चिरंजीवी योजना में लापरवाही को लेकर मदेरणा ने जमकर आड़े हाथ लिया अपनी ही गहलोत सरकार को

'हम गरीब की आवाज बनने आए हैं सदन में'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लाई मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना को लेकर इन दिनों सियासी गहमागहमी अपने चरम पर है. एक तरफ जहां सीएम गहलोत खुद अपनी इस योजना की देशभर में तारीफ करते नहीं थकते तो दूसरी तरफ उन्हीं की सरकार के विधायक एवं जनता इस योजना के सफल ना होने के पीछे प्रशासन के साथ साथ सरकार को जिम्मेदार ठहराती आ रही है. हाल ही में सीएम गहलोत के गृहक्षेत्र जोधपुर के एक प्राइवेट श्रीराम हॉस्पिटल में चिरंजीवी योजना का लाभ ना मिलने पर ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने मोर्चा खोलते हुए अपनी ही सरकार को आड़े हाथ लिया था. इसी बीच शुक्रवार को ‘राइट टू हेल्थ … Read more

अर्चना शर्मा को न्याय मिलने तक मुझे शांति नहीं मिलेगी- मीणा, वहीं गोठवाल की गिरफ्तारी पर मचा बवाल

अर्चना शर्मा को न्याय मिलने तक मुझे शांति नहीं मिलेगी

Politalks.News/DrArchanaSharama. दौसा के लालसोट में डॉ अर्चना शर्मा के सुसाइड मामले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. बता दें, लालसोट में सोमवार को डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत के बाद परिजनों द्वारा डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने से डिप्रेशन में आई डॉ अर्चना शर्मा ने सुसाइड कर लिया था. मामले को लेकर जहां प्रदेश में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है वहीं डॉ अर्चना शर्मा के सुसाइड प्रकरण की गूंज आज लोकसभा में भी सुनाई दी. लोकसभा में दौसा सांसद जसकौर मीणा ने लोक महत्त्व के मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि, ‘सिंहासन पर बैठने का उत्तराधिकारी वह होता है जो समस्त पक्षों … Read more

पायलट साहब एक मीटिंग करके जीता देते थे विधायक का चुनाव- परसादी के भाषण ने चौंकाया सभी को

मंत्री परसादी लाल मीणा के भाषण ने चौंकाया सभी को

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा (Parsadi Lal Meena) फिर एक बार चर्चा में हैं. दौसा में चल रहे कांग्रेस के ट्रेनिंग कैंप में अपनी ही पार्टी के खिलाफ मंत्री परसादी मीणा का गुबार फूट पड़ा, जो की सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, बात चल रही थी प्रदेश के बजट में हुई घोषणाओं के इंप्लीमेंट और अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) के रिपीट होने की. इस मंत्री परसादी लाल मीणा ने नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामने कहा कि, ‘2013 में भी अच्छा ही बजट दिया था, डेढ़ लाख तक बिना ब्याज कर्ज दिया था. फिर भी कांग्रेस दौसा में एक भी सीट … Read more

बजट सत्र और कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के उपायों को लेकर गहलोत कैबिनेट के अहम फैसले

whatsapp image 2022 01 05 at 4.50.43 pm

Politalks.News/GehlotCabinet. बीते रोज बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से आयोजित हुई गहलोत मंत्रिपरिषद (Gehlot Cabinet) की बैठक में कोविड के बढ़ते संक्रमण (Corona) पर चिंता व्यक्त की गई. इसके अलावा कैबिनेट में हुई बैठक में प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया की इस बार गहलोत सरकार का विधानसभा बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होगा. कैबिनेट से प्रस्तावित यह प्रस्ताव अब राज्यपाल को भेजा जाएगा और राज्यपाल कलराज मिश्र सत्र आहूत करने को लेकर आज्ञा जारी करेंगे. बुधवार रात गहलोत मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बैठक की ब्रीफिंग देते हुए कहा कि कैबिनेट में कोरोना की स्थितियों … Read more

प्रशासन गांवों के संग अभियान में आए फरियादी पर बिफरे परसादी, बोले- मैं क्या करूं….गेट आउट..

फरियादी को मिला 'परसाद'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में प्रदेश की जनता को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान चला रहे हैं, जिसकी मॉनिटरिंग खुद सीएम गहलोत कर रहे हैं. वही दूसरी ओर उनकी सरकर के एक मंत्री शिविर में आए एक फरियादी को दुत्कारते नजर आ रहे हैं. इन मंत्री जी का एक वीडियो राजस्थान के सियासी गलियारों में जबरदस्त वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा एक फरियाद को फटकारते, दुत्कारते और गेट आउट कहते सुनाई दे रहे हैं. लालसोट की लाडपुरा तहसील में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत लगे कैंप में न्याय की गुहार लगाने पहुंचे एक फरियादी … Read more

तहसीलदारों को घूसखोर बताकर परसादी ने बढ़ाई गहलोत सरकार की मुश्किलें, राठौड़ ने दिया ‘धन्यवाद’

बोले यूजर- मंत्री जी को सलाम, लेकिन 2% में कहां होता है काम!

Politalks.News/Rajasthan. मंत्री परसादी लाल मीणा ने गहलोत सरकार की मुसीबत बढ़ा दी है. बूंदी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुनवाई करते हुए मंत्रीजी ने कुछ ऐसा बोल जिसने बीजेपी को सरकार पर हमला करने का एक और मौका दे दिया. जनसुनवाई के दौरान परसादी मीणा ने देश के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार को घूसखोर बता दिया. परसादी ने यहां तक आरोप लगा दिया कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार 2% के बिना काम नहीं करते. अब सोशल मीडिया पर मंत्री जी की जमकर खिंचाई हो रही है. वहीं ब्यूरोक्रेसी में अंदर ही अंदर आक्रोश बढ़ता जा रहा है. तहसीलदार 2% के बिना नहीं करते काम- मंत्री परसादी लाल मीणा बूंदी में … Read more