राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कई नेता बीजेपी में हुए शामिल, देखें पूरी खबर

राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, उदयपुर में कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन, उदयपुर के सायरा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए प्रभावशाली आदिवासी नेता और निवर्तमान प्रधान सवाराम गमेती ने सैकड़ों समर्थकों, मौजूदा व पूर्व सरपंचों के साथ थामा भाजपा का दामन, सायरा के राजकीय महाविद्यालय के भूमि पूजन समारोह के दौरान सवाराम गमेती अपने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वर्तमान और पूर्व सरपंचों के साथ भाजपा खेमे में हुए शामिल, इस दौरान गोगुंदा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर और जमकर हुई नारेबाजी

पंचायत चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा मैसेज, जानें सच्चाई!

fact check

सोशल मीडिया पर पंचायत चुनाव को लेकर तेजी से एक मैसेज हो रहा वायरल, इस मैसेज में कहा जा रहा है कि चुनाव अप्रैल से मई के बीच 4 चरणों में आयोजित होंगे, जबकि राज्य निर्वाचन आयोग ने अभी तक कोई आधिकारिक शेड्यूल नहीं किया जारी, 4 चरणों में चुनाव का हो रहा मैसेज वायरल, अप्रैल से मई माह के बीच 4 चरणों में चुनाव का मैसेज वायरल, लोगों से अपील की जा रही है कि वे वायरल मैसेज पर भरोसा न करें और केवल विश्वसनीय स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें