वोट नहीं दिए तो नेताजी ने घर-घर जाकर की नोट वसूली, 1 घंटे में वसूले 4 लाख, वीडियो वायरल, FIR दर्ज

चुनाव हारे नेताजी की नोट वसूली

Politalks.News/MadhyaPradesh. चुनावों में नेताओं द्वारा नोट बांटने के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे, वहीं नोट बांटने के बाद भी नेताजी चुनाव हार गए, ऐसा भी आपने कई बार सुन रखा होगा. लेकिन मध्यप्रदेश के नीमच में एक शख्स जब नोट बांटने के बाद भी सरपंच का चुनाव हार गया तो वसूली अभियान पर निकल पड़ा, ऐसा किस्सा आप पहली बार सुनेंगे. चुनाव में हारे प्रत्याशी ने अपनी लिस्ट के जरिए एक घंटे के भीतर 4 लाख रुपये वापस भी वसूल कर लिये. हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के जब वीडियो वायरल हुए तो नीमच की रामपुर थाना पुलिस ने हारे हुए प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. आपको … Read more

निकाय चुनाव में OBC आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने चला बड़ा दांव तो दिल्ली तलब किये गए CM शिवराज

निकाय चुनाव को लेकर तेज हुआ घमासान

Politalks.News/MadhyaPradesh. मध्यप्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव कराने का रास्ता अब साफ हो गया है. लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. कोर्ट के आदेश अनुसार अब होने वाले पंचायत और नगरीय चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी OBC वर्ग को साधने में जुट गई है. राजनीतिक दल अपने-अपने आंकड़ों में जिस ओबीसी की आबादी 48 से लेकर 56 फीसदी बता रहे हैं अब उसी वर्ग की नाराजगी झेलने से बचने के लिए राजनीतिक दलों ने नया दांव खेला है. कांग्रेस ने जहां यह तय किया है कि निकाय चुनाव में वो 27 फीसदी ओबीसी नेताओं को टिकट देगी तो वहीं बीजेपी … Read more

चुनाव में कांग्रेस ने किया सत्ता का दुरुपयोग-बीजेपी, डोटासरा बोले- खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे…

नतीजों से पहले चरम पर जुबानी जंग

Politalks.news/Rajasthan. राजस्थान के 6 जिलों जयपुर, दौसा, जोधपुर, भरतपुर, सिरोही और सवाई माधोपुर में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं. चुनावी प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा अब 4 सितम्बर को खुलेगा. वहीं कांग्रेस और बीजेपी ने मतदान के तुरंत बाद से अपने प्रत्याशियों को बाड़ेबंदी में डाल दिया है. चुनावी नतीजे घोषित होने से ठीक एक दिन पहले भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर सत्ता का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है. साथ ही अरुण चतुर्वेदी ने अन्य चुनाव की तरह पंचायत राज चुनाव में दल बदल कानून लागू करने की भी मांग उठाई. तो बीजेपी द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए … Read more

बाड़े में पंचायत चुनाव के ‘रणबांकुरे’, विधायक जुटे हैं जी हुजूरी में तो जोधपुर-जयपुर में दिलचस्प मुकाबला

बाड़ाबंदी में शुरू हुई 'रणबांकुरों' की जी हुजूरी

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश के 6 जिलों जयपुर, दौसा, जोधपुर, भरतपुर, सिरोही और सवाई माधोपुर में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के तीन फेज की वोटिंग के बाद चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं. वहीं कांग्रेस और बीजेपी ने मतदान के तुरंत बाद से अपने प्रत्याशियों को बाड़ेबंदी में डाल दिया है. वैसे देशी भाषा में बाड़ा-पालतु पशुओं के लिए रहने का स्थान होता है, लेकिन आजकल की दल बदल की राजनीति ने इसका इस्तेमाल बढ़ा दिया है. वोटिंग के बाद से ही दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने मजबूत बाड़ाबंदी कर दी. इसके बाद भी कांग्रेस और बीजेपी के जिम्मेदार नेताओं को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है, अब 4 सितंबर … Read more

बेनीवाल ने नागौर आवास पर की जनसुनवाई, पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग का लिया फीडबैक

हनुमान बेनीवाल ने नागौर आवास पर की जनसुनवाई

Politalks.News/Rajasthan. पंचायत चुनाव के रण में पूरी ताकत झौंक रहे RLP संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज जनसुनवाई की. सांसद हनुमान बेनीवाल ने बुधवार को नागौर स्थित अपने आवास पर नियमित जन सुनवाई की. इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन अपनी समस्याओं को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे. राजस्थान के वीभिन्न जिलों में पंचायती राज चुनावों में पार्टी के प्रचार के कार्यक्रम से लौट कर आए सांसद बेनीवाल ने लोगों की समस्याओं को सुना. साथ ही उनकी समस्याओं को निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए. जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब RLP संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के आवास पर हुई इस जनसुनवाई के दौरान प्रदेशभर से … Read more

पंचायत चुनाव के आखिरी चरण के लिए मतदान जारी, 1772 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे 25 लाख मतदाता

पंचायत चुनाव के आखिरी चरण के लिए मतदान जारी

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के छह जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए तीसरे और अंतिम चरण का मतदान शुरू हो गया है. आखिरी चरण के लिए सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ यह मतदान शाम 5.30 बजे तक होगा. आज पूरे दिन में कुल 25 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे. राज्य निर्वाचन आयोग के चुनाव आयुक्त पीएस मेहरा के अनुसार जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, दौसा और सिरोही जिले की 25 पंचायत समितियों के 507 सदस्यों और उनसे संबंधित जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है. सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुए मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है. सुबह से ही मतदान केन्द्रों … Read more

पंचायत राज के दूसरे चरण के चुनाव में पहले से 3% ज्यादा 65.88% हुआ मतदान, आयोग ने जताया आभार

890725 panchayat election

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश के 6 जिलों में पंचायत समितियों और जिला प्रमुख सदस्य के लिए जारी चुनाव के दूसरे चरण में 65.88 फीसदी मतदान हुआ जो पहले चरण से तीन फीसदी ज्यादा है, जबकि पहले चरण में 62 फीसदी मतदान हुआ था. आपको बता दें, वोटिंग समाप्त होने के निर्धारित समय शाम 5:30 बजे तक 64.61 फ़ीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया लेकिन मतदान केंद्रों के अंदर मतदाताओं के मौजूद रहने और मतदान करने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने रविवार रात मतदान का फाइनल आंकड़ा जारी किया. इस तरह प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, दौसा और सिरोही जिलों में 28 पंचायत समितियों और जिला परिषद सदस्यों के … Read more

मरुधरा में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण, 6 जिलों की 28 पंचायत समितियों में जारी वोटिंग में भारी उत्साह

27 03 2021 panchayat chunav kanpur 21503815

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के 6 जिलों में चल रहे पंचायत चुनावों के दूसरे चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है. दूसरे चरण के मतदान में 28 पंचायत समितियों और उनमें आने वाले जिला परिषद वार्ड के लिए अभी सुबह 7.30 बजे शुरू हुई वोटिंग शात्म 5.30 बजे तक चलेगी. वोटिंग को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है. पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियों ने भी मोर्चा संभाल रखा है. इन पंचायत समितियों में डाले जा रहे वोट आज भरतपुर जिले की कामां, पहाड़ी, नगर, डीग, दौसा जिले की नांगल राजावतान, लवान, रामगढ़ पचवाड़ा, लालसोट, जयपुर में फागी, माधोराजपुरा, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, सांभरलेक, दूदू, मौजमाबाद, गोविंदगढ़, जोधपुर में शेरगढ़, बालेसर, सेखाला, … Read more

‘कांग्रेस-भाजपा कॉर्पोरेट के भंवर जाल में’, बेनीवाल बोले- ‘सीएम गहलोत की जादूगरी RLP ने की खत्म’

पंचायत चुनाव के रण में सांसद हनुमान बेनीवाल

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के पंचायती राज चुनाव को लेकर नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल तूफानी दौरा कर रहे हैं. बेनीवाल ने आज लगातार तीसरे दिन जयपुर जिले में तूफानी जन सम्पर्क किया. बेनीवाल ने जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ रहे RLP उम्मीदवारों के समर्थन में जनसंपर्क किया और वोट की अपील की. चुनावी सभाओं में सांसद हनुमान बेनीवाल अपनी आक्रामक अंदाज में जहां भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किया वही आमजन से रालोपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. सांसद बेनीवाल ने कहा कि, ‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जादूगरी लोकसभा के चुनाव में उनके पुत्र को जोधपुर … Read more

जोधपुर में बेनीवाल की हुंकार, ‘मारवाड़ के नेताओं ने भोगा सत्ता सुख विकास पर नहीं दिया ध्यान’

जोधपुर में हनुमान बेनीवाल की हुंकार

Politalks.news/Rajasthan. राजस्थान में पंचायत चुनाव का घमासान तेज हो चला है. जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, सिरोही और दौसा जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव प्रक्रिया चरम पर है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज जोधपुर में तूफानी जन संपर्क किया. रैली के दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोगों से पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में RLP को मजबूत करने का आह्वान किया और बीजेपी और कांग्रेस नेताओं को जमकर घेरा. बेनीवाल ने कहा कि, ‘मारवाड़ के नेताओं ने सत्ता का सुख भोगने के बाद भी क्षेत्र में विकास का काम नहीं किया’. 27 सितम्बर से … Read more