बयानबाजी का अखाड़ा बना ‘ऑपरेशन सिंदूर’, बीजेपी पर ‘सिंदूर का सौदागर’ बनने का आरोप

pawan khera big statement

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा पाक पर की गई जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अब राजनीतिक बयानबाजी का अखाड़ा बनता जा रहा है. एक ओर केंद्र अपनी इस उप​लब्धि को देश में उत्सव की तरह मना रहा है, देशभर में तिरंगा रैली निकाली जा रही है. वहीं कांग्रेस ने एयर स्ट्राइक से पहले पाकिस्तान को सावधान करने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता वाले बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी को लेकर सवाल उठा रहा है. कांग्रेस ने कहा कि हमारी पार्टी निश्चित तौर पर देश के साथ है लेकिन देश का सच्चाई जानने का हक है. कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को ‘सिंदूर का … Read more

‘सुधर जाओ वरना इस्लामाबाद तक बहेगी गंगा और रावलपिंडी में लहराएगा तिरंगा’

1c9ad7af 899c 4192 9fed b676ae1d0b40

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में मोदी सरकार द्वारा शुरू किए ऑपरेशन सिंदूर से पड़ौसी देश हिल गया है. हालांकि बौखलाए पाक ने भी जवाबी कार्रवाई में भारत पर हमले किए लेकिन उसे भारतीय सेना द्वारा नाकाम कर दिए गए. इस बीच राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी (AAP) के युवा नेता राघव चड्ढा ने पाकिस्तान को ललकारा है. उन्होंने कहा कि भारत बाप है और बाप हमेशा बाप होता है. साथ ही चड्ढा ने पाक को चेतावनी देते हुए कहा, ‘अब भी समय है सुधर जाओ, वरना काशी से लेकर इस्लामाबाद तक बहेगी गंगा और रावलपिंडी में लहराएगा भारत का तिरंगा’. राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी … Read more

हवाई हमले या युद्ध से लोगों का ध्यान भटकाना..ऑपरेशन सिंदूर पर राज ठाकरे ने साधा निशाना

raj thackeray big statement

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एयर स्ट्राइक की, जिसमें 9 आतंकी ट्रेनिंग कैंप को भारतीय सेना ने ध्वस्त कर दिया. इस हमले में कई आतंकियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है. पाक ने 37 लोगों के मारे जाने की बात स्वीकारी है. सभी ओर से पीएम मोदी के निर्देश पर भारतीय सेना द्वारा लिए गए एक्शन पर बधाई आ रही है. वहीं इस पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे का बड़ा बयान आया है. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बहाने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाना तो जरूरी था, … Read more

राहुल गांधी द्वारा 1984 के सिख दंगों की जिम्मेदारी लेना एक पॉलिटिकल स्टंट या ड्रामा!

rahul gandhi speech in brown university america

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों सहित अन्य कांग्रेस राज में हुई अन्य गलतियों की जिम्मेदारी लेना स्वीकार किया है. अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वे इतिहास में पार्टी की हर एक गलती की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं, भले ही कोई घटना उनके राजनीति में आने से पहले की हो. इधर, भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सांसद के इस बयान को राजनीतिक ड्रामा करार दिया है. राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए यहां तक कह दिया कि अगर … Read more

‘सिंधु पर बांध बना तो हमला..’ पाक मंत्री की भारत को गीदड़ भभकी

pak minister khawaja asif vs pm modi on pahalgam

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा है. भारत की ओर से सिंधु जल संधि को समाप्त करने के फैसले के बाद पड़ौसी देश बौखला गया है और लगातार गीदड़ भभकी दे रहा है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना के तीनों अंगों को जवाबी कार्यवाही की खुली छूट दे दी है. इसी बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को खुली धमकी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर भारत ने सिंधु नदी पर कोई भी बांध बनाया या सिंधु जल संधि का उल्लंघन किया तो पाकिस्तान हमला कर देगा. इस मीडिया चैनल को दिए … Read more

बंगाल में दीदी और बीजेपी के दिलीप घोष के बीच पक रही सियासी खिचड़ी!

Mamata Banerjee Meets Dilip Ghosh

पश्चिम बंगाल में इन दिनों फिर से किसी सियासी खिचड़ी पकने की खुशबू आ रही है. ऐसा लगने लगा है कि आग भी लगी है और खिचड़ी की हाड़ी भी चढ़ चुकी है. बस इसके बाहर निकालकर परोसने की देरी है. बात हो रही है पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके धुर विरोधी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष के बीच हुई एक अनौपचारिक मुलाकात की, जिसे राज्य में नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन समारोह का चोला पहनाकर छिपाने की नाकाम कोशिश की जा रही है. इस मुलाकात से प्रदेश का सियासी पारा उबलने लगा है. बीजेपी के नेताओं ने … Read more

कांग्रेस ने हटाई ‘गायब’ वाली पोस्ट, बीजेपी ने ‘सिर तन से जुदा’ से की थी तुलना

congress delete the post gayab indicate to pm modi

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘गायब’ बताने वाला पोस्ट डिलीट कर दिया है. कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें कुर्ता-पायजामा पहने शख्स का सिर कटा हुआ और उसके हाथ-पैर गायब दिखाए थे. इसके कैप्शन में लिखा था- जिम्मेदारी के समय Gayab (गायब). कांग्रेस की इस पोस्ट को पहलगाम हमले के बाद 24 अप्रैल को हुई सर्वदलीय बैठक से जोड़कर देखा जा रहा था, जिसमें पीएम मोदी नहीं आए थे. बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की थी. बीजेपी ने इसके जवाब में इस पोस्ट की तुलना ‘सिर तन से जुदा’ से की थी. सियासी बवाल और … Read more

पहलगाम हमले के बाद आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक, पीएम मोदी ले सकते हैं बड़ा निर्णय

modi shah

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में ले सकते हैं कोई बड़ा निर्णय, सीसीएस की बैठक में आर या पार का निर्णय भी हो सकता है, सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई भी हो सकती है, सख्त कार्रवाई का सीधा संकेत देने के लिए ही पीएम ने सेना को दे रखी है खुली छूट, सैन्य कार्रवाई से पहले कूटनीतिक मोर्चे पर वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने की बनाई जा रही है रणनीति, गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की चली गई थी जान, इस … Read more

पहलगाम हमला: पड़ौसी देश पर आक्रामक है भारत का रूख, सेना को मिली पूरी छूट

pm modi takes a high lavel meeting in pmo

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पड़ौसी देश के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाने का पूरा मन बना लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सेना के तीनों दलों को आतंकवाद से निपटने के लिए खुली छूट दे दी है. एक न्यूज ऐजेंसी के मुताबिक, पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का तरीका, लक्ष्य और समय सेना द्वारा तय करने की बात कही है. प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात तीनों सेनाओं के प्रमुख, NSA अजीत डोभाल, CDS अनिल चौहान के साथ हाई लेवल मीटिंग में कही. इसके ठीक बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने करीब 9 देशों के विदेश मंत्रियों से फोन पर इस संबंध में बातचीत … Read more

कांग्रेस के ‘पीएम गायब’ पोस्टर पर विवाद, जवाब में बीजेपी का करारा तंज

poster war between bjp and congress

कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी पर सोशल मीडिया पर की गयी पोस्ट पर मच रहा बवाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा था निशाना, बिना सिर बिना पैर वाली एक तस्वीर में कैप्शन में लिखा है- जिम्मेदारी के समय Gayab (गायब), कांग्रेस की इस पोस्ट को पहलगाम हमले के बाद 24 अप्रैल को हुई सर्वदलीय बैठक से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें पीएम मोदी रहे थे अनुपस्थित, अब बीजेपी ने किया कांग्रेस पर हमला, कांग्रेस को बताया ‘पाकिस्तान का यार’, सोशल मीडिया पर राहुल जैसी सफेद टीशर्ट पहने और गांधी टोपी लगाए व्यक्ति को पीठ पीछे चाकू लिए दिखाया गया है, इस फोटो को ‘पाकिस्तान के यार’ कैप्शन के साथ किया … Read more