मुझे दी गई है सीएम की जिम्मेदारी जिसे मैं निभाता रहूंगा और सरकार कैसे हो रिपीट, यह मेरा प्रयास रहेगा

गहलोत की दो टूक

Politalks.News/AshokGehlot. अगले दो सालों में कई राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद लोकसभा के चुनाव होने हैं, ऐसे में कांग्रेस पार्टी जहां एक और चुनावी राज्यों में अपने आप को मजबूत करने में जुटी है तो वहीं अब पार्टी को एक स्थायी मुखिया देने के लिए पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियों में जुटी है. इसी बीच चुनावी राज्य गुजरात के सीनियर आब्जर्वर बनाये गए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात में अपने आप को एक्टिव कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ इस बात की सियासी चर्चाएं भी अपने चरम पर है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ना के बाद अशोक गहलोत को पार्टी अध्यक्ष की … Read more

मरी हुई पार्टी को पायलट ने किया अपने परिश्रम से जिंदा, उसी को नकारा कहते हो- कटारिया का बड़ा बयान

'गहलोत के बयानों से निकलती है मन की भड़ास'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर पूर्व में की गई टिप्पणियों पर सियासी सरगर्मियां जारी हैं. समय-समय पर विपक्षी पार्टियां और खासतौर पर भाजपा ने कई नेता पायलट को लेकर दिए गए सीएम गहलोत के बयानों को आधार बनाकर सुर्खियां छोड़ते रहते हैं. इसी कड़ी में बीते सोमवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शनों के बाद जयपुर लौटते वक्त दौसा में रुके थे. इस दौरान कटारिया ने पत्रकारों से बात करते हुए राज्य में कांग्रेस की सरकार बनवाने में सचिन पायलट की भूमिका की सराहना की. कटारिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, ‘मरी हुई … Read more

राहुल गांधी ने की मेरे धैर्य की प्रशंसा, इसके बाद कुछ नहीं है बोलने को, चूक तो हुई हमसे जोधपुर में- पायलट

पायलट का जोरदार पलटवार

Politalks.News/SachinPilot. राजस्थान के सियासी गलियारों में फिलहाल पायलट ही पायलट हैं. सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के नेताओं की बात कहें या फिर विपक्षी दलों के नेताओं की सभी की जुबान पर पायलट का नाम छप सा गया है लेकिन इस छाप को और भी पुख्ता करने का काम खुद सचिन पायलट ने आज कर दिया. भले ही सचिन पायलट को नेताओं ने अलग अलग कारणों से याद किया हो लेकिन पायलट ने आज मीडिया में जो बयान दिया है उसकी गूंज शायद अब आगे भी सुनाई देगी. केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने आज विधानसभा स्तर पर सत्याग्रह किया. इसी सत्याग्रह में शामिल होने के … Read more

आखिर CM गहलोत और उनके खेमे को क्यों आई सियासी संकट की याद, क्या आलाकमान ने कही कोई बात?

सियासी गलियारों में पायलट ही पायलट

Politalks.News/Rajasthan. सत्ता का संग्राम तो महाराष्ट्र में जारी है लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि महाराष्ट्र के बाद राजस्थान में भी बहुत जल्द बड़ा परिवर्तन होने वाला है. साल 2020 में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर सियासी संकट के दौरान की गई कथित फ़ोन टैपिंग को लेकर एक बार फिर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. फोन टेपिंग मामले में नामजद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को मिले ACB के नोटिस के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि, ‘आपने खुद सरकार गिराने का षड्यंत किया और अब आप सचिन पायलट का नाम रहे हैं. ये आपने बड़ी चूक कर दी इससे प्रूफ … Read more

चिंतन शिविर से पहले गहलोत खेमे का शक्ति प्रदर्शन! धारीवाल के बाद 2 और मंत्रियों ने सीएम में दिखाई आस्था

चिंतन शिविर से पहले मुखर हुआ गहलोत खेमा!

Politalks.News/RajasthanPolitics. राजस्थान की सियासत में एक बार फिर सियासी उफान आना तय है. प्रदेश भर में जहां गर्मी अपने चरम पर है तो वहीं सियासी तापमान में भी धीरे धीरे वृद्धि होती जा रही है. कांग्रेस आलाकमान हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद एक्शन में है और वहीं बदलाव पर बदलाव कर रही है. ऐसे ही एक बदलाव की सुगबुगाहट राजस्थान में भी सुनाई देने लगी है जिसके चलते अब सियासी बयानबाजी अपने चरम पर पहुंच चुकी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुट के नेताओं ने अब अपनी तरफ से बयानबाजी शुरू कर दी है. UDH मंत्री शांति धारीवाल के बाद अब जलदाय मंत्री महेश … Read more

निर्दलीय विधायकों ने कहा- हर हाल में हम CM गहलोत के साथ, पायलट को सीखने में लगेगा समय- लोढ़ा

हर हाल में हम CM गहलोत के साथ- निर्दलीय विधायक

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी सियासी खींचतान के बीच प्रदेश के 13 में से 12 निर्दलीय विधायकों ने स्पष्ट कर दिया कि वह हर हाल में हर परिस्थिति में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ हैं. बीते दिन जयपुर की ख़ासा कोठी होटल में बैठक कर सभी 12 निर्दलीय विधायकों ने एक सुर में कहा ही राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों का विशेषाधिकार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास है. इस मामले में किसी भी प्रकार की दबाव की राजनीति नहीं होनी चाहिए, हम हर हाल में कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री गहलोत के साथ हैं. बैठक के बाद मीडिया को सम्बोधित करते हुए … Read more

कोरोना संकट पर पहले से जारी अदावत को हेमाराम चौधरी के इस्तीफे ने दी नई सियासी ऑक्सीजन

चौधरी के इस्तीफे के बाद मचा सियासी बवाल

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में जारी कोरोना संक्रमण के महासंकट और ताऊ-ते तूफान की आहट के बीच प्रदेश सत्ता पर संकट के बादल मंडरा गए हैं जिसके चलते सियासी तूफान की आंशका जताई जा रही है. प्रदेश की सियासत में उफान तब आया जब मंगलवार को सचिन पायलट गुट के असंतुष्ट कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी के अचानक से इस्तीफे की खबर आई. हालांकि मानने में नहीं आता लेकिन बताया जा रहा है कि हेमाराम चौधरी की इस्तीफे की जानकारी खुद सचिन पायलट को मीडिया से ही मिली. खैर, प्रदेश में कोरोना प्रबंधन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच पहले से जारी सियासत को नई ऑक्सीजन मिल गई. गुड़ामालानी विधायक हेमाराम … Read more