भाजपा के ‘राम’ के सामने अखिलेश ने उतारे ‘परशुराम’! फरसे-सुदर्शन चक्र से दिया सियासी संदेश
Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly eleciton) नजदीक आते ही जातिगत और धार्मिक आधार पर राजनीतिक समीकरणों के लिए बिसात बिछनी तेज हो गई है. लेकिन इस बार यूपी चुनाव में राजनीतिक समीकरण बेहद दिलचस्प हो गए हैं. अब तक ओबीसी वर्गों की राजनीति करने वाले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) इस बार परशुराम (Parshuram) के मंदिर का अनावरण करते दिख रहे हैं. रविवार को लखनऊ के गोसाईंगंज में अखिलेश ने भगवान परशुराम के मंदिर और उनके फरसे का अनावरण किया और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम की पूजा की और आशीर्वाद लेकर चुनावी बिगुल फूंका. इस तरह अखिलेश ने चुनाव से पहले ब्राह्मणों को साधने की अपनी … Read more