‘मोदी सरकार में पिछले 10 सालों में जो नहीं हुआ, वो अब क्या होगा’ शरद पवार ने क्यों कहा ऐसा?

sharad pawar comment on pm modi

देश की सियासत में इस वक्त महाराष्ट्र की राजनीति में काफी उबाल चल रहा है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बीते साढ़े चार सालों में यहां कई बार हलचल हुई है. आम चुनावों में महाविकास अघाड़ी (MVA) ने पार्टी टूटने के बाद भी जो धूल चटाई है, उससे देश की राजनीति में महाराष्ट्र एक बार फिर सियासी नक्शे पर सबसे ऊपर आ गया है. फिलहाल लोकसभा में लोकसभा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष/डिप्टी स्पीकर पर राजनीति गर्मायी हुई है और पक्ष एवं विपक्ष के बीच गहमा-गहमी चल रही है. इसे लेकर एनसीपी-एससीपी सुप्रीमो शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है. शरद पवार ने मोदी 3.0 सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि … Read more

कहीं उलटा न पड़ जाए बीजेपी का ये दांव, करवा न दें कहीं स्पीकर का भी चुनाव?

mdijh

भारत की राजनीति के इतिहास में अब तक लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव सर्व सम्मति से ही हुआ है. परन्तु इस बार स्थितियां काफी विकट हैं. सदन में विपक्ष अब तक का सबसे मजबूत विपक्ष बनकर बैठा है. हालांकि बहुमत अभी भी एनडीए के पास ही है लेकिन सरकार की हर बात को नकारने का दम इस बार विपक्ष रखता है. सदन की मर्याओं के विपरीत जाते हुए बीजेपी ने इस बार प्रोटेम स्पीकर का पद अपनी ही पार्टी के सांसद को लेकर ऐसा माहौल बना दिया है कि अब विपक्ष भी आरपार की लड़ाई लड़ने और सत्ताधारी दल की हर बात की काट करने को तैयार है. इसके चलते 18वीं … Read more

दिल्ली में जल संकट पर केजरीवाल का पुराना वीडियो आया सामने, बीजेपी-कांग्रेस ने कसा तंज

kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नई शराब नीति में जमानत मिल गयी है और वे जेल से बाहर भी आ गए हैं. हालांकि उनकी परेशानियां पीछा नहीं छोड़ रही हैं. दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच करीब एक महीने से पानी की भारी किल्लत है. दिल्ली की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रही है. आम आदमी पार्टी हरियाणा की बीजेपी सरकार पर यमुना में पानी की कमी करने का आरोप लगाया है. वहीं बीजेपी काफी समय से केजरीवाल पर झूठे बहाने बनाने का आरोप लगा रही है. इसी बीच अरविंद केजरीवाल का ए​क पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें केजरीवाल दिल्ली में भरपूर पानी होने की … Read more

पीएम मोदी का फिर उड़ाया मजाक, विवाद हुआ तो मांगनी पड़ी माफी

congress

लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी आपस में एक दूसरे पर छीटाकशीं से बाज नहीं आ रहे हैं. दोनों प्रमुख दलों की ओर से कटाक्ष भरे वार वक्त-बेवक्त एक-दूसरे पर साधे जा रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पोप फ्रांसिस के साथ उनकी हालिया मुलाकात को लेकर कटाक्ष किया. कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक पोस्ट के जरिए पीएम मोदी पर निशाना साधा था. हालांकि विवाद होने पर उक्त पोस्ट को हटा लिया. पार्टी को ईसाई समुदाय से माफी भी मांगनी पड़ी है. दरअसल, कांग्रेस ने अपने हैंडल पर जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान पोप फ्रांसिस के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की … Read more

लोकसभा में स्पीकर नहीं, बल्कि इस बात के लिए ऐलान-ए-जंग, हंगामे की तैयारी में विपक्षी खेमा

18th loksabha

18वीं लोकसभा में नई सरकार का पहला सत्र 24 जून से शुरू हो रहा है जो 3 जुलाई तक चलेगा. 9 दिवसीय सत्र में 26 जून से लोकसभा स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. फिलहाला स्पीकर पद का निर्धारण अभी तक नहीं हुआ है लेकिन इस वक्त शोरगुल स्पीकर पद को लेकर नहीं बल्कि किसी दूसरी बात को लेकर हो रहा है. इसके लिए विपक्षी खेमा हंगामा करने की तैयारी में है. विपक्ष ने ये भी कहा है कि अगर उनकी बात नहीं मानी गयी तो गठबंधन की ओर से स्पीकर के लिए भी उम्मीदवारी जताई जाएगी. हालांकि एनडीए बहुमत में है लेकिन इस समय क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं … Read more

सुपरस्टार से डिप्टी सीएम तक का सफर: कौन हैं पवन कल्याण, जिन्हें कहा जा रहा ‘राजनीति में आंधी’

pawan kalyan

सिनेमा जगत और राजनीति का रिश्ता पुराना है. सिनेमा के पर्दे से निकल राजनीति के मंच पर कई एक्टर आए और गए लेकिन हर कोई पवन कल्याण की तरह कामयाब नहीं हुए. इस सफलता के पीछे पवन कल्याण की मेहनत और असफलता से न घबराने की लगन शामिल थी. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रहे पवन कल्याण ने 10 साल पहले राजनीति में कदम रखा और इतने से समय वे आज आंध्रपद्रेश के उप-मुख्यमंत्री पद पर सुशोभित हो चुके हैं. आंध्रा के विधानसभा चुनाव में शानदार सफलता हासिल करते हुए सदन में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.  हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में भी उनकी राजनीतिक पार्टी … Read more

पीएम ने संविधान को माथे पर लगाया, राहुल गांधी ने ऐसे कसा मोदी पर तंज

rahul gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर करारा तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि देश की जनता ने देश के प्रधानमंत्री को आपने मैसेज भेजा है कि आपने (पीएम मोदी) अगर संविधान को छूआ तो देखना, हम आपके साथ क्या करते हैं. राहुल गांधी पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अमेठी एवं रायबरेली में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद वहां की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताने रायबरेली पहुंचे थे. राहुल गांधी उस दिन की चर्चा कर रहे थे जब पीएम मोदी जीत के बाद पहली बार एनडीए की बैठक में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सबसे पहले वहां रखे संविधान … Read more

क्या वाराणसी सीट से जीतकर भी हार गए हैं नरेंद्र मोदी?

Narendra Modi

लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता तो हासिल हो रही है लेकिन उसका स्वाद फीका सा लग रहा है. ऐसा लगा रहा है मानो बीजेपी के स्वादिष्ट व्यंजन में किसी ने नमक मिला दिया हो. एग्जिट पोल के नतीजों के बाद जहां बीजेपी खेमे में खुशी के ढोल बज रहे थे, वहीं वास्तविक परिणाम ने जीत की खुशी अधुरी सी छोड़ दी. इसी कड़ी में यूपी की वाराणसी संसदीय क्षेत्र से जीत कर रह नरेंद्र मोदी भी अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे होंगे. हालांकि काशी की पुण्य धरा पर नरेंद्र मोदी ने जीत की हैट्रिक जमाई है लेकिन इस बार जिस तरह का प्रदर्शन उनका … Read more

‘4 जून को शहजादे भी करेंगे साधना..एग्जिट पोल को लेकर राहुल गांधी पर प्रमोद कृष्णम का तंज

achrt

लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. करीब करीब सभी एग्जिट पोल केंद्र में मोदी सरकार की हैट्रिक निश्चित मानी जा रही है. चुनावी परिणाम के लिए केवल 24 घंटे का इंतजार है. उससे पहले कांग्रेस के पूर्व नेता प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर करारा तंज कसा है. प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि 4 जून को शहजादे भी साधना करेंगे और गुफा तलाश कर रहे हैं. बता दें कि 4 जून को मतों की गणना होनी है और चुनावी परिणाम आने हैं. यह भी पढ़ें: ‘मोदी पीएम बने तो मुंडवा लूंगा सिर’ एग्जिट पोल के नतीजों के बाद आप नेता का ऐलान आचार्य कृष्णम … Read more

‘मोदी पीएम बने तो मुंडवा लूंगा सिर’ एग्जिट पोल के नतीजों के बाद आप नेता का ऐलान

Somnath Bharti - Aam Aadmi Party

लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता पर काबिज होने जा रही है. हालांकि विपक्षी गठबंधन परिणाम अलग आने का दावा कर रहा है. वहीं आम आदमी पार्टी के एक नेता ने नरेंद्र मोदी के फिर से पीएम बनने पर सिर मुंडवा लेने का ऐलान किया है. नई दिल्ली संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने ऐलान किया है कि अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें तो वे अपना सिर मुंडवा लेंगे. सोशल मीडिया पर एक पेास्ट में भारती ने दावा किया है कि 4 जून को नतीजे आने … Read more