सियासी होली: जीत के बाद गाढ़ा हुआ ‘भगवा’ तो आप का रंग क्रांतिकारी, विपक्ष को पड़े वोट के कोड़े

भाजपा का धमाल, विपक्ष के लिए साबित हुई 'लठ्ठमार' होली

सबसे पहले पॉलिटॉक्स के सभी पाठकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं, प्रत्येक देशवासी के जीवन में हर्ष, उल्लास और समृद्धि के रंग हमेशा बिखरे रहें… Politalks.News/PoliticalHoli. देशभर में होली का उल्लास (Celebration of Holi) छाया है, लेकिन सियासी होली की बात ही कुछ और है. सियासी जानकारों का कहना है कि यूं तो किसी भी बड़े चुनाव के नतीजे पक्ष में आने के बाद राजनीतिक दलों के लिए अमूमन हर दिवाली या होली सियासी रंगों से सराबोर होती है. वोटों में मिली जीत से कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो जाता है और नई उम्मीदें हिलोरें लेने लगती हैं. इस होली पर भी हाल में पांच राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा … Read more

सियासी चर्चा: मोदी-योगी के नाम पर लड़ा गया UP का चुनाव, नहीं दिखाई दिए शाह, परिणाम पर टिकी नजरें

कहां हैं शाह?

Politalks.News/AmitShah. पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम 10 मार्च को आने हैं. इससे पहले एक रोचक सियासी चर्चा जारी है. पिछले 8 साल से भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नाम पर चुनाव लड़ती आई है. चुनाव में हर जगह मोदी-शाह का नाम होता था. भाजपा की दो यूएसपी रहती थी, पहली- मोदी का करिश्मा और भाषण तो दूसरी- अमित शाह का प्रबंधन और तैयारी, ये दो चीजें थीं, जिन पर भाजपा चुनाव लड़ती थी और जीतती थी. 2013 से भारत की राजनीति में मोदी-शाह युग की शुरुआत हुई इस काल में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) में तीन चुनाव हुए हैं और … Read more

पूर्वांचल में थमा प्रचार का शोर, 54 सीटों पर 7 मार्च को होगी वोटिंग, वाराणसी-आजमगढ़ पर सभी नजरें

उत्तरप्रदेश में चुनाव अंतिम पड़ाव पर

Politalks.News/Uttrapradesh. उत्तरप्रदेश (UttarPradesh Assembly Election 2022) में चुनाव अंतिम पड़ाव पर है. वाराणसी (Varanasi) सहित पूर्वांचल के नौ जिलों में अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर शनिवार को शाम छह बजते ही थम गया. चुनाव प्रचार थमने के बाद नेता अपने घरों की ओर जनता के हवाले जनादेश करके लौट गए. पूर्वांचल के वाराणसी सहित सोनभद्र, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, मीरजापुर, भदोही और चंदौली आदि जिलों में शाम छह बजते ही अंतिम सातवें चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर थम गया (The noise of the election campaign has come to an end). अंतिम सातवें दौर में पूर्वांचल की कुल 54 विधानसभा सीटों के लिए मतदान … Read more

यूक्रेन संकट पर भी परिवारवादी पार्टियां कर रही हैं राजनीति- आखिरी सभा में पीएम मोदी का इमोशनल दांव

आखिरी सभा में पीएम मोदी का इमोशनल दांव

Politalks.News/Uttrakhand. वाराणसी (Varanasi ) में सातवें चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि, ‘यह 2022 के विधानसभा चुनाव में मेरी आखिरी जनसभा है. बीजेपी ने यूपी का विकास किया है. बीजेपी को जिताएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चुनाव की आखिरी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम ने कहा कि, ‘इस चुनाव में मेरा ये आखिरी सभा है (This is my last meeting in this election). इस बार का चुनाव सरकार अपने काम पर लड़ रही है. पुरा यूपी एकजुट हो कर कह रहा है आंएगे तो योगी ही, आएगी तो बीजेपी … Read more

संत रविदास थे यूपी से तो गोविंद सिंह पटना साहिब से, क्या उन्हें निकाल दोगे? PM मोदी का चन्नी पर प्रहार

PM मोदी का चन्नी पर प्रहार

Politalks.News/Punjab. पंजाब चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) में प्रचार चरम पर है. आखिरी दो दिन में पार्टियों ने पूरी ताकत झौंक दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पंजाब के अबोहर में एक चुनाव रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने जनता से राज्य में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) को वोट देने की अपील की. पीएम मोदी ने चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjeet Singh Channi) के बयान पर प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) के ताली बजाने को लेकर कांग्रेस पार्टी को जमकर घेरा. पीएम मोदी ने करिने से इस दौरान दोनों ही नेताओं में से किसी का नाम नहीं लिया. … Read more

सियासी चर्चा: पीएम मोदी ने खुद बोया था ‘बेअदबी’ की प्रथा का बीज, अब काट रहे हैं कांटेदार बबूल!

पीएम मोदी ने खुद बोया था 'बेअदबी' की प्रथा का बीज

Politalks.News/PMModi. राजनीति में सूचिता की बात अब दूर की कौड़ी होती दिखाई दे रही है. एक के बाद एक ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसके बाद देश की राजनीति में सामान्य शिष्टाचार (Political Etiquette) की पालना नहीं हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पांच फरवरी को संत रामानुजाचार्य की प्रतिमा का अनावरण करने हैदराबाद पहुंचे तो तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव (CM ChandraShekhar Rav) उनकी अगवानी करने के लिए हवाईअड्डे पर मौजूद नहीं थे और बाद में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए. सबसे बड़ी बात यह है कि हैदराबाद या आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में इस समय कोई चुनाव नहीं हो रहा है, … Read more

सियासी चर्चा: क्या किसानों का हित और देश का हित है अलग-अलग, पीएम मोदी से हुई बड़ी चूक या….

सियासी चर्चा: क्या किसानों का हित और देश का हित है अलग-अलग

Politalks.News/PMMOodi. उत्तर प्रदेश में पहले चरण (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022,) के कुछ घंटे पहले न्यूज़ एजेंसी ANI के द्वारा सभी न्यूज़ चैनल्स को दिया गया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) का इंटरव्यू सियासी चर्चाओं (Political discussion) में बना हुआ है. पीएम मोदी ने इस ‘महासाक्षात्कार‘ (Prime minister big interview) में उत्तरप्रदेश समेत 5 राज्यों में भाजपा की जीत का दावा तो किया ही साथ ही किसान आंदोलन, परिवारवाद, समाजवाद और कोरोना के दौरान लॉकडाउन के बाद मजदूरों के पलायन समेत गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभाव जैसे कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. लेकिन पीएम मोदी ने इस इंटरव्यू में किसान आंदोलन के लिए जो बात … Read more

सियासी चर्चा: कांग्रेस को मुकाबले में लाकर प्रधानमंत्री मोदी ने सपा और आप से हटाया लोगों का ध्यान!

मोदी के 'घातक हमले' के सियासी मायने

Politalks.News/PMModi. बीते दिनों बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण (president abhibhashan) बहस पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लगातार दो दिन संसद के दोनों सदनों में कांग्रेस (Attack on congress ) पर बेहद तीखा हमला बोला. पीएम मोदी के इस घातक हमले को लेकर देश के सियासी गलियारों में चर्चा अभी तक जारी है. क्या पीएम मोदी का ये हमला अनायास था? या सुनियोजित था और किसी बड़ी राजनीति का हिस्सा (part of some big politics) था? आज तक देखा गया है कि संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सरकार की ओर से पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर संसद के अंदर हुई चर्चा का जवाब … Read more

… ये सोचते थे सब पटरी पर आ गया तो मोदी को गाली कैसे देंगे? भारत को बदनाम कैसे करेंगे?- PM मोदी

उत्तराखंड का चुनावी घमासान

Politalks.News/UttrakhandChunav.उत्तराखंड में चुनाव प्रचार (Uttrakhand Assembly Election 2022) के आखिरी दिन सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना पूरा दमखम झोंक दिया. अब 14 फरवरी को देवभूमि की जनता अगले 5 साल के लिए नई सरकार चुन लेगी. प्रचार के आखिरी दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने चुनावी सभा कर भाजपा के लिए वोट करने की अपील की. पीएम मोदी शनिवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर (addressing public meeting in Rudrapur) पहुंचे. प्रधानमंत्री ने यहां जन संकल्प सभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने मोदी ने कांग्रेस पर देशी कोरोना वैक्सीन को बदनाम करने का आरोप लगाया. मोदी ने कहा कि, ‘कांग्रेस के तमाम वादे झूठ का पुलिंदा हैं’. … Read more

कांग्रेस शाषित राज्यों के सफाए के आंकड़े गिनाते-गिनाते पीएम मोदी भाजपा के ये रिकॉर्ड कैसे भूल गए?

भाजपा के ये रिकॉर्ड कैसे भूल गए पीएम मोदी?

Politalks.News/PMModiSpeech. राष्ट्रपति के अभिभाषण (president abhibhashan) की बहस से जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बीते सोमवार को लोकसभा में कांग्रेस (Congress) को खूब खरी-खोटी सुनाई. पीएम मोदी ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कई बातें कहीं, जिनमें से एक दिलचस्प बात यह थी कि पीएम ने इस दौरान उन राज्यों के बारे में बताया, जहां कांग्रेस पिछले 30-40 साल से नहीं जीती है. पीएम मोदी ने एक के बाद एक आंकड़ों के साथ गिन-गिन कर राज्य बताए. सियासी गलियारों में चर्चा है कि, यह सही है कि अनेक राज्यों में कांग्रेस तीन-चार दशक से हार रही है लेकिन देश के अनेक राज्य ऐसे हैं, जहां आजादी … Read more