चिरंजीवी योजना में लापरवाही को लेकर मदेरणा ने जमकर आड़े हाथ लिया अपनी ही गहलोत सरकार को

'हम गरीब की आवाज बनने आए हैं सदन में'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लाई मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना को लेकर इन दिनों सियासी गहमागहमी अपने चरम पर है. एक तरफ जहां सीएम गहलोत खुद अपनी इस योजना की देशभर में तारीफ करते नहीं थकते तो दूसरी तरफ उन्हीं की सरकार के विधायक एवं जनता इस योजना के सफल ना होने के पीछे प्रशासन के साथ साथ सरकार को जिम्मेदार ठहराती आ रही है. हाल ही में सीएम गहलोत के गृहक्षेत्र जोधपुर के एक प्राइवेट श्रीराम हॉस्पिटल में चिरंजीवी योजना का लाभ ना मिलने पर ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने मोर्चा खोलते हुए अपनी ही सरकार को आड़े हाथ लिया था. इसी बीच शुक्रवार को ‘राइट टू हेल्थ … Read more

डॉक्टर्स के तबादलों से नाराज CM के करीबी विधायक बैठे गहलोत सरकार के मंत्री खिलाफ धरने पर

सियासत-ए-तबादला

Politalks.News/Rajasthan. राज्यसभा चुनाव में सभी विधायकों को ओब्लाइज करते हुए गहलोत सरकार ने सभी विभागों में लगे तबादलों पर से बैन को हटा दिया था, जिसके बाद अब राजस्थान में तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है. लेकिन तबादलों के इस खेल में अपनी ही सरकार के मंत्री और विधायक आमने सामने हो जाएंगे ये किसी ने नहीं सोचा था. यही नहीं नाराज विधायक जी तो मंत्री के सरकारी आवास पर जाकर धरने पर ही बैठे गये हैं. जी हाँ अपने क्षेत्र में तबादलों से नाराज किशनपोल से सीएम अशोक गहलोत के खास माने जाने वाले कांग्रेस विधायक अमीन कागजी अपनी ही गहलोत सरकार के खिलाफ शनिवार को अपने सैकड़ों … Read more

‘अधूरी आजादी’ किताब में ब्राह्मणों को बताया आक्रांता, गांधी दोहरे चरित्र वाले तो नेहरू थे ब्राह्मणवादी

पुस्तक 'अधूरी आजादी' पर पूरा विवाद तय!

Politalks.News/Rajasthan. जयपुर में दो दिन चला आदिवासी विकास परिषद (Aadiwasi Vikas Parishad) का सम्मेलन संपन्न तो हो गया, लेकिन अपने पीछे कई विवाद छोड़ गया. सम्मेलन के दौरान रिटायर्ड आईआरएस लेखक रूपचंद वर्मा ने अपनी पुस्तक (Roopchand Verma controversial book) ‘अधूरी आजादी’ वितरित की. सम्मेलन में बांटी गई किताब में ब्राह्मणों को यूरेशिया से आया हुआ आक्रांता और महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को रुढिवादी-नस्लभेदी बताया गया है. ‘अधूरी आजादी’ टाइटल से लिखी गई इस किताब में महात्मा गांधी और पंडित नेहरू के लिए भी कई आपत्तिजनक बातें लिखी हुई हैं. महात्मा गांधी को रूढ़िवादी, नस्लभेदी, काइयां, दोहरे चरित्र का व्यक्ति और व्याभिचारी बताया गया है. पंडित नेहरू के बारे में … Read more

कैटरिना-कंगना और शराब पर बयान बने सुर्खियां, कुर्सी मिलते ही कांग्रेसी दिग्गजों की जुबान हुई ‘बेलगाम’

सस्ती लोकप्रियता का हथकंड़ा!

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल का पुनर्गठन हो चुका है. लेकिन नए-नवेले मंत्रियों की बदजुबानी ने रंग में भंग डाल रखा है. आपको याद दिला दे कि हाल फिलहाल में राजस्थान भाजपा के नेताओं की बदजुबानी की खबर को पॉलिटॉक्स ने प्रमुखता से चलाया था अब कांग्रेस दिग्गजों की महिलाओं और शराब को लेकर की बयानबाजी की गई है. नए मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा और सलाहकार ने बॉलीवुड स्टार कंगना और कैटरिना कैफ पर तो आबकारी मंत्री परसादी ने लोगों को सरकारी शराब पीने की सलाह दी है. इन नेताओं के बयान के बाद सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं. वहीं बता दें कि, ‘महिलाओं को लेकर … Read more

परसादी ने गिनाईं प्राथमिकताएं- लालसोट मॉडल करेंगे लागू, कोरोना की दूसरी डोज के लिए चलाएंगे अभियान

परसादी ने गिनाईं प्राथमिकताएं

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार गहलोत मंत्रिमंडल (Gehlot Cabinet) का पुनर्गठन हो ही गया. 21 नवंबर 2021 को राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) ने सभी नवनियुक्त कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot)की कांग्रेस आलाकमान और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन (Ajay Maken)से विस्तृत चर्चा के बाद ये पुनर्गठन किया गया. पुनर्गठन के बाद अब प्रदेश को नया चिकित्सा मंत्री भी मिल गया है. लालसोट से विधायक परसादी लाल मीणा (Parsadi Lal Meena)को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले गुजरात प्रभारी व कांग्रेस विधायक रघु शर्मा (Raghu Sharma)ने चिकित्सा विभाग की कमान संभाल रहे … Read more