राहुल गांधी का बीजेपी पर ‘चक्रव्यूह’ अटैक! बजट का हलवा भी सदन में बांटा

rahul gandhi

राहुल गांधी जब से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बने हैं, उनका हर वार विपक्ष पर भारी पड़ता​ दिख रहा है. वे कभी तो पीएम नरेंद्र मोदी तो कभी बजट को लेकर निर्मला सीतारमण पर हमला कर रहे हैं. हाल में उन्होंने महाभारत की तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी पर चक्रव्यूह अटैक किया. यहां उन्होंने पीएम मोदी, अमित शाह, अजित डोवाल, अडाणी-अंबानी और मोहन भागवत तक को लपेट लिया. हालांकि सदन की कार्रवाई के दौरान डोवाल, अडाणी-अंबानी और भागवत के नामों को हटा दिया गया. वहीं बजट को लेकर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पर भी ऐसे जोरदार जुबानी फायर किया कि उन्होंने अपना चेहरा ही छिपा लिया. बजट की चर्चा के दौरान … Read more

केशव प्रसाद मौर्य जल्दी छोड़ रहे हैं बीजेपी! इन दावों में है कितनी सच्चाई..

keshav prasad morya vs yogi adityanath in up

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच मनभेद की स्थिति जग जाहिर है. सीएम और डिप्टी सीएम इशारों इशारों में एक दूसरे पर कटाक्ष भरे शब्दभेदी बाण छोड़ रहे हैं. इसी बीच सियासी गलियारों से उड़ते उड़​ते खबर आ रही है कि केशव प्रसाद मौर्य जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन  छोड़ रहे हैं. यह भी अफवाह है कि आगामी यूपी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी जल्द ही प्रदेश में अपना सीएम बदलेगी. अगर ऐसा न हुआ तो केशव प्रसाद मौर्य पार्टी छोड़ योगी से सीधी टक्कर लेंगे. दरअसल, दोनों के बीच यूपी में सरकार बनने के बाद से … Read more

नीतीश-नायडू को साधता मोदी 3.0 सरकार का पहला बजट: नया विकास या साथियों को खुश करने का प्रयास!

bdt

नरेंद्र मोदी 3.0 सरकार का पहला केंद्रीय बजट बीते दिवस लोकसभा में रख दिया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने काफी लंबा चौड़ा भाषण देकर काफी सारी चीजों को समझाते हुए बजट को देश के नए विकास से जोड़ा है. हालांकि बजट में बिहार और आंध्र प्रदेश को खास तवज्जो दिए जाने से विपक्ष नाखुश है. बिहार में इंफ्रा और अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए बजट में 58 हजार 900 करोड़ रुपए और आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के विकास के लिए 15 हजार करोड़ रुपए की घोषणा की गई है. ऐसे में विपक्ष ने बिहार एवं आंध्रप्रदेश को बड़ी राशि देकर अन्य राज्यों के साथ पक्षपात करने के … Read more

नीतीश ‘दोस्त दोस्त न रहा’ गा रहे तो ‘दुश्मन न करें..’ गाकर मन बहला रहे हैं चंद्रबाबू

nitish kumar and chandra babu naidu

आम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की लहर को देखते हुए सत्ता की मलाई चाटने के लिए जदयू प्रमुख नीतीश कुमार और टीडीपी चीफ चंद्रबाबू बाबू एनडीए में शामिल हुए थे. बहुमत से दूर रही बीजेपी की सरकार बनाने के लिए दोनों का अहम योगदान रहा. अब लगने लगा है कि सरकार बनते ही दोनों को निराशा हाथ लगने लगी है. पहले दोनों पार्टियों की लोकसभा अध्यक्ष पद पाने की चाहत को दबा दिया गया. सभी बड़े मंत्री पद से भी नीतीश और चंद्रबाबू को दूर रखा गया. अब दोनों की एक बड़ी मांग को भी दरकिनार किया जा रहा है. ऐसे में दोनों ही पार्टियों को एक गहरा … Read more

यूपी में होने वाला है खेला: योगी और मौर्य के बीच बढ़ रही दूरियों में क्या छिपा है कोई बड़ा संकेत?

ghthr

उत्तर प्रदेश का योगी मॉडल, जिसकी तारीफ स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं. योगी सरकार ने पिछले कुछ सालों में यूपी का गुंडाराज को जिस तरह से साफ किया है, उसकी प्रशंसा देश का बच्चा बच्चा कर रहा है. परन्तु अब लगने लगा है कि यूपी में ‘खेला’ होने जा रहा है. सियासी ​गलियारों से यह खबर चुपके से छिपती छिपाती आ रही है कि शायद योगी लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ न ले पाएं. वजह है ​राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, जिसके हालिया कुछ बयानों से स्पष्ट है कि सीएम और डिप्टी सीएम के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. हालांकि दोनों … Read more

किंगमेकर बने नीतीश-बाबू की कठपुतली बनने की तैयारी में मोदी सरकार!

pm modi chandrababu naydu and nitish kumar

लोकसभा चुनाव-2024 में भारतीय जनता पार्टी बहुमत से काफी दूर रह गयी. ऐसे में 16 सांसदों वाली टीडीपी और 12 सीटों वाली जदयू इस वक्त किंगमेकर की भूमिका में है. गलत न होगा कि इन दोनों की 28 सीटों की बदौलत बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने में सफल हो पायी है. चूंकि मोदी सरकार 3.0 की ओर से वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आगामी 23 जुलाई को बजट पेश करने जा रही है, उस वक्त जदयू प्रमुख एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और टीडीपी प्रमुख एवं आंध्रप्रदेश सीएम चंद्रबाबू नायडू अपने अपने प्रदेशों के लिए सौगातें मांगते हुए दिखाई देंगे. सूचना है कि दोनों राज्यों ने 2024 के पहले … Read more

बीजेपी के ‘हनुमान’ ने रखा पीएम मोदी का मान, विपक्ष को ऐसे लिया आड़े हाथ

chirag paswan

भारतीय जनता पार्टी के हनुमान यानी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख चिराग पासवान ने लोकसभा में हंगामा कर ​रहे विपक्ष को करारा जवाब दिया है। सदन के बाहर मीडिया के समक्ष आकर चिराग पासवान ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया। चिराग ने कहा कि आप डेढ़ सौ साल पुरानी पार्टी है लेकिन हंगामे की परंपरा को स्थापित कर रहे हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। चिराग ने कहा कि विपक्ष के नेता ने सही गलत जो भी बातें की सबका जवाब दिया, लेकिन विपक्ष सुनने को तैयार नहीं. सच कहें तो प्रधानमंत्री जी ने विपक्ष के नेता को पानी पिलाने का काम किया है. आप अपनी … Read more

ए​क पेड़ मां के नाम: मन की बात में पीएम मोदी का जनता के नाम पैगाम

pm modi in man ki baat

प्रधानमंत्री की शपथ ग्रहण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार जनता के बीच आए. अपने पसंदीदा मन की बात के 111वें संस्करण में पीएम मोदी ने एक बार फिर देश की जनता को संबोधित करते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरूआत की. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया है, इस का नाम है- एक पेड़ मां के नाम. मैंने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाया है. पिछले एक दशक में भारत में सबके प्रयासों से वन क्षेत्र का विस्तार हुआ है. अमृत महोत्सव के दौरान, देशभर में 60 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर … Read more

लोकसभा के शपथ ग्रहण समारोह में क्यों भड़के ओम बिरला? प्रियंका ने भी जताया गुस्सा

prio

लोकसभा सत्र में नव निर्वाचित सांसदों के शपथ ग्रहण के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भड़क गए और उन्होंने कांग्रेसी सांसद को फटकार लगाई. उनके इस व्यवहार पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नाराजगी जाहिर की है. प्रियंका ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने इशारों इशारों में आरोप लगाया है कि सदन में विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है. हालांकि इस बात पर स्पीकर या बीजेपी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है. दरअसल हुआ कुछ यूं कि सदन में चुने गए नए सांसदों के शपथ ग्रहण के दौरान … Read more

गंगा-तीस्ता जल बंटवारे पर बंगाल और केंद्र सरकार में टकराव: ममता ने क्यों जताई नाराजगी?

mmt

पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार ने भारत-बांग्लादेश के बीच गंगा और तीस्ता नदी के जल बंटवारे को लेकर हुई बातचीत पर नाराजगी जताई है. इस मसले पर पीएम नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच तब बातचीत हुई, जब पड़ौसी देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 21 जून को दो दिनों के लिए भारत दौरे पर आई थीं. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी कई मुद्दों पर बातचीत हुई. दोनों प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय बैठक में तीस्ता नदी के संरक्षण और प्रबंधन और 1996 की गंगा जल संधि के नवीनीकरण पर भी चर्चा की थी. अब इस बैठक पर नाराजगी जाहिर करते हुए ​पश्चिम बंगाल की सीएम ममता … Read more