पेट्रोल-डीजल प्रति लीटर 2 रुपये महंगा! मोदी सरकार ने बढ़ाई एक्साइज़ ड्यूटी, देखें पूरी खबर

Petrol and diesel costlier by Rs 2 per liter

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, देश में पेट्रोल-डीजल बड़े दाम, केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी में दो रुपये प्रति लिटर की वृद्धि की, इससे पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ जाएंगे 2 रुपए, नए दाम आज रात 12 बजे से होंगे लागू,

BJP शासित भोपाल को संदेश देने के लिए PM मोदी ने लिया जयपुर का नाम- CM गहलोत का पलटवार

वैट को लेकर गहलोत ने दिया मोदी को ये जवाब

Politalks.News/AshokGehlot. बुधवार को कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की वर्चुअल बैठक में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए बयान पर सियासत शुरू हो गई है. पीएम मोदी ने कोरोना की वर्चुअल बैठक के दौरान गैर बीजेपी शाषित राज्यों से पेट्रोल डीजल की कीमतों पर वैट को कम करने की अपील करते हुए कहा कि, ‘मैं किसी की आलोचना नहीं कर रहा हूं, सिर्फ चर्चा कर रहा हूं.’ पीएम मोदी के पेट्रोल डीजल की कीमतों पर वैट को लेकर दिए गए बयान पर अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार किया है. सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘भोपाल में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें जयपुर से अधिक … Read more

रोचक नजारा: जब डोटासरा ने लगाई गहलोत सरकार के मंत्रियों की क्लास तो पायलट ने भी दी शाबाशी!

डोटासरा को मिला पायलट का साथ!

Politalks.News/Rajasthan. मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते देशभर में लगातार बढ़ती जा रही कमर तोड़ महंगाई के खिलाफ बीती 31 मार्च से जारी कांग्रेस पार्टी का ‘महंगाई मुक्त भारत अभियान’ का आज अंतिम दिन था, जिसके तहत हर राज्य की राजधानी में विरोध प्रर्दशन किया गया. इसी कड़ी में राजस्थान की राजधानी जयपुर के सिविल लाइंस फाटक पर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट, मंत्री हेमाराम चौधरी, महेश जोशी, ममता भूपेश, प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कई दिग्गज कांग्रेसी मौजूद रहे. कांग्रेस के इस धरना प्रदर्शन में पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शिरकत करने … Read more

श्रीलंका में बदतर हुए हालात, इसी दिशा में भारत को ले जाने की कोशिश में मोदी सरकार- गहलोत

सबकुछ महंगा हो गया यार

Politalks.News/Rajasthan. देशभर में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल के दामों में हो रही लगातार वृद्धि ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है. विपक्ष जहां केंद्र सरकार से महंगाई के मुद्दे पर चर्चा करना चाहता है तो वहीं सत्ताधारी दल इससे मुहं मोड़ रहा है. देशभर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे ‘महंगाई मुक्त भारत अभियान’ के तहत आज राजस्थान कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. राजस्थान कांग्रेस द्वारा किये गए इस प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, टोंक विधायक एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रताप सिंह खाचरियावास, महेश जोशी सहित कई दिग्गज मौजूद रहे. पहले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल … Read more

महंगाई पर रामदेव ने साधी चुप्पी क्योंकि मोदी राज में बढ़ा बाबा का धंधा, पतंजलि का करो बहिष्कार- यादव

'एक सप्ताह के अंदर नहीं हटाया टैक्स तो करूंगा प्रदर्शन'

Politalks.News/Bihar. देश भर में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है. पेट्रोल डीजल के दामों में प्रतिदिन होती वृद्धि से आम आदमी चिंताग्रस्त है. तो वहीं सियासी दल भी बढ़ती महंगाई के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है. पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि एक दिन की रोक के बाद आज फिर से बढ़ गयी है. भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन तेल के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. देश भर में 1 अप्रैल से टोल टैक्स के दामों में हुई वृद्धि और बढ़ती महंगाई को लेकर बिहार के दिग्गज नेता एवं जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव … Read more

भाजपा का जारी- ‘ज़श्न भरा शपथ’ जनता को हर रोज़ महंगाई की चपत?- कांग्रेस का केंद्र पर निशाना

कांग्रेस का केंद्र पर निशाना

Politalks.News/PetrolDieselPriceHike. हाल ही में हुए 5 राज्यों के चुनाव के बाद एक बार फिर पेट्रोल डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) ने आम आदमी की जेब में आग लगा दी है. बीते पांच दिनों में तीन रुपये से ज्‍यादा की वृद्धि ने आम उपभोक्‍ता की चिंता को बढ़ा दिया है. पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से पेट्रोल-डीजल के दामों में किसी प्रकार की कोई वृद्धि नहीं हुई थी लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद आज मात्र पांच दिनों में 4 बार बढ़ोतरी हो गई है. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर अब केंद्र सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल … Read more

राठौड़ की गहलोत सरकार को चेतावनी- पेट्रोल-डीजल पर वैट कम नहीं किया तो सड़कों पर उतरेगी भाजपा

राठौड़ की गहलोत सरकार को चेतावनी

Politalks.News/Rajasthan. पेट्रोल-डीजल पर गहलोत सरकार द्वारा वैट नहीं घटाए जाने को लेकर प्रदेश भाजपा अब आंदोलन की तैयारी में है. उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि, गहलोत सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट नहीं घटाया तो भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी‘. भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला तो वहीं कानून व्यवस्था और पैर पसारते डेंगू को लेकर गहलोत सरकार को घेरा. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की जानकारी देने के लिए भाजपा मुख्यालय में प्रेसवार्ता बुलाई गई थी. इस दौरान राठौड़ उपचुनाव में हार की कलेक्टिव जिम्मेदारी बताते हुए सियासी गलियारों में कई … Read more