सीएम गहलोत अपनी औकात देख लो, मंत्रिमंडल तक का विश्वास खुद पर नहीं है – मंत्री जोशी
Rajasthan Politics: ‘गहलोत साहब आपकी औकात आप देख लो. आप खुद ही कहते हो कि आपका बस चलता तो आप प्रताप सिंह खाचरियावास को पार्टी से निकाल देते. आप मुख्यमंत्री हो लेकिन आपकी चलती नहीं है.’ यह शब्द हैं केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी के, जो सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र में विजय बूथ संकल्प बैठक को संबोधित करते हुए अपनी राजनीतिक मर्यादा को लांघ बैठे. जोशी ने कांग्रेस में अंदरुनी फूट का जिक्र करते हुए कहा कि सीएम गहलोत को प्रतापसिंह खाचरियावास पर विश्वास नहीं है और न ही खाचरियावास को सीएम गहलोत पर. जोशी ने कहा कि मंत्रिमंडल तक को अपने मुख्यमंत्री पर विश्वास नहीं है. … Read more