खतरे ग्लोबल हों तो प्रतिक्रिया नहीं हो सकती लोकल, आतंक के खिलाफ दुनिया को आना चाहिए साथ- मोदी

पीएम मोदी ने की इंटरपोल की वार्षिक बैठक में शिरकत

Politalks.News/Delhi. मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 90वीं इंटरपोल महासभा का शुभारंभ किया. इंटरपोल महासभा की बैठक में 195 इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल रहे. इसमें मंत्री, देशों के पुलिस प्रमुख, राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के प्रमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हैं. इंटरपोल महासभा की बैठक में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लिए 2 प्रतिनिधिमंडल भी आए हैं. इसमें पाकिस्तान समेत 195 इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल हिस्सा ले रहे हैं. इस बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के प्रति अपना कड़ा रूख बरक़रार रखा. पीएम मोदी ने कहा कि, ‘आतंक के खिलाफ विश्व को एकजुट होना होगा. … Read more

अब जीवन में कभी नहीं जाएंगे भाजपा के साथ, सब समाजवादी रहेंगे एक साथ- नीतीश ने बोला हमला

705e653f15229673ebe8c372ead1347f

Politalks.News/Bihar/Nitish/Modi. बिहार में लगातार दो बार भाजपा के साथ हाथ मिलाकर सरकार बनाने वाले जदयू नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद से लगातार भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हैं. हाल ही में अमित शाह के साथ हुई सियासी बयानबाजी अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. शुक्रवार को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर के उद्घाटन के मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज कल जो लोग है क्या वो किसी की सुनते हैं? किसी से बात करते हैं? या किसी राज्य का विकास करते हैं? इनके पहले जो लोग थे वो लोग … Read more

चंद मिनटों में PM मोदी ने जीत लिया दिल, घुटनों के बल बैठकर 3 बार किया जनता को प्रणाम, ये किया वादा

img 20220930 wa0198

Politalks.News/Rajasthan. लम्बे इंतजार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के अंबाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद बीती रात 10.11 बजे सिरोही के आबूरोड स्थित मानपुर हवाई पट्टी पहुंचे. यहां लोगों की भीड़ को देखकर पीएम नरेंद्र मोदी ने स्टेज पर घुटने के बल बैठकर जनता का तीन बार अभिवादन किया. बिना माइक के सम्बोधित करते हुए लोगों से वादा किया कि मैं दोबारा यहां आऊंगा और आपका जो प्यार है, उसे ब्याज समेत चुकता करूंगा. कार्यक्रम के दौरान मंच पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, पाली सांसद पीपी चौधरी, जालोर सिरोही सांसद देवजी पटेल मौजूद थे. आपको … Read more

दानिश ने समय पर सारी सूचना देकर बचाया सरकार को- तारीफ के साथ CM गहलोत ने किया खुलासा

img 20220916 wa0123

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot. प्रदेश में अनूठे प्रयोग के तौर पर हुए ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिंक खेलों का बीते रोज समापन हो गया. समापन समारोह में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीते रोज गुरुवार को पहले भरतपुर और उसके बाद सवाई माधोपुर पहुंचे. इस दौरान सीएम गहलोत ने अपने चिर-परिचित अंदाज में जहां पीएम मोदी, अमित शाह पर जमकर जोरदार निशाना साधा तो वहीं सियासी संकट के समय सचिन पायलट का साथ छोड़ गहलोत गुट में शामिल होने वाले सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार की जमकर तारीफ की. मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि दानिश अबरार अगर साथ नहीं देते तो शायद उनकी सरकार नहीं बचती और उनकी जगह आज … Read more

सड़क हादसे में सायरस मिस्त्री की मौत से उद्योग जगत में शोक की लहर, पीएम मोदी सहित दिग्गजों ने कही ये बात

photo 6098224236398228153 y

Politalks.News/Bharat/TataSons. टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि पालघर के पास यह हादसा हुआ है. ऐक्सिडेंट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बता दें मिस्त्री चार साल तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं. जानकारी के मुताबिक वह अहमदाबाद से मुंबई वापस जा रहे थे, जहां पालघर के पास एक ब्रिज पर मर्सिडीज गाड़ी से उनका ऐक्सिडेंट हो गया. पीटीआई के मुताबिक यह हादसा रविवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ. मिस्त्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई हस्तियों ने ने शोक जताया है. पीएम मोदी … Read more

सब कुछ मंजूर, लेकिन सड़कों की क्वालिटी में समझौता नहीं मंजूर- अधिकरियों को गहलोत की दो टूक

सब कुछ मंजूर, लेकिन सड़कों की क्वालिटी में समझौता नहीं मंजूर सीएम गहलोत

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot. बीते तीन दिन गृहनगर जोधपुर के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शहर की टूटी-फूटी सड़कों को लेकर सार्वजनिक रूप से अधिकारियों को लगाई गई लताड़ ने काफी सियासी सुर्खियां बटोरीं थीं. इसी कड़ी में आज गुरुवार को सीएम आवास से 3324 करोड़ की 113 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान भी मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेश की खस्ता सड़कों के हाल पर अधिकारियों को निशाने पर लिया. सीएम गहलोत ने सड़कों की खराब स्थति के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया और दो टूक शब्दों में कह दिया कि सरकार के स्तर पर जब धन की कमी नहीं, तो फिर सड़कों की ऐसी स्थिति क्यों है? … Read more

देश के साथ में धोखा था गुजरात मॉडल, मार्केटिंग के उस्ताद मोदी ने बनाया सिर्फ माहौल- सीएम गहलोत

img 20220811 191229

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot. सुबह परिवार के रक्षा बंधन का पर्व मनाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत में एक बार फिर भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. सीएम गहलोत ने फ्री स्कीम को रेवड़ी बताने सहित कई मुद्दों को लेकर तो PM नरेंद्र मोदी और BJP आड़े हाथ लिया ही साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत ने मोदी के गुजरात मॉडल पर सवाल उठाते हुए इसे देश के साथ धोखा बताया है. इसके साथ ही सीएम गहलोत ने पीएम मोदी को मार्केटिंग का उस्ताद भी बताया. वहीं मुख्यमंत्री गहलोत ने यह भी कहा कि मैंने पुरानी पेंशन बहाल … Read more

POD: जब गर्मजोशी से मिले पीएम मोदी, सीएम गहलोत और बघेल, दिखी लोकतंत्र की सच्ची तस्वीर:

img 20220808 010756

एक मजबूत और सच्चे लोकतंत्र की सबसे अच्छी बात यही है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता अपनी जगह और शिष्टाचार अपनी जगह, कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला रविवार को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग के 7वें गवर्निंग काउंसिल की बैठक में, राष्ट्रपति भवन का कल्चरल सेंटर में बैठक के दौरान सभी दिग्गजों ने एक दूसरे से की मुलाकात, लेकिन ऐसे में सामने आई एक तस्वीर पर टिकी सभी की निगाहें, ये तस्वीर है पीएम मोदी के साथ खड़े राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की, कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेताओं और बीजेपी के कट्टर विरोधियों के बीच में हैं प्रधानमंत्री मोदी, जहां … Read more

अब KCR ने किया पीएम मोदी की बैठक से किनारा, नीतीश ने दूसरी बार किया मुलाकात से इनकार

मोदी की मीटिंग से किनारा कर बोले मुख्यमंत्री- फायदा क्या?

Politalks.News/NitiAayog. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 7 अगस्त को नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक आयोजित होगी. नीति आयोग की इस बैठक में फसल विविधीकरण और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी. इस बैठक में जी-20 मंच पर प्रगति को रेखांकित करने में राज्यों की भूमिका पर भी जोर दिया जाएगा. वहीं नीति आयोग की इस बैठक में बिहार के बाद अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी भाग नहीं लेंगे. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख अपने इस निर्णय की जानकारी दी है. KCR ने अपने पत्र में लिखा कि, ‘भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में … Read more

आपके कहने पर लोगों ने ताली-थाली बजाई, अब शांति की अपील भी करके देख लो- गहलोत के निशाने पर PM मोदी

img 20220802 wa0109

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot. प्रदेश के साथ-साथ देशभर में चुनावी सीजन के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा किए जाने वाले फ्री के वादों यानी ‘रेवड़ी पॉलिटिक्स’ को लेकर सियासत गरमाई हुई है. इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रेवड़ी पॉलिटिक्स को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि, ‘वो कहते हैं कि हम राजस्थान में रेवड़ियां बांट रहे हैं, लेकिन यह रेवड़ियां नहीं बल्कि आम आदमी की जरूरत है. उसके स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए चलाई जा रही निशुल्क इलाज की योजना को वे रेवड़ियां बता रहे हैं. उनका तो लोकतंत्र में विश्वास ही नहीं है. वह सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं. आज देश में … Read more