क्या जाट लैंड में पीएम मोदी की चुनावी रैली मौसम के रूख को बदल पाएगी?
हरियाणा का चुनावी अभियान अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. अब से केवल 10 दिन बाद प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है. इसके लिए सभी प्रमुख दलों ने अपना प्रचार कार्य युद्ध स्तर पर कर दिया है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हरियाणा पहुंचे और यहां कांग्रेस के शासनकाल पर जमकर प्रहार किया. पीएम मोदी ने हरियाणा से ही जम्मू कश्मीर की जनता को भी साधते हुए कांग्रेस को शांति का विरोधी और आतंक व अलगाववाद को हवा देने वाली पार्टी बताया. उन्होंने कहा कि यही वजह है कि कांग्रेस हमेशा से धारा 370 की पक्षधर रही है. मोदी ने कहा कि … Read more