सीएम गहलोत ने पीएम मोदी को पत्र लिख महंगाई पर जताई चिंता, आमजन को राहत देने की मांग
Politalks.News/Rajasthan. सखी सईया तो खूब ही कमात है, महंगाई डायन खाए जात है, देश में इस समय मंहगाई चरम पर है पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे है, तो रसोई गैस भी पीछे नही रह रही है. वहीं केन्द्र सरकार ने गैस सब्सिडी भी बंद कर दी है. पूरा देश कोरोना महामारी के गंभीर परिणामों से जूझ रहा है. वर्तमान विषम परिस्थितियों से हर वर्ग दुखी और भयभीत है. फिर भी इन परिस्थितियों को संभालने, देश को संबल देने और गरीबों को न्याय देने के बजाय केंद्र की मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस के दामों में दिन-प्रतिदिन बेहताशा वृद्धि कर देशवासियों के सब्र और ध्येय का इम्तिहान … Read more