कितनी कोशिश कर लें सत्ता में नहीं आएगी भाजपा- टोंक दौरे पर पायलट ने लिया खीर-मालपुओं का स्वाद

sachin pilot ka tonk daura august copy

Politalks.News/SachinPilot. राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक के दौरे पर रहे. इस दौरान सचिन पायलट का जगह जगह पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया. वहीं टोंक पहुंचे सचिन पायलट ने क्षेत्रवासियों को 43 करोड़ रूपये की सौगात भी दी. पायलट ने अमीनपुरा से छानबाससूर्या पर बनास नदी पर वेन्टेड कॉजवे निर्माण कार्य के शिलान्यास सहित लगभग 43 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण किया. इसके साथ ही सचिन पायलट ने ग्राम बालापुरा (ग्रा.पं. बावड़ी) तथा बाहेड़ा (ग्रा.पं. अलियारी) में विगत् दिनों आकाशीय बिजली गिरने से मारे गये लोगों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. इस दौरान सचिन पायलट ने … Read more

खींचतान मिटाकर एकता का संदेश या पायलट को बड़ी जिम्मेदारी का संकेत, आखिर क्या है राहुल के मन में?

img 20220713 wa0167

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot/Pilot. राजस्थान में ठीक दो साल पहले 2020 के जुलाई के महीने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज होकर दिखाए गए बागी तेवर के चलते पायलट को अपने पदों से हटाया गया था और उसके बाद से अभी तक सचिन पायलट को प्रदेश में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई है. लेकिन पिछले एक महीने में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दो बार इस बात का बड़ा इशारा दिया है कि आने वाले समय में सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी प्रदेश में दी जा सकती है. दिल्ली एआईसीसी के ऑफिस में हुए कांग्रेसियों के सत्याग्रह कार्यक्रम में सचिन पायलट के धैर्य की तारीफ कर … Read more

क्या कारण है कि कांग्रेस के एक बार 50 और एक बार 21 विधायक रह गए? पायलट के निशाने पर गहलोत

सचिन पायलट का सीएम गहलोत पर सियासी पलटवार

Politalks.News/Rajasthan/Pilot. एक लम्बी चुप्पी के बाद बुधवार को एक बार फिर पूर्व उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट ने बिना नाम लिए गहलोत सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए. पायलट ने एक और जहां कांग्रेस के एक्शन टेकन कैम्प में पिछली वसुंधरा सरकार में विपक्ष में रहते हुए उठाए गए मुद्दों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई तो वहीं मीडिया से बातचीत में राजस्थान में कांग्रेस सरकार के रिपीट नहीं को लेकर सवाल उठाए. सचिन पायलट ने इशारों में सीएम गहलोत पर तंज कसते हुए कहा है कि हम लोगों को इस बात को मानना पड़ेगा कि हमारे एक बार सिर्फ 50 … Read more

हार्दिक पटेल ने लगाए रघु शर्मा पर गंभीर आरोप- कहते थे राजस्थान में गहलोत साहब ने बिगाड़ दिया सब

हार्दिक पटेल ने लगाए रघु शर्मा पर गंभीर आरोप

Politalks.News/Gujarat/HardikPatel/RaghuSharma. हाल ही में गुजरात कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ चुके पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने वर्तमान में गुजरात कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और राजस्थान के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. गुजरात कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हार्दिक पटेल ने दावा किया कि रघु शर्मा ने पार्टी की बैठकों में कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की 10 सीट भी नहीं आने वाली, यहां अशोक गहलोत ने सब कुछ खराब कर दिया है. हार्दिक ने आरोप लगाया कि रघु शर्मा के गुजरात प्रभारी बनने के बाद नेताओं ने पार्टी छोड़ी. हार्दिक पटेल के इन दावों के बाद गुजरात से ज्यादा राजस्थान की सियासत में … Read more