‘कांग्रेस मेरी कब्र खोदने में व्यस्त, मैं एक्सप्रेस-वे बनाने में मस्त’ – कांग्रेस-JDS के गढ़ में गरजे पीएम मोदी

pm narendra modi in karnataka

PM Narendra Modi in Karnataka: आगामी दो महीनों में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके चलते पिछले दो महीनों से भी कम वक्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठी बार कर्नाटक पहुंचे हैं. यहां 10 लेन के बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. 16 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं की आधारशिला रखने के साथ साथ श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली स्टेशन पर दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन किया. इसे हाल ही में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दी गई है. इसके अलावा, कांग्रेस-JDS के गढ़ मंड्या में रोड शो करते हुए कहा कि कांग्रेस मेरी कब्र खोदने में व्यस्त है जबकि मैं एक्सप्रेस-वे बनाने में मस्त हूं. … Read more

‘जेल में डालकर मुझे पहुंचा सकते हो कष्ट, नहीं तोड़ सकते मेरे हौसले’- मोदी सरकार को सिसोदिया का मैसेज

manish sisodia send a msg from jail to modi government

Manish Sisodiya on Modi Government. दिल्ली आबकारी घोटाले में गिरफ्तारी के बाद रिमांड में चल रहे दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने तिहाड़ जेल से ही केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है. सोशल मीडिया हैंडल से एक संदेश लिखकर उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा. ED के द्वारा आबकारी घोटाले में 290 करोड़ रुपए कथित तौर पर भ्रष्टाचार अर्जित रकम के मामले में सिसोदिया से पूछताछ के लिए सिसोदिया को तिहाड़ जेल में रखा गया है. उन पर दिल्ली में दोषपूर्ण आबकारी नीति तैयार करने का आरोप है. हालांकि इस नीति को रद्द किया जा चुका है. सीबीआई और ईडी द्वारा भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार आम आदमी … Read more

दिल्ली शराब घोटाले के सरगना हैं केजरीवाल! विजय नायर के साथ संबंधों को उजागर करें सीएम- ठाकुर

arvind kejriwal vs anurag thakur

Anurag Thakur on Arvind Kejriwal. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले का सरगना बताया है. उन्होंने कहा कि सीएम को बताना चाहिए कि आखिर ‘वी’ कौन है और किसने मैसेज किया कि ‘V’ को पैसे की जरूरत है. केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली सरकार और अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए विजय नायर के साथ अपने संबंधों का खुलासा करने को भी कहा. इसके साथ साथ अनुराग ठाकुर ने बीआरएस एमएलसी के.कविता और लालू यादव पर भी हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली शराब घोटाले को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल ही … Read more

हैदराबाद में लगे ‘बाय बाय मोदी’ के पोस्टर, बिस्वा-सिंधिया-राणे-शुभेंदु की उड़ाई गई है खिल्ली

bye bye modi

KCR v/s Modi Government in Hyderabad: हैदराबाद में शनिवार को सियासत उस समय गर्मा गई, जब केसीआर के पार्टी कार्यालय के बाहर ‘बाय बाय मोदी’ के पोस्टर लगे हुए दिखाई दिए. इतना ही नहीं, यहां हिमंत बिस्वा सरमा, ज्योदिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे और शुभेंदु अधिकारी समेत कई नेताओं पर भी निशाना साधा गया है. ये सभी नेता किसी अन्य पार्टी से बीजेपी में आए हुए हैं. माना जा रहा है कि इन सभी पर ईडी या सीबीआई की जांच चल रही थी लेकिन जब से ये बीजेपी में शामिल हुए हैं, तभी से इन सभी के सभी आरोप शांति की भेंट चढ़ चुके हैं. ताजा मामला दिल्ली की शराब नीति … Read more

क्या विपक्ष को एक सूत्र में बांधने की कोशिशों में सफल हो पाएगी मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी?

img 20230306 121536

Opposition on the arrest of Manish Sisodia. इस बात में कोई दो राय नहीं कि देशभर में भारत जोड़ो यात्रा निकालकर राहुल गांधी ने विपक्षी एकता का सूत्रधार किया. कन्याकुमारी से दक्षिण भारत तक निकाली गई करीब साढ़े तीन हजार किमी. लंबी पदयात्रा में कई नेताओं ने राहुल गांधी का समर्थन किया लेकिन कुछ ऐसे मजबूत नेता भी थे, जिन्होंने इस यात्रा को मौन समर्थन तो दिया, लेकिन शामिल नहीं हुए. अरविंद केजरीवाल और नीतीश कुमार इनमें से प्रमुख रहे. हालांकि भारत जोड़ो यात्रा को विपक्ष से जितना समर्थन मिलना चाहिए था, उतना नहीं मिल पाया लेकिन दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की आबकारी नीतियों के चलते उनकी गिरफ्तारी … Read more

मानहानि का केस दर्ज करवाने जा रहे गजेंद्र सिंह पर गहलोत बोले- ऐसे घपलेबाज को मोदी ने बना रखा है मंत्री

img 20230304 153201

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सियासी अदावत हुई तेज, एक ओर जहां मंत्री गजेंद्र सिंह सीएम गहलोत के खिलाफ दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में आज मानहानि का केस दायर करने की कर रहे हैं तैयारी, गजेंद्र सिंह ने संजीवनी घोटाले में उनके परिवार के बारे में की गई बयानबाजी को बनाया है केस का आधार, सीएम गहलोत ने 21 फरवरी को सचिवालय में बजट की समीक्षा बैठक के बाद दिया था बड़ा बयान, कहा था कि संजीवनी घोटाले में गजेंद्र सिंह के मां-बांप, पत्नी सहित पूरा परिवार है शामिल, वहीं सीएम गहलोत ने मानहानि केस का स्वागत करते हुए गजेंद्र … Read more

अगर मोदी के नाम पर वोट मांगनें आएं बीजेपी वाले तो उनको चप्पलों से पीटना- श्री राम सेना अध्यक्ष का बयान

img 20230304 140641

विवादास्पद नेता और श्री राम सेना के प्रमोद मुथालिक ने एक बार फिर दिया बड़ा विवादित बयान, कर्नाटक चुनाव को लेकर मुथालिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगने के लिए भाजपा नेताओं पर साधा निशाना, कारवार में लोगों को संबोधित करते हुए मुथालिक ने कहा कि अगर वे डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेते हैं तो बीजेपी नेताओं को पीटो चप्पलों से, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुथालिक ने कहा- ‘वे नालायक हैं। वे बेकार लोग हैं जो लेते हैं पीएम मोदी का नाम, वे नहीं समझेंगे अपने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को’ इस तरह हिंदू सेना प्रमुख ने भाजपा नेताओं को मोदी के नाम और … Read more

‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ कहने वालों पर अब अमित शाह का पलटवार, कर्नाटक में खूब गरजे केंद्रीय गृहमंत्री

amit shah in karnataka

Amit Shah in Karnataka. पूर्वोत्तर के राज्यों में जीत का परचम लहराने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनावों पर अपना सारा फोकस कर लिया है. यही वजह है कि कर्नाटक में इन दिनों बीजेपी के दिग्गजों की फौज जमी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तक कई बीजेपी दिग्गज इस प्रदेश की सरजमीं पर अपनी आवाज को जनता तक पहुंचा रहे हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक बार फिर कर्नाटक में एक जनसभा के बीच मंच से कांग्रेस पर तीखा हमला किया. शाह ने ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ जैसे नारों को लेकर तंज कसते … Read more

मर जा मोदी के जवाब में देश बोल रहा है- मत जा मोदी, EVM को गाली पड़नी शुरू हुई या नहीं?- PM मोदी

pm narendra modi

PM Modi on victory in Tripura, Meghalaya and Nagaland: पूर्वोतर के त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनावों के परिणाम जारी हो चुके हैं. ईस्ट स्टेट्स में मिली सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय पहुंच जहां पूर्वोतर राज्य की जनता का भारी जीत के लिए आभार जताया तो वहीं कांग्रेस पर तीखा हमला किया. पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष जहां-जहां हमारी कब्र खोदने की ख्वाहिश करते हैं, वहां वहां कमल खिलता जा रहा है. दो राज्यों में पूर्ण बहुमत और मेघालय में गठबंधन सरकार बनने की संभावना के बीच पीएम मोदी ने चुटकी लेते हुए कार्यकर्ताओं से पूछा कि परिणामों के बाद टीवी पर ईवीएम को गाली … Read more

मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे लगा रहे कांग्रेसियों को PM का जवाब- ‘मोदी तेरा कमल खिलेगा’ कह रहा है देश

narendra modi rally

Prime Minister Narendra Modi in Meghalaya. 27 फरवरी को होने जा रहे मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दलों का सियासी घमासान अब अपने अंतिम चरण में है और सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी जान फूंक दी है. इसी कड़ी में शुक्रवार को मेघालय के दौरे पर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां एक रोड शो किया तो वहीं शिलांग में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. हाल ही कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए नारे “मोदी तेरी कब्र खुदेगी” पर जबरदस्त पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने चेतावनी देते हुए कहा कि आपत्तिजनक भाषा या सोच का इस्तेमाल करने वालों को देश … Read more