राजस्थान में मोदी के भजन: विकसित भारत अभियान की लॉन्चिंग करेंगे पीएम मोदी

img 8834

Rajasthan Politics: राजस्थान में नयी सियासत और सरकार की शुरुआत हो चुकी है. राजस्थान में एक बार गहलोत और एक बार वसुंधरा की परिपाटी को समाप्त कर एक नए अध्याय का आरंभ करते हुए भजन लाल शर्मा ने प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की. उनके साथ साथ दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा ने डिप्टी सीएम की शपथ ली. अब शनिवार को दोपहर 2:15 बजे जयपुर के महारानी कॉलेज में विकसित भारत अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं. पीएम मोदी वर्चुअल इस अभियान की लॉन्चिंग करेंगे. सीएम ने खुद इस अभियान से आम जन के जुड़ाव के लिए अपील जारी की है. इस … Read more

राजस्थान में अशोक गहलोत पर कैसे भारी पड़ गई बीजेपी? जानिए 5 वजह

why ashok gehlot & congress lost Rajasthan

Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार को करारी शिख्स्त का सामना करना पड़ा है. जब सीएम अशोक गहलोत विश्वास के साथ ये कह रहे थे कि हमारी सरकार आ रही है. उस समय निश्चित तौर पर लग रहा था कि प्रदेश में सत्ता पाने के लिए टक्कर कांटे की होगी. एक तरफ मोदी मैजिक तो दूसरी तरह गहलोत की जादूगरी. अंदाजा यही लगाया जा रहा था कि बेशक भारतीय जनता पार्टी शहरी इलाकों में मजबूत हो लेकिन ग्रामीण इलाकों में जादूगर की जादूगरी का कोई तोड़ नहीं है. हालांकि ऐसा हो न सका. कांगेस के गढ़ दौसा, भरतपुर, कोटा एवं अजमेर जिले की अधिकांश सीटें बीजेपी के … Read more

उपराष्ट्रपति के एक बयान पर मच रहा सियासी हंगामा, संजय राउत सहित अन्य नेताओं का फूटा गुस्सा

vice president vs sanjay raut

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए एक बयान को लेकर सियासी हंगामा मच गया है. महाराष्ट्र के मुंबई के ओपेरा हाउस में श्रीमद राजचंद्र की जयंती समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए धनखड़ ने महात्मा गांधी की तुलना पीएम मोदी से कर दी थी. उपराष्ट्रपति महोदय ने पीएम मोदी को युगपुरुष कहकर संबोधित किया था. इस बयान के खिलाफ विपक्षी नेताओं का लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है. उद्धव ठाकरे समर्थित शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी इस बयान पर अपना गुस्सा जताया है. शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने कहा कि 2024 के बाद आप ये बात … Read more

भावुक करने वाली है उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता – पीएम मोदी

uttarkashi tunnel rescue laborers came out of the tunnel

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने इस रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता को भावुक करने वाली बताया है. टीम ने मलबे से भरी सुरंग को भेदकर सभी मजदूरों को सकुशल बाहर निकलने में सफलता हासिल की है. इस मौके पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाईयों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है. पीएम मोदी ने लिखा, ‘टनल में जो साथी फंसे हुए थे. उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपका साहस और धैर्य हर किसी को प्रेरित कर … Read more

‘हम हमेशा आपके साथ…’ विश्वकप फाइनल में भारतीय टीम की हार पर आया मोदी-राहुल का रिएक्शन

worldcup 2023

World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आज दिन अच्छा नहीं रहा. भारत का तीसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया है. क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलियाई ने हरा दिया. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ था, जहां खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे. भारतीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में ​लगातार 10 मैच जीतने के बाद फाइनल हार बैठी. इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को दिलासा देते हुए कहा है कि आपने बहुत अच्छे जज्बे के साथ खेल खेला और हम हमेशा आपके साथ खड़े हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी … Read more

पीएम मोदी के ‘अरे मूर्खों के सरदार…’ बयान पर भड़के बघेल, बोले-अहंकारी प्रधानमंत्री

baghel on modi

देश में चाइनीज मोबाइल फोन के इस्तेमाल वाले बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर करारा पलटवार किया है. पीएम मोदी ने राहुल गांधी को मूर्ख कहकर भी संबोधित किया. पीएम मोदी के इस बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने नाराजगी जताई है. बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री का अहंकार इतना बढ़ गया है कि अब वह जनता के बीच गाली दे रहे हैं. https://x.com/ANI/status/1724451570128154705?s=20 दरअसल, पीएम मोदी ने कहा कि कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है. बिना किसी का नाम लिए पीएम मोदी ने … Read more

‘चुनाव जीतने के लिए सोने के महल का वादा कर आलू से सोना निकाल सकती है कांग्रेस’

pm modi on congress

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते इलेक्शन केम्पेनिंग जोरों पर चल रही है. सभी प्रमुख दल चुनावी प्रचार प्रसार और रैलियों में जमकर पसीना बहा रहे हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक ही दिन में दो से तीन जनसभाएं करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की पेशकश कर रहे हैं. इस क्रम में पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में दो जनसभाएं कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. एक ओर छत्तीसगढ़ में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने गरीबी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया. वहीं एमपी में तंज कसते हुए पीएम ने कहा कि चुनाव जीतने … Read more

आने वाले 25 साल भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण – पटेल की जयंती पर पीएम मोदी

pm modi

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई दी है. अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने एकता नगर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 25 साल भारत के लिए इस शताब्दी के सबसे महत्वपूर्ण 25 साल हैं. इन 25 वर्षों में हमें समृद्ध बनना है, विकसित बनना है. उन्होंने यंग बिग्रेड से कहा कि आप सभी युवाओं का जाबाजों का ये उत्साह राष्ट्रीय एकता दिवस की बहुत बड़ी ताकत है. एक तरह से मेरे सामने लघु भारत का स्वरूप दिख रहा है. राज्य अलग है, भाषा अलग है, … Read more

पीएम मोदी की ‘मन की बात’ फिर से, विज़न – हमारा सपना ‘आत्मनिर्भर भारत’

pm modi

Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिर से ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से संवाद किया. मन की बात के 106वें एपिसोड में पीएम मोदी ने अपना विज़न देशवासियों के सामने रखते हुए कहा कि हर बार की तरह, इस बार भी, हमारे त्योहारों में, हमारी प्राथमिकता हो ‘वोकल फॉर लोकल’ और हम मिलकर उस सपने को पूरा करें, हमारा सपना है ‘आत्मनिर्भर भारत’. प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम की शुरूआत में की शुरुआत गांधी जयंती और खादी से की. उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर दिल्ली में खादी की रिकॉर्ड बिक्री हुई है. यहां कनॉट प्लेस में एक ही खादी स्टोर में, एक ही दिन … Read more