पीएम मोदी ने लॉन्च की अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना, राजस्थान के 83 स्टेशनों की बदलेगी सूरत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना को लॉन्च कर दिया है. पीएम मोदी ने आज अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना को वर्चुअली लॉन्च किया. इसके तहत देशभर के 1309 रेलवे स्टेशनों को री-डेवलप किया जाएगा. योजना के तहत राजस्थान के 83 रेलवे स्टेशन को शामिल किया है. पहले फेज में 508 स्टेशनों को शामिल किया गया है. इसी फेज में राजस्थान के 50 रेलवे स्टेशन को भी री-डेवलप किया जाएगा. योजना में कुल 24,470 करोड़ रुपए खर्च होंगे. इन स्टेशनों की बिल्डिंग का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और आर्किटेक्चर के हिसाब से होगा. योजना में उन छोटे स्टेशनों को भी शामिल किया गया है, जहां यात्रियों की … Read more