क्या मोदी नहीं हैं देश के प्रधानमंत्री या तेलंगाना नहीं इसका हिस्सा?- KCR पर जमकर भड़की भाजपा

‘जितनी गलियां खाता हूं, उतना मिलता है पोषण’

Narendra Modi/Telangana. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दक्षिणी राज्यों की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. इसी सिलसिले में वे आज तेलंगाना पहुंचे लेकिन जैसा की पहले से ही अंदेशा लगाया जा रहा था उसी के अनुसार सूबे के मुख्यमंत्री KCR प्रोटोकॉल के अनुसार प्रधानमंत्री की अगुवानी के लिए नहीं आये. सीएम KCR की जगह मिनिस्टर-इन-वेटिंग श्रीनिवास यादव ने हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत किया. पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर हैदराबाद के कई हिस्सों में ‘मोदी नो एंट्री’ के पोस्टर भी लगाए गए. जिसे लेकर बीजेपी भड़क गई और उन्होंने मुख्यमंत्री KCR के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. बीजेपी ने कहा कि, ‘क्या मोदी देश के … Read more

चुनाव विशेष: हिमाचल की 15 सीटें ऐसी जहां रही कांटे की टक्कर, 120 वोटों से भी कम रहा जीत का अंतर

himachal vidhan sabha election

HimachalAssemblyElection. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब केवल 5 दिन ही शेष बचे हैं और सभी सियासी दलों ने अपनी राजनीतिक मुहरें करीब-करीब फिट कर दी हैं. 68 सीटों के लिए 12 नवंबर को वोटिंग होगी जिसके बाद अगले माह की 8 दिसम्बर को सभी चुनावी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा. उस दिन पता चल जाएगा कि हिमाचल की राजनीति में इतिहास दोहराया जाएगा या एक नया इतिहास बनाया जाएगा. हिमाचल में सत्ता परिवर्तन का ट्रेंड है और इसी भरोसे पर कांग्रेस खेमे में खुशी जबकि बीजेपी खेमे में हल्की सी परेशानी है. हिमाचल में हमेशा दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर रही है. कुछ विधानसभा सीटें तो … Read more

हिमाचल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, युवाओं के साथ महिलाओं को लुभाने की कोशिश

bjp menifesto in himachal pradesh

HimachalAssemblyElection 2022. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है. संकल्प पत्र में युवाओं के साथ महिलाओं को लुभाने के साथ साथ वक्फ बोर्ड की संपत्ति की जांच करने जैसे 11 प्रमुख वादे किए गए हैं. भाजपा ने घोषणा पत्र को इस बार संकल्प पत्र नाम दिया है. शिमला में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का संकल्प पत्र सार्वजनिक किया. बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र को ‘नया रिवाज बनाएंगे, फिर भाजपा लाएंगे‘ नारे के साथ जारी किया है. हमारा संकल्प हमारी प्रतिबद्धता है – हिमाचल की समग्र प्रगति के 11 संकल्प।#BJPVijaySankalp pic.twitter.com/NJCEAVToVk — BJP Himachal … Read more

हिमाचल की माताएं मानती हैं कि उनका बेटा दिल्ली में बैठा है, जो उनके बारे में सोचता है- पीएम मोदी

पीएम मोदी का मिशन हिमाचल

Himachal Pradesh Assembly Election. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब महज 7 दिन का समय शेष बचा है. भारतीय जनता पार्टी किसी भी कीमत पर प्रदेश की सत्ता में वापसी के सपने संजोये बैठी है. तो वहीं कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता से बरसो से चले आ रहे एक बार कांग्रेस एक बार बीजेपी वाले ट्रैंड को बरक़रार रखने की अपील कर रही है. साथ ही विधानसभा चुनाव में जीत का दम भर रही है, लेकिन बीजेपी किसी से कम नहीं है. विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी ने अपने सबसे बड़े ट्रम्प कार्ड के जरिये प्रदेश की जनता को अपने खेमे में करने की योजना बनाई है. इसी कड़ी … Read more

PM मोदी पहुंचे मानगढ़ धाम, CM गहलोत, शिवराज सिंह और भूपेंद्र पटेल भी हैं साथ, देंगे ये बड़ी सौगात

img 20221101 113736

‘मानगढ़ धाम की गौरव गाथा’ में शामिल होने के लिए राजस्थान के बांसवाड़ा जिला पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मानगढ़ धाम में भील ​​स्वतंत्रता सेनानी श्री गोविंद गुरु को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बाकायदा धूणी पर पहुंचकर पूजन किया और आरती उतारी पीएम मोदी ने, इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल भी पीएम मोदी के साथ रहे मौजूद, यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे पीएम मोदी, आदिवासियों के प्रमुख तीर्थ स्थल मानगढ़ धाम में हो रहा है यह आयोजन, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के आदिवासी भी इसमें ले रहे हैं भाग, पीएम मानगढ़ … Read more

POD: जब गर्मजोशी से मिले पीएम मोदी, सीएम गहलोत और बघेल, दिखी लोकतंत्र की सच्ची तस्वीर:

img 20220808 010756

एक मजबूत और सच्चे लोकतंत्र की सबसे अच्छी बात यही है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता अपनी जगह और शिष्टाचार अपनी जगह, कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला रविवार को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग के 7वें गवर्निंग काउंसिल की बैठक में, राष्ट्रपति भवन का कल्चरल सेंटर में बैठक के दौरान सभी दिग्गजों ने एक दूसरे से की मुलाकात, लेकिन ऐसे में सामने आई एक तस्वीर पर टिकी सभी की निगाहें, ये तस्वीर है पीएम मोदी के साथ खड़े राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की, कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेताओं और बीजेपी के कट्टर विरोधियों के बीच में हैं प्रधानमंत्री मोदी, जहां … Read more

मोदी-शाह को जाना चाहिए पीओके, शिंदे को भी ले जाएं साथ- सामना के जरिए शिवसेना का केंद्र पर निशाना

img 20220805 221017

Politalks.News/MaharashtraPolitics. 40 से ऊपर विधायकों और अन्य सांसदों और नेताओं के विश्वासघात के बाद भी शिवसेना की आक्रमकता में कोई कमी नहीं आई है. शिवसेना ने चीन और पाकिस्तान के साथ चल रहे सीमा मुद्दे और कश्मीर में तनाव को लेकर अपने मुखपत्र सामना के जरिए मोदी सरकार की जबरदस्त भर्तसना की है. यही नहीं सामना के जरिए शिवसेना ने अपने बागी नेता और सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ विद्रोही गुट को भी निशाना बनाया है. शिवसेना का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को हमारे कश्मीर यानी पीओके में पैर रखना चाहिए था. आपको बता दें, कश्मीर में पीडीपी की अध्यक्षा और आजाद … Read more

अगर मोदी चीन के सामने घुटने टेक रहे हैं तो सत्ता किसी ऐसे व्यक्ति को सौंप दें जो…- स्वामी का बड़ा हमला

img 20220703 175526

Politalks.News/PMModi/Swami. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर चीन के मुद्दे पर अपनी ही भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. हाल ही में स्वामी ने एक ट्वीट कर कहा कि अब समय आ गया है कि पीएम मोदी यह स्पष्ट करें कि चीन ने कितने अविवादित भारतीय क्षेत्र को निगल लिया है? जिसके बाद उसे हासिल करने के लिए हमें चीन से युद्ध करना होगा. यही नहीं सुब्रमण्यम स्वामी ने ये भी कहा कि अगर पीएम मोदी चीन के सामने घुटने टेक रहे हैं तो हमारे पास यह कहने का नैतिक अधिकार है कि वह भारत की सत्ता को किसी ऐसे … Read more

आपने सिर्फ अपनी बात बोली, आप सभी मुख्यमंत्रियों से करें बात तो निकले समाधान- PM से बोले CM

img 20220429 094015

Politalks.News/Rajasthan. कोरोना रिव्यु मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा पेट्रोल और डीजल पर वैट को लेकर गैर भाजपा शाषित राज्यों पर की गई टिप्पणी पर सियासत गरमाई हुई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने इस मुद्दे को लेकर लगातार दूसरे दिन पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करें और सभी की बात सुनें. इससे राज्यों को भी अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा और उनका दृष्टिकोण भी केन्द्र सरकार को पता लग सकेगा. दरअसल, बुधवार को देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई कोरोना रिव्यु की वर्चुअल बैठक के दौरान … Read more

पूर्व नौकरशाहों ने पत्र लिख PM मोदी से की मांग- आप नफरत की राजनीति को खत्म करने का करें आह्वान

100 से ज्यादा पूर्व नौकरशाहों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र

Politalks.News/Bharat/PMModi. देश के कई राज्यों में जारी साम्प्रदायिक हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई राजनेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की चुप्पी को लेकर सवाल खड़े किए हैं और कई बार सार्वजनिक तौर पर सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी से अपील कर चुके हैं कि मोदी जी सामने आएं और देश के नाम सम्बोधन देकर ऐसी ताकतों को हिदायत दें. इसी बीच अब देश के 100 से ज्यादा पूर्व राजनयिकों ने सरकार पर नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया है. पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में पूर्व नौकरशाहों (Former Bureaucrats) ने यह उम्मीद भी जताई है कि वे ‘नफरत की … Read more