बाद कांग्रेस में विरोध के स्वर उठने लगे हैं. पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अंबिका सोनी के बयान को हथियार बनाते हुए निशाना साधा है. साथ ही सुनील जाखड़ ने चरणजीत … Read more

अब पछताए होत क्या जब सांड चर गए वोट, BJP आई तो 200 में बिकेगा पेट्रोल- अखिलेश के निशाने पर भाजपा

अखिलेश के निशाने पर भाजपा

Politalks.News/UttarPraddeshAssemblyElection. यूपी का चुनावी संग्राम अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है. 7 मार्च को अंतिम चरण के लिए मतदान होगा और कल शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार पर भी विराम लग जाएगा. ऐसे में सभी सियासी दल चुनाव प्रचार में एड़ी चोटी का जोर लगाए बैठे हैं. इसी कर्म में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मऊ के कोपागंज में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘यहां पर जो हजारों की संख्या में नौजवान आएं हैं वो योगी आदित्यनाथ को 10 तारीख को वापस मठ भेजेंगे.’ इसके साथ ही अखिलेश ने छुट्टा पशुओं और बेरोजगारी को लेकर … Read more

बनारस को क्योटो बनाने वालों के झूठ का रस निकालेगी जनता- अखिलेश तो ममता बोलीं-…काम से भोगी है ये

ममता ने दिया अखिलेश को आशीर्वाद

Politalks.News/UttarpradeshAssemblyElection. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर घमसान अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है. छठे चरण के लिए आज मतदान जारी है तो सभी सियासी दल अब अंतिम चरण के चुनाव प्रचार में जुटे हैं. वाराणसी इस अंतिम चरण के लिए सियासी अखाड़ा बन गया है. एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले दो दिन वाराणसी में अपनी कैबिनेट के सभी मंत्रियों के साथ प्रचार में जुटेंगे तो वहीं आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में यूपी पहुंची ममता बनर्जी ने बनारस में हुंकार भरी. मंच से विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश और ममता ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश ने कहा … Read more

भारत का बढ़ता सामर्थ्य है कि यूक्रेन से नागरिकों को निकालने के लिए चला रहे इनता बड़ा अभियान- PM मोदी

मोदी ने मांगे यूक्रेन त्रासदी पर वोट!

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyELection. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अब अंतिम दौर की जंग जारी है. 3 मार्च को जहां छठे चरण का मतदान होगा तो वहीं 7 मार्च को सातवें और अंतिम चरण के लिए वोटिंग होगी. ऐसे में सभी राजनीतिक दल अब अंतिम चरण के प्रचार के लिए एड़ी छोटी का जोर लगाए बैठे हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार में जुटे हैं. इसी क्रम में बीजेपी के फायरब्रांड नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज सोनभद्र (Sonbhadr) में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि, ‘जो लोग आत्मनिर्भर भारत अभियान … Read more