सियासी चर्चा: अचानक सक्रिय हुईं उमा ने उड़ाई दिग्गजों की नींद, संघ का इशारा या फिर बढ़ी अभिलाषा?

उमा भारती की बैचेनी या कुछ और?

Politalks.News/Umabharti. मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चा जारी है कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Former Chief Minister Uma Bharti) के तेवर अचानक तीखे क्यों हो गए हैं? क्या शराब दुकान (Liquor Shop) पर पहुंचकर पत्थर मारकर उमा भारती ने जनता के लिए खड़े होने का संकेत दिया है? या एक समय में उग्र और शक्तिशाली नेता रहीं उमा भारती (Uma Bharti) ने ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसा किया? कुछ जानकार तो ये भी कह रहे हैं कि राजनीति की ये संत अब खामोश नहीं रहेंगी. आपको बता दें, इस घटना से पहले उमाभारती प्रदेश में कई बार शराबबंदी (total ban on liquor) के लिए आंदोलन का ऐलान कर चुकी … Read more