पश्चिम बंगाल में चल रही है हिटलरशाही और बनर्जी बन गईं हैं हिटलर- तेजस्वी के बयान की जानिए वजह
Politalks.News/WestBengalPolitics. पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन कर रहे सैंकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर ममता की पुलिस द्वारा बेरहमी से लाठीचार्ज करने और वॉटर कैनन के इस्तेमाल से कई कार्यकर्ताओं को गम्भीर चोटें आने का मामला सामने आया है. दरअसल भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शिक्षा विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ‘चलो बिकाश भवन’ रैली का आयोजन किया था. बेंगलुरु से सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या इस रैली का नेतृत्व कर रहे थे. इस दौरान बंगाल पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजी और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. इस कार्रवाई को लेकर बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या … Read more