गजेंद्र सिंह और पायलट के बीच सियासी वार-पलटवार, एक बार फिर 2020 के सियासी संकट की दिलाई याद
Politalks.News/Rajasthan/Politics. महाराष्ट्र में आए सियासी संकट के बीच एक बार फिर राजस्थान में गहलोत सरकार पर आए सियासी संकट की भी यादें ताजा होने लगी हैं. साल 2020 में राजस्थान में आए सियासी संकट को याद करते हुए राजस्थान के दो दिग्गज नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चूका है. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर चुटकी लेते हुए कहा कि, ‘उस समय सचिन पायलट चूक गए, अगर उस वक़्त उन्होंने सही कदम उठाया होता तो राजस्थान में आज 13 जिले प्यासे नहीं होते और ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट पर काम चालू हो चुका हाेता.’ वहीं गजेंद्र सिंह शेखावत के … Read more