जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मिले राहुल गांधी, क्या हैं इस मुलाकात के मायने?

rahul gandhi interviews satyapal malik

Rahul Gandhi interviews Satya Pal Malik: कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की है. करीब आधे घंटे की इस मुलाकात में उन्होंने एक्स गवर्नर से पुलवामा हमला, किसान आंदोलन, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), अनुच्छेद 370, जातिगत जनगणना, मणिपुर हिंसा समेत कई मुद्दों पर सवाल जवाब किए. वहीं मलिक ने जम्मू-कश्मीर और अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस नेता के समक्ष अपनी राय रखी. अब सियासी गलियारों में इस मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं. चूंकि मलिक बेबाक अंदाज वाली एक शख्सियत रहे हैं. ऐसे में उन्होंने भी खुलकर अपने मत की बात राहुल गांधी के सामने … Read more

नेताओं की धुलाई के लिए बीजेपी को अपना सिंबल वॉशिंग मशीन बनाना चाहिए…

sharad pawar on modi

Sharad Pawar big Statement: NCP के इलेक्शन सिंबल पर अधिकार पर सुनवाई से पहले शरद पवार ने बीजेपी पर तंज कसा है. एनसीपी के प्रमुख रहे शरद पवार ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी को नेताओं की धुलाई के लिए अपना सिंबल कमल के फूल की जगह वॉशिंग मशीन रख लेना चाहिए. इलेक्शन कमीशन आज एनसीपी के​ सिंबल पर सुनवाई करने वाला है. इसके लिए इलेक्शन कमीशन ने शरद और अजित दोनों गुटों को पर्सनल सुनवाई के लिए बुलाया है. ये दोनों ही गुट पार्टी पर अपना दावा कर रहे हैं. बीजेपी और सीएम एकनाथ शिंदे से हाथ मिलाने के बाद से शरद पवार के … Read more

कांग्रेस आतंकी पर मेहरबान लेकिन मोदी का मतलब है गारंटी पूरी होने की गारंटी -जयपुर में गरजे पीएम

pm modi

Rajasthan Politics: ‘छोटी काशी’ जयपुर में प्रदेश के लोकदेवताओं को नमन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की परिवर्तन संकल्प रैली में कांग्रेस और गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला. करीब साढ़े चार बार गुलाबी नगरी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को आतंकी पर मेहरबान होने वाली पार्टी कहकर पुकारा. राजस्थान की गहलोत सरकार में पेपर लीक, कन्हैयालाल हत्याकांड, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां की सरकार पेपर लीक माफियाओं को संरक्षण देती है. राजस्थान में बीजेपी सरकार बनने के बाद पेपर लीक करने वाले माफियाओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही पीएम मोदी ने लाल … Read more

खड़गे ने क्यों लगाई छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री को फटकार, जिसके बाद कांग्रेस नेता को मांगनी पड़ी माफी?

kharge on ts singh

छत्तीसगढ़ के नए नवेले उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव को अपना एक काम इतना भारी पड़ गया कि उन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कोप का भाजन बनना पड़ा. खड़गे ने पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के समक्ष टीएस सिंह देव को जमकर फटकार लगाई. खड़गे की नाराजगी को भांपते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने खेद जताते हुए सभी के सामने सॉरी कहा. हाल में टीएस सिंह देव को मंत्री पद से प्रमोट करते हुए भूपेश बघेल की सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाया गया है. वाक्या सीडब्ल्यूसी मिटिंग का है. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की विस्तारित बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव … Read more

सबसे छोटे सत्र के साथ पुराने लोकसभा भवन को दी विदाई, नई इमारत में आज से गढ़ी जाएगी नई इबादत

new parliament

भारतीय इतिहास के सबसे कम समयावधि के विशेष सत्र के साथ लोकसभा के पुराने भवन को विदाई दे दी गयी. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक होते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, पीवी नरसिम्हा राव और डॉ. मनमोहन सिंह को भी पूरे मन से याद किया. अपने राजनीतिक गुरू लाल कृष्ण आडवाणी और 43 साल तक संसद के सदस्य रहे इंद्रजीत गुप्ता का भी यहां उन्होंने जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इन सबने इस संसद में नेतृत्व धर्म को बखूबी निभाया है इसलिए इन्हें हमेशा याद किया जाएगा. आज से लोकसभा की कार्यवाही लोकतंत्र के नए मंदिर नए संसद भवन में होगी. लोकसभा एवं … Read more

पार्टी से निलंबित कैलाश मेघवाल ने खोल दी अर्जुराम मेघवाल और बीजेपी की पोल!

kailash meghwal

RajasthanUpdates. अभी तक बीजेपी पूर्व मंत्री एवं पूर्व कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह गुढ़ा की ‘लाल डायरी’ को लेकर गहलोत सरकार को घेरकर मुद्दे को विधानसभा चुनावा में भुनाने की तैयार में थी. लेकिन अब ऐसा ही मौका कांग्रेस के भी हाथ लग गया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान विधानसभा के पूर्व स्पीकर कैलाश मेघवाल ने एक प्रेस कॉन्फेंस करते हुए अपनी ही पार्टी की पोल खोलकर रख थी. उन्हें केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल को भ्रष्ट बोलने पर पार्टी से निलंबित किया गया है. इसके बाद मेघवाल ने खुलकर कहा कि उद्योग सेवा से लेकर कलेक्टर रहने तक अर्जुन मेघवाल ने कई भ्रष्टाचार किए और दबाव के कारण उन … Read more

एक देश-एक चुनाव पर साथ आए राहुल-स्टालिन, खड़गे ने बताया ‘नौटंकी’

one nation one election

One Nation-one Election: वन नेशन-वन इलेक्शन पर चर्चा और सियासत पहले से कहीं तेज होती जा रही है. सत्ताधारी पक्ष द्वारा 18 सितंबर से बुलाए गए 5 दिवसीय विशेष संसदीय सदन में इस बिल को रखने जा रहा है. संख्या बल को देखते हुए यह बिल पारित हो जाएगा, इसमें कोई संशय नहीं है. विपक्ष इसका विरोध कर रहा है क्योंकि इसका सर्वाधिक फायदा केंद्र में सत्ताधारी सरकार को ही होता है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहले ही इसका विरोध कर चुके हैं. अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी उनके साथ आ गए हैं. वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे भारतीय जनता पार्टी की नौटंकी बताया … Read more

‘अगर कोई लाल डायरी है तो सामने क्यों नहीं ला रहे’, अमित शाह पर कपिल सिब्बल का तेज तर्रार हमला

kapil sibal on shah

Kapil Sibal on Amit shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हाल में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर गुढ़ा की लाल डायरी को लेकर काफी सारे निशाने साधते थे. गृहमंत्री ने कहा कि डायरी ऊपर से लाल है पर अंदर इसमें काले कारनामे छिपे हैं. इस डायरी में कांग्रेस के कई राज छुपे हैं और कई करोड़ों के घोटालों का राज छुपा हुआ है. इस पर पलटवार करते हुए राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा है कि अगर कोई लाल डायरी है तो सामने क्यों नहीं ला रहे हो. अपने हमले को तेज करते हुए सिब्बल ने कहा कि अगर असल में गृहमंत्री के पास लाल डायरी होती तो वो … Read more

‘स्काऊ नॉर द लिमिट’ चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद पीएम मोदी का संदेश

pm modi on chandrayaan3 mission

Chandrayaan3. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस एलएम की साफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल करते हुए इतिहास रच लिया. इसरो के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन ‘चंद्रयान-3’ के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने चंद्रमा की सतह को चूम कर अंतरिक्ष विज्ञान में सफलता की एक नई इबारत रच दी. इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला और चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले चार देशों में शामिल हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिणी अफ्रिका से एक … Read more

‘देश में अगर औरतें अपमानित हैं तो दिल पर रखकर हाथ कहिए, क्या देश आजाद है’

congress

Mallikarjun kharge on Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के कार्यक्रम में मंच से संबोधित करते हुए बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला किया है. उन्होंने इस बात का भी जवाब दिया है कि कांग्रेस ने आजादी के बाद के 70 सालों में क्या किया. देश की राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में महिला कांग्रेस ब्लॉक के अध्यक्षों और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा, ‘पीएम मोदी पूछते हैं कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में क्या किया. हमने इतने सालों तक लोकतंत्र और संविधान को बचाकर रखा. तभी आज आप प्रधानमंत्री बन पाए हैं. खड़गे ने मणिपुर हिंसा और वहां … Read more